Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»शुभमन गिल की चोट से टीम में बदलाव, पांचवें टी20 में संजू सैमसन और अन्य 2 खिलाड़ी होंगे शामिल
    खेल

    शुभमन गिल की चोट से टीम में बदलाव, पांचवें टी20 में संजू सैमसन और अन्य 2 खिलाड़ी होंगे शामिल

    AdminBy AdminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शुभमन गिल की चोट से टीम में बदलाव, पांचवें टी20 में संजू सैमसन और अन्य 2 खिलाड़ी होंगे शामिल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद
    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर (शुक्रवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. इस मुकाबले में भारतीय टीम की सूर्यकुमार यादव करेंगे, वहीं एडेन मार्करम साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान हैं. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा.

    भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. इस मैच को जीतकर वो सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के पास 6 टी20 मैच बचे हैं, ऐसे में हर मुकाबला अहम है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम सीरीज तो नहीं जीत सकती, लेकिन वो सीरीज को बराबरी करने की पूरी कोशिश करेगी.

    इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. लखनऊ में खेला गया चौथा टी20 मैच घने कोहरे के कारण बिना टॉस के रद्द हो गया था. उस मुकाबले के लिए उप-कप्तान शुभमन गिल अनुपलब्ध थे क्योंकि उन्हें पैर में चोट लग गई थी. शुभमन के  लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि वह हाल ही में गर्दन की चोट से उबरकर टीम में लौटे थे. चौथे और पांचवें टी20 के बीच केवल एक दिन का अंतर होने के चलते शुभमन आखिरी मुकाबले में शायद ही खेल सकेंगे.

    भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बदलाव संभव
    शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन
    को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. सबसे अहम बात यह है कि वह ओपनर की भूमिका में वापसी कर सकते हैं, जहां उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सफलता हासिल की है. अब तक इस सीरीज में संजू सैमसन को बेंच पर ही बैठना पड़ा है.

    तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तीसरे टी20 मैच में व्यक्तिगत कारणों से नहीं खेल पाए थे. हालांकि बुमराह टीम के साथ दोबारा जुड़ चुके हैं और वो लखनऊ में भारतीय खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते दिखे थे. अब बुमराह की आखिरी टी20 मैच के लिए प्लेइंग-11 में वापसी हो सकती है. बुमराह के  मैच खेलने पर हर्षित राणा को बाहर बैठना पड़ेगा. साथ ही कुलदीप यादव की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है.

    साउथ अफ्रीका की व्हाइट-बॉल प्लेइंग इलेवन में होने वाले बदलावों को समझना हमेशा से ही मुश्किल रहा है और उससे भी ज्यादा मुश्किल यह अंदाजा लगाना होता है कि ये बदलाव क्यों किए जाते हैं. अहमदाबाद में होने वाला मुकाबला भी इससे अलग नहीं होगा, जहां साउथ अफ्रीका एक बार फिर अपनी टीम में चौंकाने वाले परिवर्तन कर सकता है.

    पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.

    पांचवें टी20 में साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन.

    टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर.

    टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्किया, लुथो सिपाम्ला और ट्रिस्टन स्टब्स.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Captain Surya
    Admin

    Related Posts

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026

    संदीप पाटिल का दावा: उस घटना के बाद गौतम गंभीर ने देखना तक छोड़ दिया

    March 12, 2026

    इंडियन वेल्स ओपन में भारतीय चमक: युकी भांबरी और गोरान्सन की जोड़ी सेमीफाइनल में

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    भोपाल के 6 प्राइवेट हॉस्पिटल 1 अप्रैल से हो सकते हैं बंद, सीएमएचओ ने रिन्यू न करने पर भेजा नोटिस

    March 13, 2026

    भोपाल सेक्स रैकेट: दो बहनों के मामले में नए राज खुलते हैं, जानें सिंडिकेट की इनसाइड स्टोरी

    March 13, 2026

    MP में सीजन की पहली लू का अलर्ट: रतलाम, नर्मदापुरम और धार में हीट वेव, 14-15 मार्च को बारिश की संभावना

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.