Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्राउली 100 से पहले आउट, इंग्लैंड को छठा झटका; लियोन का कहर जारी
    खेल

    क्राउली 100 से पहले आउट, इंग्लैंड को छठा झटका; लियोन का कहर जारी

    AdminBy AdminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्राउली 100 से पहले आउट, इंग्लैंड को छठा झटका; लियोन का कहर जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एडिलेड
     

    स्पिनर नाथन लियोन ने कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी है। लियोन ने स्टोक्स को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवीं सफलता दिलाई। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर क्राउले और जैमी स्मिथ मौजूद हैं। इससे पहले, ट्रेविस हेड के शतक और एलेक्स कैरी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 349 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह कुल 434 रनों की बढ़त हासिल की और इंग्लैंड के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

    इंग्लैंड को शुरुआती झटके
    ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। कमिंस ने लाबुशेन के हाथों डकेट को कैच कराया जो चार रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जैक क्राउले ने ओली पोप के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन कमिंस ने इंग्लैंड को एक और झटका दे दिया। कमिंस ने लाबुशेन के ही हाथों पोप को कैच कराया। पोप 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाकर आउट हुए।

    कमिंस ने तोड़ी साझेदारी
    तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने जो रूट को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरी सफलता दिलाई। रूट और जैक क्राउले के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हुई। रूट और क्राउले ने शुरुआती झटकों के बाद इंग्लैंड को संभाल लिया था और टी ब्रेक तक इन दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अन्य सफलता हासिल नहीं करने दी थी, लेकिन तीसरे सत्र की शुरुआत में ही कमिंस ने इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। रूट 63 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए।

    क्राउली का पचासा
    जैक क्राउली और हैरी ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की जिससे इंग्लैंड का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। क्राउली ने इस दौरान अर्धशतक भी पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए क्राउली और ब्रूक की साझेदारी परेशानी का कारण बन रही थी, लेकिन नाथन लियोन ने हैरी ब्रूक को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को चौथी सफलता दिलाई। क्राउली और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। ब्रूक ने 56 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। लियोन ने फिर कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौटा दी। स्टोक्स पांच रन बनाकर आउट हुए।

    ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
    इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन की शुरुआत दूसरी पारी में चार विकेट पर 271 रन से की। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 162 रनों की साझेदारी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 300 रन के पार पहुंच गई। इस साझेदारी को जोश टंग ने हेड को आउट कर तोड़ा। हेड 219 गेंदों पर 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से 170 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद कैरी भी पवेलियन लौट गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने अपना शिकार बनाया। कैरी 128 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 72 रन बनाए। हेड और कैरी के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी ऑलआउट होने में ज्यादा देर नहीं लगी। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने 10, कमिंस ने 6 और बोलैंड ने एक रन बनाए, जबकि स्टार्क सात रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से टंग को चार विकेट मिले, जबकि ब्राइडन कार्स को तीन सफलता मिली। वहीं, जोफ्रा आर्चर, विल जैक्स और स्टोक्स को एक-एक विकेट मिले।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Crawley Lyon
    Admin

    Related Posts

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026

    देविशा बनीं सूर्यकुमार यादव की ताकत, बोले—उन्होंने मेरी जिंदगी को नई दिशा दी

    March 17, 2026

    ICC लगाएगी बैन, बांग्लादेश क्रिकेट में नया बखेड़ा, सरकार को दी गई चेतावनी

    March 17, 2026

    रैकेट से दुनिया जीतने वाली भारतीय चैंपियन, ओलंपिक पदक के साथ बनीं आइकन

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.