Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»उस रात की कहानी गडकरी ने बताई, हमास चीफ इस्माइल हानिया से हुई थी अंतिम मुलाकात
    देश

    उस रात की कहानी गडकरी ने बताई, हमास चीफ इस्माइल हानिया से हुई थी अंतिम मुलाकात

    AdminBy AdminDecember 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उस रात की कहानी गडकरी ने बताई, हमास चीफ इस्माइल हानिया से हुई थी अंतिम मुलाकात
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    मिड‍िल ईस्‍ट की राजनीति में भूचाल लाने वाली एक घटना, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था, वह थी हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हानिया की हत्या. तेहरान में एक बेहद सुरक्षित माने जाने वाले आर्मी कैंपस में उन्‍हें उड़ा द‍िया गया था. अब इस घटना के महीनों बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. गडकरी ने बताया कि अपनी हत्या से महज कुछ घंटे पहले इस्माइल हानिया उनके साथ ही था.

    एक बुक लॉन्‍च के दौरान नितिन गडकरी ने उस रात की पूरी कहानी बयां की, जब वे ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए तेहरान में थे. गडकरी ने उस घटनाक्रम को याद किया जिसने उन्हें हाल के वर्षों की सबसे हाई-प्रोफाइल राजनीतिक हत्याओं में से एक के बेहद करीब लाकर खड़ा कर दिया था. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर वे ईरान गए थे. पीएम मोदी ने उनसे ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने को कहा था. यह एक कूटनीतिक दौरा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वहां का माहौल कुछ ही घंटों में इतना भयानक रूप ले लेगा. गडकरी ने बताया कि समारोह से पहले, वे तेहरान के एक आलीशान पांच सितारा होटल में मौजूद थे. वहां का माहौल काफी अनौपचारिक था. दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति चाय और कॉफी पर चर्चा कर रहे थे.

    वह आखिरी मुलाकात
    उस शाम को याद करते हुए गडकरी ने कहा, वहां विभिन्न देशों के सभी राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे, लेकिन एक व्यक्ति जो राष्ट्राध्यक्ष नहीं था, वह भी वहां था… हमास नेता इस्माइल हानिया. मैं उससे वहीं मिला था. मैंने उसे राष्ट्रपति और मुख्य न्यायाधीश के साथ शपथ ग्रहण समारोह में जाते हुए देखा था. वह वहां मौजूद बाकी गणमान्य लोगों की तरह ही सामान्य दिख रहा था.

    यह मुलाकात बताती है कि अपनी मौत से पहले हानिया कितना निश्चिंत था. वह अंतरराष्ट्रीय नेताओं के बीच था और ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के भरोसे वहां घूम रहा था. गडकरी और हानिया एक ही हॉल में थे, शायद एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर.

    रात के 4 बजे दरवाजा खटखटाया और कहा- ‘तुरंत निकलना होगा’

    शपथ ग्रहण समारोह खत्म होने के बाद नितिन गडकरी अपने होटल वापस आ गए. लेकिन असली ड्रामा देर रात शुरू हुआ. गडकरी ने बताया, शपथ ग्रहण समारोह के बाद मैं अपने होटल लौट आया. सब कुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन तड़के करीब 4 बजे, भारत में ईरान के राजदूत मेरे पास आए. वे काफी घबराए हुए थे और उन्होंने मुझसे कहा कि हमें अभी निकलना होगा. गडकरी ने हैरान होकर पूछा, क्या हुआ? इतनी जल्दी क्यों? तब राजदूत ने उन्हें वह खबर दी, जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया था. उन्होंने कहा, हमास चीफ की हत्या कर दी गई है.

        गडकरी ने कहा, मैं स्तब्ध रह गया. मैंने पूछा कि यह कैसे हुआ? उस समय राजदूत ने कहा, मुझे अभी तक नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन हमें यहां से जाना होगा.

    कब हुई हत्‍या

    ईरानी अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि हत्या 31 जुलाई को तड़के करीब 1:15 बजे हुई थी. यानी जिस वक्त गडकरी होटल में सो रहे थे, उससे कुछ ही दूरी पर, तेहरान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में एक मिसाइल या बम ने हमास प्रमुख के कमरे को उड़ा दिया था. हानिया इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की देखरेख में एक सैन्य परिसर में ठहरा हुआ था. इस हमले में उसका अंगरक्षक भी मारा गया था.

    हत्या का रहस्य: फोन कॉल या मिसाइल?
    गडकरी ने दर्शकों को बताया कि आज भी इस बात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है कि हमास नेता को वास्तव में कैसे मारा गया. उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और वह मारा गया. कुछ कहते हैं कि यह किसी और तरीके से हुआ.

    लेकिन इस घटना का जिक्र करते हुए गडकरी ने एक बहुत महत्वपूर्ण बात कही. उन्होंने इजरायल का उदाहरण देते हुए कहा, अगर कोई देश मजबूत है, तो कोई उस पर हाथ नहीं डाल सकता. उन्होंने इजरायल को एक छोटा सा देश बताया जिसने अपनी तकनीकी दक्षता और सैन्य क्षमता के दम पर दुनिया में अपना प्रभाव जमाया है. गडकरी का इशारा साफ था कि इजरायल ने अपने दुश्मन को उसके घर (ईरान) में घुसकर मारा, जो उसकी ताकत का प्रमाण है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured nitin
    Admin

    Related Posts

    सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का प्रभावी तरीका है सामूहिक विवाह: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    March 14, 2026

    इंदौर में गाइडलाइन दरों में 10 से 185 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 158 नई कॉलोनियों का भी होगा समावेश

    March 14, 2026

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026

    सिंगरौली में हिंसक झड़प: अडाणी पावर प्लांट में आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां पलटीं

    March 14, 2026

    ‘‘सारा’ और ‘उन्नति’ एग्री-जीआईएस से साइंटिफिक हुआ फसल आंकलन

    March 14, 2026

    सिलेंडर बुकिंग के नए नियम, 45 दिनों में बुक करना होगा सिलेंडर, बदल गई टाइम लिमिट

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    योगी सरकार की पहल से प्रथम और द्वितीय चरणों में 1.56 लाख से अधिक बच्चों को मिला प्रवेश

    March 14, 2026

    उपभोक्ताओं को मिलेगा 758 करोड़ रुपए का सीधा लाभ

    March 14, 2026

    जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

    March 14, 2026

    डिजिटल प्लेटफॉर्म से देशभर तक पहुंचा कारोबार

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.