Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»खलबली मचा गया! IND vs SA में बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सालों तक नहीं टूटेगा ये कीर्तिमान
    खेल

    खलबली मचा गया! IND vs SA में बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सालों तक नहीं टूटेगा ये कीर्तिमान

    AdminBy AdminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खलबली मचा गया! IND vs SA में बुमराह ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सालों तक नहीं टूटेगा ये कीर्तिमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद

    टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिर्फ विकेट लेने वाले गेंदबाज नहीं हैं, बल्कि वह रन मशीन पर ब्रेक लगाने में भी माहिर हैं। उन्होंने एक बड़ा कमाल करके ये साबित भी कर दिया है।

    जसप्रीत बुमराह जैसा कोई नहीं। हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे। ये बात तो सभी जानते हैं कि वो दुनिया के नंबर 1 बॉलर हैं, मैच विनर हैं और बार-बार टीम इंडिया को तीनों फॉर्मेट में विकेट निकालकर देते हैं, लेकिन 19 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह क्यों मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक और भरोसेमंद भारतीय तेज गेंदबाज माने जाते हैं।

    दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मैच अहमदाबाद में हुआ, जिसे भारत ने 30 रनों से जीत लिया। बुमराह ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट झटके। टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। इस स्पेल के दम पर बुमराह ने वो कमाल कर दिखाया, जिसका सपना हर बॉलर देखता है। उन्होंने अपने इस नए कमाल से भारतीय क्रिकेट का इतिहास भी बदल डाला।

    आखिर क्या है बुमराह का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड?

    दरअसल, जसप्रीत बुमराह अब 5 या उससे कम इकॉनमी के साथ सबसे ज्यादा स्पेल डालने वाले बॉलर बन गए हैं। उन्होंने 19वीं बार यह कारनामा कर दिखाया। ऐसा करने वाले वो पहले भारतीय पेसर बन गए हैं। इस मामले में उनके आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने 8 दफा ये कमाल किया था। यानी बुमराह उनसे भी दोगुने से ज्यादा बार यह कारनामा कर चुके हैं। फिर अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या का नाम है, जिन्होंने 4-4 बार, जबकि इरफान पठान और आशीष नेहरा 3-3 बार ही ऐसा कर पाए हैं।

    मैच में बुमराह (4-0-17-2)

    T20I में 5 या उससे कम इकॉनमी रेट के साथ सबसे ज्यादा 4 ओवर स्पेल

    19 बार- जसप्रीत बुमराह
    8 बार- भुवनेश्वर
    4 बार- अर्शदीप सिंह
    4 बार- हार्दिक पांड्या
    3 बार- इरफान पठान
    3 बार- आशीष नेहरा

    क्यों खास बॉलर हैं बुमराह?

    बुमराह का ये रिकॉर्ड बताता है कि वो कितने कीमती पेसर हैं। उनके खिलाफ रन बनाना हमेशा से कठिन रहा है। बुमराह के इस रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा। आने वाले कई सालों तक ये रिकॉर्ड अमर रहने वाला है। बुमराह की सबसे बड़ी ताकत उनकी यॉर्कर, स्लोअर गेंद और सटीक लाइन-लेंथ मानी जाती है। वह पावरप्ले में विकेट निकाल सकते हैं, मिडिल ओवर्स में रन रोक सकते हैं और डेथ ओवर्स में बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं देते। यही वजह है कि टीम इंडिया जब भी दबाव में होती है, कप्तान सबसे पहले गेंद बुमराह के हाथ में थमाता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Jasprit Bumrah
    Admin

    Related Posts

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026

    MS धोनी ने छोड़ा अपना नंबर 7, क्या जडेजा से जुड़ा है इस फैसले का राज?

    March 18, 2026

    ईरान की जिद पर अड़ा रुख, FIFA में भी टी20 वर्ल्ड कप जैसी राजनीति और धमकियों का सिलसिला

    March 18, 2026

    2026 में IPL से हो सकती है इन 5 दिग्गजों की विदाई, धोनी भी शामिल

    March 18, 2026

    मैदान में शतक, क्लास में औसत: कप्तान सूर्या ने खुद खोला पढ़ाई का राज

    March 17, 2026

    वॉर्मअप मुकाबलों से नेमार बाहर, वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील की बढ़ी चिंता

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    यूपी को बड़ी सौगात: 28 तारीख को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, पीएम मोदी रहेंगे मुख्य अतिथि

    March 18, 2026

    बर्थ एनिवर्सरी : रोमांटिक हीरो के रूप में पहचान बनाई शशि कपूर ने

    March 18, 2026

    बड़ी कार्रवाई: कार से 21 किलो चांदी बरामद, वैध दस्तावेज न होने पर जब्ती

    March 18, 2026

    विश्व पदक विजेता अंतिम पंघाल पर भारी पड़ी मीनाक्षी गोयत, एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम में एंट्री

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.