Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»क्रिकेट का महामुकाबला! U19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत vs पाकिस्तान, कब और कहां होगा मैच
    खेल

    क्रिकेट का महामुकाबला! U19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत vs पाकिस्तान, कब और कहां होगा मैच

    AdminBy AdminDecember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    क्रिकेट का महामुकाबला! U19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत vs पाकिस्तान, कब और कहां होगा मैच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुबई
    भारतीय अंडर-19 टीम रविवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप 2025 के फाइनल में उतरेगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला दुबई स्थित ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई में खेला जाएगा। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

    सेमीफाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन
    भारत ने सेमीफाइनल में शानदार गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 138 रन पर समेट दिया। बारिश के कारण यह मैच 20-20 ओवर का कर दिया गया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत लड़खड़ाई और आयुष म्हात्रे (7 रन) व वैभव सूर्यवंशी (6 गेंदों में 9 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने पारी संभाली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। जॉर्ज 49 गेंदों में 58 रन और मल्होत्रा 45 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद लौटे।

    पाकिस्तान का सेमीफाइनल सफर
    दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 121 रन पर ऑलआउट कर दिया और 16.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गीले आउटफील्ड के कारण यह मैच 27 ओवर का कर दिया गया था।

    ग्रुप स्टेज में भारत का दबदबा
    ग्रुप चरण में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत में टीम इंडिया ने 90 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारत ने 240 रन बनाए थे, जिसमें आरोन जॉर्ज और कनिष्क चौहान ने अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में कनिष्क चौहान और दीपेश देवेंद्रन ने तीन-तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को 150 रन पर रोक दिया था।

    मैच से जुड़ी अहम जानकारी

    मैच: भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19, फाइनल
    तारीख: 21 दिसंबर 2025
    समय: सुबह 9:00 बजे (स्थानीय समय) / 10:30 बजे IST (भारतीय समय)
    स्थान: ICC अकादमी ग्राउंड, दुबई

    लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग
    अंडर-19 एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, SonyLIV ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह 10:30 बजे (IST) से उपलब्ध होगी।

    टीमें:
    भारत:
    आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, नमन पुष्पक, हरवंश पांगलिया, युवराज गोहिल।

    पाकिस्तान: समीर मिन्हास, हमजा जहूर (विकेटकीपर), उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, दानियाल अली खान, मोहम्मद शायान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद सैयाम, अली रजा, मोमिन कमर, अली हसन बलोच, निकाब शफीक, मोहम्मद हुजैफा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured U19 Asia Cup
    Admin

    Related Posts

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    मानवता और सहअस्तित्व भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 18, 2026

    समरसता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली मिलन समारोह में भाग लिया

    March 18, 2026

    इंदौर में आग हादसा: घर में 8 शव मिले, रेस्क्यू टीम ने शुरू किया बचाव कार्य

    March 18, 2026

    चाय के रेट बढ़ाए गए, अब LPG संकट से दूध की कीमत भी बढ़ने की आशंका

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ट्रंप ने पलटी मारी, अमेरिका ने होर्मुज पर ईरानी मिसाइल भंडार पर गिराया भारी बम

    March 18, 2026

    मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

    March 18, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्रों में न्योता भोज कार्यक्रम: पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का व्यापक अभियान

    March 18, 2026

    योगी सरकार का बेहतरीन मॉडल, टैक्स से सीधे जनहित तक हर रुपये का उद्देश्य तय

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.