Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»Exynos 2600: Samsung का सबसे बड़ा मोबाइल चिप अपग्रेड, AI और गेमिंग में दमदार प्रदर्शन
    व्यापार

    Exynos 2600: Samsung का सबसे बड़ा मोबाइल चिप अपग्रेड, AI और गेमिंग में दमदार प्रदर्शन

    AdminBy AdminDecember 19, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Exynos 2600: Samsung का सबसे बड़ा मोबाइल चिप अपग्रेड, AI और गेमिंग में दमदार प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

     सैमसंग ने शुक्रवार यानी आज 19 दिसंबर 2025 का अपना एक लेटेस्ट फ्लैगशिप-ग्रेड मोबाइल प्रोसेसर Exynos 2600 को ऑफिशियल तौर पर पेश कर दिया है. यह चिप सैमसंग की इन-हाउस सिलिकॉन स्ट्रैटेजी का हिस्सा है. कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल SoC है जो 2 नैनोमीटर GAA टेक्नोलॉजी पर बना है.

    सैमसंग के मुताबिक, Exynos 2600 में CPU, GPU और NPU को एक ही कॉम्पैक्ट चिप में जोड़ा गया है, जिससे AI और गेमिंग परफॉर्मेंस काफी बेहतर होती है. कंपनी ने संकेत दिए हैं कि यह प्रोसेसर अगले साल की शुरुआत में Galaxy S26 सीरीज़ के साथ डेब्यू कर सकता है.

    Exynos 2600 में क्या खास है

    सैमसंग पोस्ट के अनुसार, Exynos 2600 उसकी अब तक की सबसे पावरफुल मोबाइल चिप है, जो Exynos 2500 से ऊपर पोजिशन की गई है. यह Samsung Foundry के 2nm GAA फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार की गई है. इसमें सैमसंग का कस्टम आठ-कोर CPU दिया गया है, जिसमें:

        एक C1 Ultra कोर जिसकी क्लॉक स्पीड 3.8GHz है
        तीन C1 Pro कोर 3.25GHz पर काम करते हैं
        चार C1 Pro कोर 2.75GHz तक क्लॉक किए गए हैं

    सैमसंग का कहना है कि इस चिप पर चलने वाले गैलेक्सी डिवाइस में LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा.

    GPU और AI में बड़ा अपग्रेड

    Exynos 2600 में Xclipse 960 डेका-कोर GPU दिया गया है, जो ARMv9.3 आर्किटेक्चर पर बेस्ड है. इसके साथ इसमें 32K MAC वाला NPU दिया गया है, जो ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को और तेज बनाता है. सैमसंग के मुताबिक, इसमें ARM की SME 2 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है, जिससे AI और मशीन लर्निंग ऐप्स ज्यादा तेजी से काम करते हैं. कंपनी का दावा है कि इस चिप से सीपीयू का परफॉर्मेंस करीब 39 प्रतिशत तक बेहतर होगा और पावर एफिशिएंसी भी बेहतर होगी.

    परफॉर्मेंस और थर्मल कंट्रोल

    सैमसंग का कहना है कि Exynos 2600, Exynos 2500 के मुकाबले जनरेटिव AI परफॉर्मेंस में 113 प्रतिशत तक बेहतर है. Ray tracing में 50 प्रतिशत तक का सुधार करता है. गेमिंग के लिए इसमें Exynos Neural Super Sampling टेक्नोलॉजी दी गई है, जो AI के जरिए रिजॉल्यूशन अपस्केलिंग और फ्रेम जेनरेशन करती है.

    थर्मल इश्यू को कंट्रोल करने के लिए सैमसंग ने Heat Pass Block टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है, जो कंपनी के मुताबिक हीट सिंक जितनी असरदार है और थर्मल रेजिस्टेंस को 16 प्रतिशत तक कम करती है.

    कैमरा, डिस्प्ले और सिक्योरिटी

    सैमसंग के अनुसार, यह चिप 4K या WQUXGA डिस्प्ले को 120Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करती है. इस चिप के साथ फोन में निम्नलिखित कैमरा सपोर्ट मिल सकते हैं:

        320MP सिंगल कैमरा
        64MP + 32MP ड्यूल कैमरा सेटअप
        108MP वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर
        8K वीडियो 30fps पर एन्कोड और डिकोड

    इसके अलावा, Exynos 2600 में हार्डवेयर-बेस्ड Post Quantum Cryptography दी गई है, जो ROM-लेवल सिक्योरिटी के साथ फ्यूचर-प्रूफ प्रोटेक्शन देती है.

    Exynos 2600 की मुख्य खूबियां
    फीचर    डिटेल
    प्रोसेसर    टेक्नोलॉजी 2nm GAA
    CPU    8-कोर कस्टम
    GPU    Xclipse 960
    AI    32K MAC NPU
    डिस्प्ले    4K, 120Hz
    कैमरा    320MP तक

    किस फोन में सबसे पहले मिलेगा नया चिप

    अब मन में सवाल उठ रहा होगा कि सैमसंग का यह नया और फ्लैगशिप चिप, सबसे पहले किस फोन में मिलेगा. सैमसंग ने अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग Exynos 2600 को जनवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है और उसी दौरान सैमसंग का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन यानी Samsung Galaxy S26 Series भी लॉन्च होगी. ऐसे में शायद कंपनी अपने इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को Exynos 2600 चिप के साथ लॉन्च कर सकती है.

    ऐसे में हो सकता है कि सैमसंग अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज यानी Galaxy S26 Series को कंपनी अलग-अलग देशों में अलग-अलग चिप यानी किसी देश में Exynos और किसी देश में Snapdragon चिप के साथ लॉन्च कर सकती है. ऐसा भी हो सकता है कि कंपनी कुछ देशों में अपने इस फोन सीरीज को दोनों चिप्स के साथ लॉन्च करें.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Samsung
    Admin

    Related Posts

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    Bitcoin में तेज गिरावट: आधी हुई वैल्यू, एक्सपर्ट्स जता रहे और 55% फिसलने का अंदेशा

    February 15, 2026

    EU-US समझौतों से खुलेगा 60 ट्रिलियन डॉलर का मौका, पीयूष गोयल का बड़ा बयान

    February 15, 2026

    रूस-अमेरिका को पीछे छोड़कर भारत को तेल बेचने में सबसे आगे, रोजाना 1.13 मिलियन बैरल क्रूड

    February 15, 2026

    घरेलू मनी ट्रांसफर में सुधार जरूरी: जयराम रमेश ने उठाया मुद्दा

    February 14, 2026

    गोल्ड-सिल्वर में भारी गिरावट! Valentine’s Day पर चांदी लुढ़की, सोने के दाम भी टूटे—देखें नया रेट

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026

    भोलेनाथ की अपार कृपा से बदल जाएगी किस्मत! महाशिवरात्रि पर इन चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

    February 15, 2026

    IND vs PAK से पहले रणनीति तैयार, पाकिस्तान बदल सकता है अपनी प्लेइंग XI

    February 15, 2026

    किसानों के लिए बड़ा बदलाव: KCC के नए नियम और RBI का मास्टर प्लान 2026

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.