Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»श्रीनिवासन के जाने से टूटे रजनीकांत, भावुक होकर कहा– मेरा सबसे करीबी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं
    मनोरंजन

    श्रीनिवासन के जाने से टूटे रजनीकांत, भावुक होकर कहा– मेरा सबसे करीबी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं

    AdminBy AdminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीनिवासन के जाने से टूटे रजनीकांत, भावुक होकर कहा– मेरा सबसे करीबी दोस्त अब इस दुनिया में नहीं
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    मलयालम फिल्मों के दिग्गज एक्टर श्रीनिवासन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिससे रजनीकांत बुरी तरह टूट गए हैं। श्रीनिवासन, रजनीकांत के करीबी दोस्त थे और दोनों का गहरा रिश्ता था। श्रीनिवासन लंबे समय से बीमार चल रहे थे, और अस्पताल में भर्ती थे। दोस्त के निधन की खबर सुनकर रजनीकांत को गहरा सदमा लगा। उन्होंने श्रीनिवासन को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

    रजनीकांत दोस्त के निधन से भावुक
    रजनीकांत ने कहा कि श्रीनिवासन एक महान एक्टर और एक बहुत अच्छे इंसान थे। उन्होंने एक वॉइस मैसेज में कहा, 'यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मेरा अच्छे दोस्त श्रीनिवासन अब नहीं रहे। वह फिल्म इंस्टीट्यूट में मेरे साथ पढ़ते थे। एक कमाल के एक्टर और एक बहुत अच्छे इंसान। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

    साथ पढ़े थे रजनीकांत और श्रीनिवासन, स्ट्रगल के दिनों में सहारा
    मालूम हो कि श्रीनिवासन एमजीआर फिल्म एंड टेलीविजन ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से पढ़े। इसमें रजनीकांत उनके सीनियर थे। दोनों का रिश्ता स्ट्रगल के दिनों से था। श्रीनिवासन ने खुद एक वाकया एक इंटरव्यू में बताया था, जिसने रजनीकांत को रुला दिया था। उसी की वजह से श्रीनिवासन ने रुला दिया था। इसकी वजह से रजनीकांत, श्रीनिवासन की एक फिल्म में काम करने को मजबूर हो गए थे और वह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। उस फिल्म का नाम था Kadha Parayumbol.

    जब श्रीनिवासन से लिपट गए रजनीकांत, कहा- तुमने मुझे रुला दिया
    श्रीनिवासन ने 2008 में 'रेडिफ' को बताया था, 'मैं उस समय मुंबई में था और फिल्म खत्म होने के ठीक बाद ही प्रीव्यू थिएटर पहुंच पाया। प्रोड्यूसर ने रजनीकांत को बताया था कि मैं वहां मौजूद रहूँगा। फिल्म खत्म होने पर मैंने उन्हें थिएटर से बाहर निकलते देखा। उनकी आंखों में आंसू भरे हुए थे। वो (रजनीकांत) मुझे ढूंढ रहे थे। वो इतने भावुक थे कि उन्होंने मुझे काफी देर तक गले लगाया। थोड़ी देर बाद उन्होंने कहा-तुमने मुझे रुला दिया।'

    ममूटी से लेकर पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि
    रजनीकांत के अलावा ममूटी, पृथ्वीराज सुकुमारन और दुलकर सलमान समेत साउथ फिल्मों के कई सितारों ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'महान राइटर, डायरेक्टर और एक्टर को अलविदा। आपने जो हमें हंसाया और जो विचार दिए, उनके लिए धन्यवाद।'

    श्रीनिवासन का करियर
    बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब उनके जाने से जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है, वहीं परिवार भी सदमे में है। श्रीनिवासन ने अपने 48 साल लंबे करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया, और अपनी एक्टिंग से सबको मुरीद बना लिया था। वह एक्टर ही नहीं, बल्कि स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर भी थे। उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, और मोहनलाल और प्रियदर्शन के करियर में अहम रोल निभाया।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    actor Srinivasan Rajinikanth
    Admin

    Related Posts

    सलमान-अजय की पहल से राजपाल यादव को राहत, गुरुवार को रिहाई का रास्ता साफ!

    February 11, 2026

    12 साल पुराना विवाद, रजनीकांत की फिल्म पर HC का ₹2.52 करोड़ का जुर्माना—क्या है पूरा मामला?

    February 11, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज, करोड़ों की फिरौती मांगी गई

    February 10, 2026

    आ गई रिलीज डेट, ‘बॉर्डर 2’ के बाद अब ‘लाहौर 1947’ में धमाल मचाने को तैयार सनी देओल

    February 10, 2026

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने पर बतौर मुआवजा 40 करोड़ रुपये की मांग की

    February 10, 2026

    संजय मिश्रा ने बाबिल खान की जमकर तारीफ की

    February 10, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    12 फरवरी राशिफल: ग्रहों की चाल से बदल सकती हैं इन राशियों की किस्मत

    February 11, 2026

    बागेश्वरधाम :नागपुर की रबड़ी, राजस्थान के रसगुल्ले के बीच 301 जोड़ों का महाशिवरात्रि विवाह समारोह

    February 11, 2026

    भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तानी प्लेयरों का बयान, सूर्या को चेतावनी

    February 11, 2026

    नव निर्माण के नौ वर्ष : एमएसएमई से हथकरघा और खादी तक, रोजगार व आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार देता बजट 2026-27

    February 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.