Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से चीन परेशान, चीनी मीडिया बोला– कहानियों से जमीन नहीं मिलती
    मनोरंजन

    सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से चीन परेशान, चीनी मीडिया बोला– कहानियों से जमीन नहीं मिलती

    AdminBy AdminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से चीन परेशान, चीनी मीडिया बोला– कहानियों से जमीन नहीं मिलती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    बॉलीवुड एक्टर सलमान खान  की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर से चीन  बौखला गया है। फिल्म गलवान क्षेत्र में 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़पों पर आधारित है। फिल्म के टीजर पर चीन सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि कहानी से जमीन पर कब्जा नहीं होता और इसमें फैक्ट्स नहीं है। साथ ही चीन अब गलवान घाटी को लेकर अपनी गढ़ी हुई कहानी पेश कर रहा है। वहीं चीनी विशेषज्ञों ने फिल्म को लेकर कहा, हमारी पवित्र भूमि पर फिल्म का कोई असर नहीं पड़ता।

    सलमान खान की फिल्म को लेकर चीनी मीडिया ने कहा कि सलमान खान को चीन में ज्यादातर लोग फिल्म बजरंगी भाईजान के लिए जानते हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सलमान खान कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। भारतीय मीडिया का दावा है कि यह किरदार 2020 के गलवान घाटी संघर्ष में अहम भूमिका दिखाता है।

    फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद ही चीन की तरफ से रिएक्शन सामने आने लगे हैं। एक चीनी विशेषज्ञ ने कहा कि बॉलीवुड फिल्में ज्यादातर भावनाओं और मनोरंजन पर आधारित होती हैं, लेकिन कितनी भी बढ़ा-चढ़ाकर बनाई गई फिल्म इतिहास नहीं बदल सकती और न ही चीन की सेना (PLA) के अपने इलाके की रक्षा करने के इरादे को कमजोर कर सकती है। फिल्म को लेकर चीन में चर्चा तेजी से हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर चीनी यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। चीनी साइट वीबो पर एक यूजर ने लिखा कि यह ओवरड्रामैटिक भारतीय फिल्म तथ्यों से बिल्कुल उलट है। चीन के अनुसार, गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के चीनी हिस्से में आती है और वहां चीनी सैनिक लंबे समय से गश्त करते रहे हैं। मंत्रालय का दावा है कि भारत ने सड़कें और ढांचे बनाकर पहले स्थिति बदली और LAC पार की, जिसके बाद तनाव बढ़ा।

    सरकार के साथ ही चीनी लोगों को चुभी

    एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत-चीन संबंधों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं, इस हातरह की एकतरफा कनी दिखाने वाली फिल्म माहौल को और खराब कर सकती है। विशेषज्ञों ने कहा कि कोई भी फिल्म कितनी भी बढ़ा-चढ़ाकर क्यों न बनाई जाए, वह किसी देश की पवित्र जमीन की सच्चाई नहीं बदल सकती। इससे हमारी जमीन पर कोई असर नहीं होगा।

    अस्ट्रेलियाई अखबार ने 38 चीनी सैनिकों की मौत का दावा किया था

    चीन का कहना है कि 15 जून 2020 को भारतीय सैनिकों ने समझौते का उल्लंघन करते हुए फिर से LAC पार की और बातचीत के लिए आए चीनी सैनिकों पर हमला किया, जिससे हिंसक झड़प हुई और दोनों तरफ हताहत हुए। वहीं अस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्शन के मुताबिक गलवान में चीन के 38 जवान मारे गए थे। जबकि चीन के अनुसार, इस झड़प में उसके चार सैनिक मारे गए और 20 भारतीय सैनिकों की मौत हुई थी।

    गलवान वैली में क्या हुआ था

    15 और 16 जून की रात को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार द क्लैक्शन के मुताबिक गलवान में चीन के 38 जवान मारे गए थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इसे कभी स्वीकार नहीं किया। इस झड़प के बाद दोनों देश के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। भारत ने गलवान घाटी में झड़प के बाद कई चीनी कंपनियों पर बैन लगा दिया था। चीन से उड़ान सेवा को प्रतिबंध कर दिया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    'Battle of Galwan' Chinese media Salman Khan's film
    Admin

    Related Posts

    लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, सलमान खान सहित पूरा परिवार अस्पताल पहुँचा

    February 17, 2026

    तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव, भावुक होकर कहा—बूढ़े, बच्चे और फिल्म इंडस्ट्री सभी ने साथ दिया

    February 17, 2026

    वेडिंग अपडेट: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड हुआ वायरल, जानें सभी डिटेल्स

    February 17, 2026

    लारा और भूपति की जोड़ी पर खुलासा: रिश्ता है ‘आग और हवा’ जैसा

    February 17, 2026

    क्रिकेटर और पूनम पांडे: मैसेज का वायरल मामला, फैंस ने ट्रोल कर दिया

    February 17, 2026

    जय सोमनाथ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 18 फरवरी: किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

    February 17, 2026

    कांग्रेस पर रामदास आठवले का हमला, बोले- राहुल गांधी के रहते सत्ता दूर

    February 17, 2026

    सीएम डॉ. यादव मुंबई क्लाइमेट वीक में संभालेंगे विशेष सत्र की कमान

    February 17, 2026

    घूमना हुआ आसान! भारतीय पासपोर्ट पर 56 देशों में वीजा फ्री एंट्री, जानें पूरी लिस्ट

    February 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.