Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»सेंसेक्स-निफ्टी के साथ जापान से हांगकांग तक गिरावट, इन 10 शेयरों ने तोड़ा दम
    व्यापार

    सेंसेक्स-निफ्टी के साथ जापान से हांगकांग तक गिरावट, इन 10 शेयरों ने तोड़ा दम

    AdminBy AdminDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेंसेक्स-निफ्टी के साथ जापान से हांगकांग तक गिरावट, इन 10 शेयरों ने तोड़ा दम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
       विदेशी शेयर बाजारों में कोहराम (Stock Market Crash) मचा हुआ है, जापान का Nikkei हो, हांगकांग का Hang Seng हो या फिर साउथ कोरिया का Kospi इंडेक्स तेज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एशियाई बाजारों में मची इस भगदड़ का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) पर भी देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स फिसलकर रेड जोन में ओपन हुए. बीएसई लार्जकैप में शामिल 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.  

    सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत
    सोमवार को शेयर मार्केट कारोबार शुरू होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,267 की तुलना में तेजी से फिसलते हुए 84,891.75 पर खुला. तो वहीं निफ्टी का हाल भी Sensex के जैसा ही नजर आया. एनएसई का ये इंडेक्स बीते शुक्रवार को 26,046.95 पर क्लोज हुआ था, लेकिन सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ये तेज गिरावट लेकर 25,930.05 पर खुला. 

    खबर लिखे जाने तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 390 अंक की गिरावट लेकर 84,860 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 145 अंक टूटकर 25,910 पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया. 

    अमेरिकी मार्केट में भी गिरावट 
    न सिर्फ एशियाई बाजार, बल्कि अमेरिकी शेयर बाजार (US Stock Markets) में भी गिरावट देखने को मिली. बीते कारोबारी दिन जहां डाउ फ्यूचर्स 115 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ, तो वहीं Dow Jones 245 अंक की गिरावट लेकर 48,479.04 के लेवल पर बंद हुआ. इसके अलावा S&P Index भी 1.06 फीसदी या 73.11 अंक फिसलकर 6,848.89 पर क्लोज हुआ था. 

    एशियाई बाजारों में खुलते ही बुरा हाल
    बात Asian Stock Markets की करें, तो जापान से लेकर कोरिया तक में हड़कंप मचा हुआ है. Japan Nikkei Index सोमवार को शुरुआती कारोबार में ही 1.50 फीसदी या 745 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर 50,092.10 पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा हांगकांग का Hang Seng 235 अंकों की गिरावट के साथ 25,741 पर कारोबार करता हुआ नजर आया. 

    अन्य एशियाई बाजारों की बात करें, तो साउथ कोरिया का Kospi Index 1.61 फीसदी या 68 अंक फिसलकर 4,099 पर ट्रेड करता नजर आया. इससे पहले खुलने के साथ ही ये 2 फीसदी से ज्यादा फिसल गया था. ऑस्ट्रेलिया में S&P/ASX 200 इंडेक्स करीब 0.66% गिर गया.

    इन 10 शेयरों में सबसे तेज गिरावट 
    Share Market में शुरुआती कारोबार के दौरान जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, उनमें टॉप-10 में लार्जकैप कैटेगरी से M&M Share (1.60%), Bharti Airtel Share (1.10%), Trent Share (1.05%) फिसलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल NIACL Share (2.40%), Endurance Share (2.35%), Aegisvopak Share (2%) की गिरावट में नजर आए. स्मॉलकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो SHK Share (7%), Kotic Share (5%), VLS Finance Share (4.80%) और Rama Steel Share (4.70%) की गिरावट में था. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    bse Featured
    Admin

    Related Posts

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- बंदी पुनर्वास प्रयासों को समग्रता और बहुआयामी स्वरूप दे

    February 23, 2026

    करोड़ों किसानों को राहत: इस तारीख को खाते में आ सकती है 22वीं किस्त

    February 23, 2026

    मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों के छात्रों को कक्षा 1 से 8 तक मिलेगा फ्री दूध, बड़ी खुशखबरी

    February 23, 2026

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    कंधमाल (ओडिशा) में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, एक की पहचान रश्मि के रूप में हुई

    February 23, 2026

    डीएमई का शेड्यूल जारी, अभ्यर्थी 27 फरवरी को करेंगे संस्थानों में रिपोर्ट

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    जीत का सिलसिला टूटा तो बदलेगी प्लेइंग XI! अभिषेक, तिलक या रिंकू पर गिरेगी गाज

    February 23, 2026

    राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा- बंदी पुनर्वास प्रयासों को समग्रता और बहुआयामी स्वरूप दे

    February 23, 2026

    शाही अंदाज़ में बंधेंगे रश्मिका और विजय, उदयपुर बना सेलिब्रिटी शादी का गवाह

    February 23, 2026

    करोड़ों किसानों को राहत: इस तारीख को खाते में आ सकती है 22वीं किस्त

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.