Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अटल महानायक’ पुस्तक का किया विमोचन
    राज्य

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अटल महानायक’ पुस्तक का किया विमोचन

    AdminBy AdminDecember 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘अटल महानायक’ पुस्तक का किया विमोचन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘अटल गीत गंगा' कार्यक्रम को किया संबोधित

    सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेषता का भी किया जिक्र, बोले-गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण  

    अटल जी ने विपक्षी दलों से कहा- भाजपा से लड़ो, भारत से नहीं

    लखनऊ,

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी ने छह दशक तक भारतीय राजनीति को नई ऊंचाई दी, उसे मूल्यों व आदर्शों के साथ जोड़ा। राजनीति में हम किसी भी ओर रहें, लेकिन अपनी धमक व पहचान को लेकर उसे आगे बढ़ा सकते हैं। अटल जी की प्रेरणा, संघर्ष व संकल्प उनकी कविताओं में भी दिखता है। वे कवि, लेखक, पत्रकार, दूरदृष्टा राजनेता भी थे। पूरे देश ने अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन लिया है। दुनिया भी उनका सम्मान करती थी। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की उपस्थिति में बुधवार को ‘अटल गीत गंगा कार्यक्रम’ को संबोधित किया। अतिथियों ने ‘अटल महानायक’ पुस्तिका का विमोचन व प्रथम ई-बुक का भी लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया।

    अटल जी जैसा दूरदर्शनी नेता कोई नहीं हुआ
    सीएम योगी ने अटल जी की कविता ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा’ का जिक्र किया और कहा कि जिस भी नागरिक के सामने संकट होता है, उनकी कविताएं उसके लिए प्रेरणा होती हैं। अटल जी कवि हृदय थे, लेकिन देश के लिए उन्होंने उतनी ही दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य किया। उनके जैसा दूरदर्शी नेता कोई नहीं हुआ। ग्राम्य विकास हो, नगरीय कनेक्टिविटी, देश के अंदर पब्लिक सपोर्ट सिस्टम को नए आयाम के साथ बढ़ाने का कार्य हो या गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने ‘अंत्योदय’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का उनका संकल्प, पूरी व्यवस्था को नई पहचान देता है।

    अटल जी ने विपक्षी दलों से कहा- भाजपा से लड़ो, भारत से नहीं
    सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने जब भाजपा की कमान संभाली, तब स्थिति विपरीत थी। फिर भी उन्होंने दृढ़ता से कार्य किया और कहा कि ‘अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा’। उन्होंने विपक्षी दलों से कहा कि तुम भाजपा से लड़ो, भारत से नहीं। यह केवल कोई दूरदर्शी राजनेता ही बोल सकता है। अटल जी की कविता ‘मेरे प्रभु मुझे इतनी ऊंचाई कभी न देना, गैरों को गले न लगा सकूं, इतनी रुखाई कभी न देना’ हर कार्यकर्ता, विचार परिवार, हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। सीएम ने कहा कि अटल जी के शताब्दी महोत्सव पर उत्तर प्रदेश सरकार ने हर स्कूल, कॉलेज में प्रतियोगिता भी कराई।

    गुरुवार को प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण
    सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने गुरुवार को लखनऊ पधार रहे हैं। प्रेरणा स्थल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 65-65 फुट ऊंची की कांस्य प्रतिमा लगी है। डिजिटल म्यूजियम के माध्यम से विचार दर्शन देखने को मिलेगा। जो भी वहां जाएगा, अभिभूत होकर आएगा। सीएम ने राष्ट्रीय विचारधारा का जिक्र किया और कहा कि यह विचारधारा देश को नेतृत्व देते हुए नए भारत के रूप में हम सभी को आगे बढ़ा रही है।

    सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेषता का भी किया जिक्र
    सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेषता का भी जिक्र किया। बताया कि वहां ओपन थियेटर में तीन हजार लोग बैठ सकते हैं। वहां का मंच भी काफी बड़ा है। उस मैदान में एक साथ दो लाख लोग एकत्र हो सकते हैं। लखनऊ में सार्वजनिक कार्यक्रमों का सबसे बड़ा स्थल है। चार हजार बस व चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था भी दी गई है। कार्यक्रम के लिए वहां स्थान की कमी नहीं होगी।

    कार्यक्रम संयोजक उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया। ‘अटल गीत गंगा’ में कवि कुमार विश्वास ने एकल कविता पाठ भी किया।

    इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सांसद बृजलाल, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान आदि की मौजूदगी रही।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Chief Minister Yogi Adityanath Defence Minister Rajnath Singh
    Admin

    Related Posts

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 18, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    बिम्सटेक विविध संस्कृतियों को समझने स्थायी मित्रता का अवसर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.