Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»इंटरनेशनल मैच पहली बार रद्द? लखनऊ में घना कोहरा और BCCI पर भड़के फैन्स
    खेल

    इंटरनेशनल मैच पहली बार रद्द? लखनऊ में घना कोहरा और BCCI पर भड़के फैन्स

    AdminBy AdminDecember 18, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंटरनेशनल मैच पहली बार रद्द? लखनऊ में घना कोहरा और BCCI पर भड़के फैन्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लखनऊ 
    भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचौं की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होना था. लेकिन घने कोहरे के चलते टॉस नहीं हो सका और आखिरकार मैच को रद्द करना पड़ा. अब सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.

    टॉस का समय 6.30 बजे था. लेकिन भयानक कोहरे के चलते टॉस में देरी हुई. इसके बाद 9.30 तक मैच को कराने की कोशिश की गई. लेकिन कोहरा बढ़ता ही गया. 6 बार अंपायर मैदान में पहुंचे और उन्होंने मैच शुरू कराने की संभावना तलाशी. राजीव शुक्ला भी मैदान पर पहुंचे. लेकिन 3.30 घंटे की कोशिश के बाद भी मैच नहीं शुरू हो सका. टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है. अब अहमदाबाद में होने वाला मैच सीरीज के लिहाज से अहम होगा.

    वर्ल्ड कप से पहले अब केवल 6 मैच

    टी20 विश्व कप में अब दो महीने से भी कम समय बचा है. 7 फरवरी से विश्वकप का अभियान शुरू हो जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया को अब केवल 6 टी20 मैच खेलने हैं. एक मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ और बाकी 5 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ. ऐसे में ये मैच रद्द होना, टी20 विश्वकप की तैयारियों के लिहाज से भी एक बड़ा झटका है.

    कोहरे की वजह से पहली बार रद्द हुआ इंटरनेशनल मैच 

    घने कोहरे के कारण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रद्द कर दिया गया. भारतीय टीम की जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने की उम्मीद में बड़ी संख्या में दर्शक इकाना स्टेडियम पहुंचे थे और दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की आस लगाए बैठे थे.

    हालांकि, कोहरा इतना घना था कि अंपायरों ने छह बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद यह फैसला किया कि मैच के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं. मुकाबला रद्द किए जाने तक दोनों टीमें अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में ही मौजूद थीं, क्योंकि तब तक तापमान भी काफी गिर चुका था. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ जब कोहरे की वजह से कोई मैच रद्द किया गया?

    जानें कब-कब कोहरे के चलते रद्द हुआ मैच

    इससे पहले भी ऐसा एक वाकया 1998 में फैसलाबाद में देखने को मिला था, जब पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच को कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा था. सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान फैसलाबाद में दोनों टीमों का स्वागत घने कोहरे ने किया था. दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि दूसरे दिन के बाद अगली सुबह अधिकांश खिलाड़ी मैदान तक नहीं पहुंचे.

     कोहरे के चलते टॉस में हुई देरी तो BCCI पर भड़के फैन्स

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 मैच रद्द होने के बाद नाराज प्रशंसकों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मुकाबला घने कोहरे की चादर से स्टेडियम परिसर ढक जाने के कारण प्रभावित हुआ, जिसके चलते अधिकारियों को टॉस को अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा.

    खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अंपायरों ने किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने का फैसला किया, क्योंकि दृश्यता बेहद खराब हो चुकी थी. वहीं, स्टेडियम में मौजूद दर्शक निराश नजर आए और उन्होंने सर्दियों के चरम मौसम के दौरान उत्तर भारत के किसी शहर में अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने के बीसीसीआई के फैसले पर सवाल उठाए. कई प्रशंसकों का मानना था कि बोर्ड को इस समय उत्तर भारत में नियमित रूप से पड़ने वाले मौसम संबंधी हालात का अंदाजा पहले ही लगाना चाहिए था.

    फैन्स ने उठाए बीसीसीआई पर सवाल

    सर्दियों के मौसम में उत्तर भारत के कई राज्य भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में रहते हैं, क्योंकि पूरे उत्तरी गोलार्ध में तापमान तेजी से गिरता है. उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में शामिल लखनऊ में दिसंबर के पहले सप्ताह से ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके कारण रात और सुबह के समय दृश्यता बेहद कम हो जाती है. 

    डेल स्टेन ने जताई चिंता

    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा कमेंटेटर डेल स्टेन ने लखनऊ की परिस्थितियों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि मैच से एक दिन पहले ही दृश्यता बेहद खराब थी. स्टेन ने कहा कि मंगलवार रात करीब 8 बजे जब वह बाहर निकले, तो उन्हें 20 मीटर आगे तक भी ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था. उनकी टिप्पणी ने एक बार फिर यह रेखांकित कर दिया कि सर्दियों में लखनऊ जैसे शहर में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करना कितना चुनौतीपूर्ण है.

    19 दिसंबर को अहमदाबाद में मैच

    भारत-साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर यानी शुक्रवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा. सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ऐसे में अहमदाबाद में होने वाला मैच सीरीज जीत के लिहाज से जहां टीम इंडिया के लिए अहम होगा. वहीं मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी.

    गिल भी हुए इंजर्ड

    इस मैच के रद्द होने के साथ ही भारत के लिए एक और बुरी खबर लखनऊ से आई. टीम के उपकप्तान और खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल फिर से इंजर्ड हुए हैं. उन्हें पैर में चोट लगी है. एक महीने में ये दूसरी बार है जब गिल इंजर्ड हुए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में उन्हें गले में चोट लगी थी. जिसके चलते वह टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. टी20 सीरीज में उनकी वापसी हुई थी. लेकिन बल्ला खामोश ही रहा. 

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    T20 match top-news
    Admin

    Related Posts

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान के साथ संघर्ष: अमेरिका पूरी ताकत लगा रहा, हर हमला रोक पाना संभव नहीं—बड़ा बयान

    March 6, 2026

    फेमस रतलामी सेंव को प्रमोट करने की पहल, उद्योग विभाग कर रहा निर्माताओं का सर्वे

    March 6, 2026

    काशी विश्वनाथ धाम की यात्रा अब आसान, बनारस रोपवे से 15 मिनट में दर्शन संभव

    March 6, 2026

    ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में 2050 तक भारी बढ़ोतरी, 3.5 मिलियन केस तक पहुंचने का खतरा

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.