Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»ED की सख्त कार्रवाई: सट्टेबाजी एप मामले में नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति जब्त
    मनोरंजन

    ED की सख्त कार्रवाई: सट्टेबाजी एप मामले में नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति जब्त

    AdminBy AdminDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ED की सख्त कार्रवाई: सट्टेबाजी एप मामले में नेहा शर्मा की करोड़ों की संपत्ति जब्त
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भागलपुर

    सट्टेबाजी एप और एक्स-बेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर से तीन बार विधायक रह चुके अजीत शर्मा की बेटी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत जारी अंतिम आदेश के बाद की गई है।

    ईडी की जांच में सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी ऐप आईबेट भारत में बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था। इस ऐप के प्रचार-प्रसार में फिल्म जगत से जुड़ी कई अभिनेत्रियों की भूमिका सामने आई है। नेहा शर्मा पर भी मीडिया, विज्ञापन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस ऐप का प्रमोशन करने और उससे प्राप्त राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से निवेश करने का आरोप है। ईडी सूत्रों के अनुसार, ऐप के प्रचार से मिली रकम को अलग-अलग माध्यमों से निवेश किया गया, जिसके बाद जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है।

    नेहा शर्मा मूल रूप से बिहार के भागलपुर की रहने वाली हैं। उनके पिता अजीत शर्मा कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं और भागलपुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अजीत शर्मा को भागलपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा था, और चुनाव परिणाम के महज एक माह बाद ईडी की यह कार्रवाई सामने आई है। हालांकि, अब तक ईडी की टीम ने भागलपुर में कोई छापेमारी नहीं की है।

    50 करोड़ की संपत्ति का दावा
    सूत्रों के मुताबिक, अभिनेत्री नेहा शर्मा की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई में उनके फ्लैट हैं, जबकि भागलपुर में भी उनके नाम से जमीन होने की जानकारी है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा उनकी आय का बड़ा स्रोत ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और फैशन ब्रांडिंग है। बताया जाता है कि वह एक फिल्म साइन करने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं।

    भागलपुर से बॉलीवुड तक का सफर
    नेहा शर्मा का जन्म 21 नवंबर 1987 को बिहार के भागलपुर में हुआ था। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म ‘क्रूक’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया। उनकी पहचान को नई मजबूती अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (2020) से मिली, जिसमें उन्होंने छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाया। नेहा शर्मा नवंबर 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पिता अजीत शर्मा के समर्थन में रोड शो में शामिल होने के लिए भागलपुर आई थीं और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट की अपील की थी।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    betting app ED Neha Sharma
    Admin

    Related Posts

    यश की टॉक्सिक पर विवाद: कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष बोलीं— पहले रिलीज होने दें फिल्म

    February 15, 2026

    हिना खान का प्रेरक संदेश: जिंदगी को हर दिन खुलकर जीना चाहिए

    February 15, 2026

    जब अंगद बना चुनौती: रामायण के उस मुस्लिम एक्टर की कहानी, जिसने रावण की लंका हिला दी

    February 14, 2026

    सुकेश चंद्रशेखर का नया खुलासा, वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को दिया महंगा तोहफा

    February 14, 2026

    हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, बोले– उनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं

    February 14, 2026

    जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 50 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए, कड़ियों की तलाश जारी

    February 15, 2026

    टेकऑफ के तुरंत बाद डगमगाया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल टला हादसा

    February 15, 2026

    भोपाल में महाशिवरात्रि का अनूठा आयोजन, किन्नर शंकराचार्य का अभिषेक और 60 किन्नरों की घर वापसी

    February 15, 2026

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए का जलवा, पाकिस्तान ए पर आसान जीत

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.