Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»कमाई का नया इतिहास: धुरंधर ने 12 दिनों में रचे 12 महा रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की मूवी रही सबसे आगे
    मनोरंजन

    कमाई का नया इतिहास: धुरंधर ने 12 दिनों में रचे 12 महा रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की मूवी रही सबसे आगे

    AdminBy AdminDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमाई का नया इतिहास: धुरंधर ने 12 दिनों में रचे 12 महा रिकॉर्ड, रणवीर सिंह की मूवी रही सबसे आगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। मूवी रणवीर सिंह के करियर के लिए माइलस्टोन बन गई है। भारत के साथ इंटरनैशनल बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। धुरंधर अब तक कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। इनमें से कई तो खुद रणवीर सिंह की पुरानी ग्रॉसर फिल्मों के हैं। 16 दिसंबर 2025 तक फिल्म ने 12 बड़े रिकॉर्ड्स तोड़े डाले हैं। यहां देखते हैं किन फिल्मों को धुरंधर ने अब तक धूल चटा दी है।

    धुरंधर को जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। इस वजह से हर दिन थिएटर्स में भीड़ जुट रही है। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि धुरंधर की रिलीज के बाद दूसरे वीक में कई रिकॉर्ड्स टूटे हैं। आइए पहले इन पर नजर डालते हैं।

    सेकंड वीक में धुरंधर ने किया धुआं
    धुरंधर ने 16 दिसंबर तक सिर्फ दूसरे हफ्ते में 204 करोड़ रुपये कमाई की है। यह पहली हिंदी फिल्म है जिसके नाम ये अचीवमेंट है।

    सबसे बड़ा सेकंड वीकेंड
    धुरंधर में सेकंड वीकेंड यानी रिलीज होने के बाद दूसरे फ्राइडे से संडे तक 143.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 ने 136 करोड़ रुपये कमाए थे। धुरंधर के नाम कमाई के मामले में सबसे बड़े सेकंड वीकेंड का भी रिकॉर्ड है।

    सबसे बड़ा सेकंड मंडे
    धुरंधर ने सोमवार को 11वें दिन 31.8 करोड़ रुपये कमाए, इसने बाहुबली 2 के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बाहुबली की सेकंड मंडे में 16.75 करोड़ रुपये कमाई हुई थी।

    सबसे बड़ा सेकंड ट्यूजडे
    16 दिसंबर को धुरंधर ने करीब 30 करोड़ रुपये कमा लिए जो अब तक किसी भी हिंदी फिल्म के लिए दूसरे मंगलवार की सबसे बड़ी कमाई है।

    रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट
    रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 585 करोड़ रुपये था। अब धुरंधर इस कलेक्शन को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार कर चुकी है।

    रणवीर सिंह का सबसे बड़ा ओपनिंग वीक
    फिल्म ने ओपनिंग वीक में 207.25 करोड़ रुपये कमाए, ये रणवीर सिंह की किसी भी फिल्म के पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई है।

    सबसे तेज 400 करोड़ कमाने वाली फिल्म
    धुरंधर ने मात्र 12 दिनों में 400 करोड़ रुपये (भारत में नेट) का आंकड़ा पार किया।

    ओपनिंग से बड़ा मंडे
    धुरंधर ने 11वें दिन 31.8 करोड़ रुपये कमाई की। पहले मंडे मूवी का कलेक्शन 28.6 करोड़ था।

    आदित्य धर की सबसे बड़ी हिट
    डायरेक्टर आदित्य धर की सबसे बड़ी हिट उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक ने 244 करोड़ रुपये की कमाई की थी। धुरंधर इसका रिकॉर्ड तोड़कर आदित्य धर की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

    2025 की सबसे बड़ी A रेटेड फिल्म
    धुरंधर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'A' सर्टिफिकेट वाली फिल्म बन गई है।

    7वें दिन बड़ी A रेटेड फिल्म
    धुरंधर ने 7वें दिन 27 करोड़ कमाए। इसके साथ ही यह 7वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली A रेटेड फिल्म बन चुकी है।

    इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

    धुरंधर 16 दिसंबर तक दंगल, सालार, टाइगर 3 और सैायारा को पीछे कर चुकी है।

    दंगल- 387 करोड़ (इंडिया नेट)

    सालार- 406 करोड़ (इंडिया नेट)

    टाइगर 3- 462 करोड़ -(वर्ल्डवाइड)

    सैयारा- 569 करोड़ – (वर्ल्डवाइड)

    धुरंधर का बजट

    बता दें कि धुरंधर का बजट 250 करोड़ है और यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। धुरंधर का सीक्वल 19 मार्च 2026 तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका टाइटल धुरंधर पार्ट-2 रिवेंज है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhurandhar
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चैत्र नवरात्रि की शुरुआत: घटस्थापना का मुहूर्त कल सुबह, समय नोट कर लें

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का लिया जायजा

    March 18, 2026

    कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने छोड़ा पार्टी

    March 18, 2026

    Raipur Tragedy: जहरीली गैस से गई 3 सफाईकर्मियों की जान, घटना के बाद मचा बवाल

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.