Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन पर लगे गंभीर आरोप
    देश

    मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन पर लगे गंभीर आरोप

    AdminBy AdminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुंबई में दर्दनाक बस हादसा: 4 लोगों को कुचलने के मामले में ड्राइवर पर नहीं, इन पर लगे गंभीर आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    मुंबई के भांडुप इलाके में सोमवार रात BEST की एक बस की चपेट में आने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी ने दुर्घटना के बाद बताया कि भांडुप रेलवे स्टेशन के बाहर का इलाका हमेशा व्यस्त रहता है और सस्ती सब्जियां मिलने के कारण यहां अधिक लोग आते हैं, जिस कारण यहां काफी भीड़ रहती है। बस दुर्घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रेहड़ी पटरी वालों द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण किए जाने के कारण पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर उतरना पड़ा। उनका कहना है कि इस कारण चार लोगों की बस की चपेट में आने से मौत हो गई।

    फार्मासिस्ट सैमिनी मुदलियार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, 'मैं पास के बस स्टॉप पर अपनी बस का इंतजार कर रही थी कि तभी मुझे एक तेज आवाज सुनाई दी। अगले ही पल मैंने लोगों को गिरते हुए देखा और बस थोड़ी दूर आगे जाकर रुक गई।' उन्होंने बताया कि बस के रुकते ही लोग रुके वाहन को धकेलते दिखे, जिससे संकेत मिला कि कई लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं। सैमिनी ने बताया कि वह भी बस के पास गईं और देखा कि वहां खून बिखरा पड़ा हुआ था और कई शव थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति का सिर बुरी तरह कुचल गया था और ऐसा प्रतीत हुआ कि कि बस ने उसे कुचल दिया था जबकि दूसरे व्यक्ति की जांघ के पास चोट थी।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह दुर्घटना रात नौ बजकर 35 मिनट से पौन दस बजे के बीच हुई और इसके संभावित कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि भांडुप स्टेशन पर समाप्त होने वाली बसों को देर शाम रेहड़ी पटरी वालों और भारी भीड़ के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर यू-टर्न लेने में कठिनाई होती है। पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने बताया कि मृतकों में पैदल यात्री शामिल थे, जो अपने घर वापस लौट रहे थे।

    सैमिनी ने कहा कि पिछले साल कुर्ला में इसी तरह की एक घटना में नौ लोगों की मौत के बाद बेस्ट इलेक्ट्रिक बस से जुड़ी यह दूसरी दुर्घटना है। उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की कि इस तरह की दुर्घटनाएं क्यों हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि पुलिस को यह जांच भी करनी चाहिए कि बस चालक कहीं नशे में तो नहीं था।

    बस चालक की पहचान बाद में संतोष सावंत के रूप में हुई। घटना के तुरंत बाद व्यस्त इलाके के सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और तड़के तक घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दुर्घटनास्थल को सील कर दिया गया और एक फोरेंसिक टीम ने इलाके से नमूने एकत्र किए। राजपूत ने आश्वासन दिया कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी लेकिन घायलों की देखभाल पुलिस की प्राथमिकता है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Mumbai bus accident
    Admin

    Related Posts

    BJP Second List: 111 उम्मीदवारों का ऐलान, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली मैदान में

    March 19, 2026

    सरकार का बयान: पैनिक न करें, 7 दिन में मिलेगा PNG कनेक्शन, LPG बुकिंग न करें

    March 19, 2026

    राजस्थान और MP में बारिश और ओलों का अलर्ट, हरियाणा में सड़कों पर पानी, गंगोत्री धाम में बर्फबारी

    March 19, 2026

    IAS अफसरों की भारी कमी: 1300 पद खाली, क्या लड़खड़ा रहा है देश का प्रशासनिक ढांचा?

    March 19, 2026

    उत्तराखंड में 160KM के 51 रोपवे बनेंगे, 2026 से शुरू होंगे 4 प्रमुख प्रोजेक्ट्स

    March 19, 2026

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, असम में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 86.5% की कमी आई

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर एक्शन: रामकृष्ण हॉस्पिटल के ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज

    March 19, 2026

    100 कार चोरी करने वाला इंटरस्टेट गैंग पकड़ा गया, सरगना ‘बकरा’ साथियों संग दबोचा

    March 19, 2026

    BJP Second List: 111 उम्मीदवारों का ऐलान, सोनारपुर दक्षिण से रूपा गांगुली मैदान में

    March 19, 2026

    सीएम डॉ. मोहन यादव इंदौर अग्निकांड पीड़ितों से मिले, कहा- दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.