Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»ED की अंतिम चालान से हड़कंप: शराब घोटाले में आशीष श्रीवास्तव फंसे, निलंबन की चर्चाएं तेज
    छत्तीसगढ़

    ED की अंतिम चालान से हड़कंप: शराब घोटाले में आशीष श्रीवास्तव फंसे, निलंबन की चर्चाएं तेज

    AdminBy AdminDecember 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ED की अंतिम चालान से हड़कंप: शराब घोटाले में आशीष श्रीवास्तव फंसे, निलंबन की चर्चाएं तेज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 29 हजार 800 पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें आबकारी विभाग के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव का नाम जोड़ा गया है. ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में उनका नाम शामिल नहीं था. हालांकि अब आशीष श्रीवास्तव की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि सचिव कम आयुक्त आर संगीता के तीन जनवरी को छुट्टी से लौटने के बाद कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा मामले में आरोपी बनाए गए 31 अधिकारियों के खाते को सीज कर दिया गया है. कुल 38.21 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की गई है. साथ ही उन अफसरों की खाते कार्रवाई में शामिल हैं, जिनकी पत्नियों के कहते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं.

    बता दें कि ईओडब्ल्यू की चार्जशीट में 29 अफसर आरोपी बनाए गए थे. इनमें से 22 को 7 जुलाई 2025 को सस्पेंड कर दिया गया था. बाकी 7 रिटायर हो चुके हैं. हाल ही में आयुक्त निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया गया है.

    90 करोड़ की हुई बंदरबांट

    हंडी ने जांच में पाया है कि शराब घोटाले में अफसरों को करीब 90 करोड़ रुपए बांटे गए. इसमें पूर्व आयुक्त निरंजन दास को 18 करोड़ रुपए की रिश्वत दी गई. इकबाल खान को 12 करोड़, नोहर सिंह ठाकुर को 11 करोड़, नवीन प्रताप सिंह तोमर को 6.7 करोड़, राजेश जायसवाल को 5.79 करोड़, अनिमेष नेताम को 5.28 करोड़ और दिनकर वासनिक, गंभीर सिंह, अरविंद पटले, आशीष कोसम, अनंत सिंह, सौरभ बक्शी, प्रकाश पाल, गरीबपाल सिंह, मोहित जायसवाल को 2 करोड़ रुपए से अधिक की रिश्वत दी गई. आशीष श्रीवास्तव को भी 54 लाख रुपए दिए जाने के सबूत ईडी को मिले हैं.

    आय से अधिक संपत्ति का केस

    अधिकतर अफसरों के पास आय से अधिक संपत्ति मिली है. इसलिए इन पर एक केस आय से अधिक संपत्ति का भी चलेगा. इन्हें यह बताना होगा कि इतनी संपत्ति कहां से आई. क्योंकि अधिकतर अफसरों का वेतन वर्तमान में 1 से 1.5 लाख रुपए महीने है. ऐसे में 20 साल की नौकरी में औसत एक करोड़ से अधिक वेतन नहीं पा सकते. जबकि कई अफसरों के पास 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति -मिली है.

     

    इनकी संपत्ति अटैच कर चुकी है ईडी

    क्रमांक

    नाम

    अचल संपत्ति (₹)

    चल संपत्ति (₹)

    1

    नवीन प्रताप सिंह

    2,44,92,905

    36,19,524

    2

    गंभीर सिंह

    1,14,15,275

    49,76,561

    3

    मोहर सिंह ठाकुर

    1,76,46,857

    2,14,17,682

    4

    नीतू नोतानी

    61,45,535

    1,47,40,739

    5

    अरविंद पटले

    1,34,06,000

    92,12,729

    6

    प्रकाश पाल

    65,41,000

    70,30,866

    7

    अनंत कुमार सिंह

    38,98,266

    86,59,494

    8

    अश्वनी कुमार अनंत

    34,08,000

    8,86,559

    9

    अनिमेष नेताम

    3,30,330

    88,72,166

    10

    मंजूश्री केसर

    34,88,000

    97,17,938

    11

    जनार्दन सिंह कौरब

    49,00,000

    45,35,201

    12

    प्रमोद कुमार नेताम

    45,23,300

    28,92,454

    13

    देवलाल वैद्य

    7,36,000

    45,94,541

    14

    दिनकर वासनिक

    45,19,582

    69,12,733

    15

    बेदराम लहरे

    48,51,000

    8,42,799

    16

    इकबाल अहमद खान

    15,61,650

    49,89,359

    17

    मोहित जयसवाल

    16,32,000

    66,564

    18

    नितिन खंडूजा

    81,81,897

    3,04,391

    19

    जीतूराम मंडावी

    30,54,324

    40,85,030

    20

    अरलेखा राम सिदार

     

    15,95,177

    21

    लखन लाल ध्रुव

     

    1,36,51,570

    22

    आशीष कोसम

     

    90,39,696

    23

    गरीबपाल सिंह

     

    47,19,082

    24

    विजय सेन शर्मा

     

    69,81,522

    25

    विकास गोस्वामी

     

    84,595

    26

    सौरभ बक्शी

     

    85,08,994

    27

    राजेश जायसवाल

     

    14,11,529

    28

    सोनल नेताम

     

    3,21,105

    29

    रामकृष्ण मिश्रा

    —

    9,33,717

    30

    आशीष श्रीवास्तव

    54,00,000

     

    31

    निरंजन दास

    8,83,33,291

     

    अफसरों ने कराई थी करोड़ों की एफडी

    क्रमांक

    नाम

    एफडी की राशि

    1

    अनंत सिंह

    ₹75.26 लाख

    2

    आलेख राम सिदार

    ₹3.90 लाख

    3

    देवलाल वैद्य

    ₹1.10 करोड़

    4

    गंभीर सिंह नेताम

    ₹40 लाख

    5

    सौरभ बक्शी

    ₹9 लाख

     

    अफसरों की बहाली अब कोर्ट के फैसले के बाद ही संभव

    सस्पेंड किए गए अफसरों को 50% वेतन दिया जाता है. नियमानुसार 90 दिन में चार्जशीट दाखिल नहीं होती है, तो वेतन 75% कर दिया जाता है. लेकिन अब ईडी ने अपनी अंतिम कंप्लेन दाखिल कर दी है, ऐसे में इन अफसरों की बहाली का रास्ता भी बंद हो गया है. अब न्यायालय से निर्णय आने के बाद ही बहाली संभव हो पाएगी. इसमें से कुछ अफसर अगले एक-दो साल में रिटायर होने वाले हैं. – वेतन लेने के लिए इन अफसरों को अब कोर्ट से अनुमति लेनी होगी, क्योंकि 5 इनके खाते ईडी ने सीज कर रखे हैं.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Ashish Srivastava ED Liquor scam case
    Admin

    Related Posts

    टेकऑफ के तुरंत बाद डगमगाया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल टला हादसा

    February 15, 2026

    ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 50 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए, कड़ियों की तलाश जारी

    February 15, 2026

    भोपाल में महाशिवरात्रि का अनूठा आयोजन, किन्नर शंकराचार्य का अभिषेक और 60 किन्नरों की घर वापसी

    February 15, 2026

    मेहनत और जज़्बे की मिसाल: मुंगेली की सुप्रिया का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में चयन

    February 15, 2026

    आठ मुख, अद्भुत आस्था: नेपाल से भी विशिष्ट मंदसौर का पशुपतिनाथ मंदिर

    February 15, 2026

    ‘पति-पत्नी का विवाद आत्महत्या का उकसावा नहीं’: हाईकोर्ट

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 50 किग्रा गांजा के साथ दो आरोपी पकड़ाए, कड़ियों की तलाश जारी

    February 15, 2026

    टेकऑफ के तुरंत बाद डगमगाया CM मोहन यादव का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल टला हादसा

    February 15, 2026

    भोपाल में महाशिवरात्रि का अनूठा आयोजन, किन्नर शंकराचार्य का अभिषेक और 60 किन्नरों की घर वापसी

    February 15, 2026

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत ए का जलवा, पाकिस्तान ए पर आसान जीत

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.