Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»मलाइका अरोड़ा ने कहा- अरबाज खान से तलाक के बाद शादी को लेकर नहीं है पछतावा, अगर प्यार मिला तो करूंगी दूसरी शादी
    मनोरंजन

    मलाइका अरोड़ा ने कहा- अरबाज खान से तलाक के बाद शादी को लेकर नहीं है पछतावा, अगर प्यार मिला तो करूंगी दूसरी शादी

    AdminBy AdminDecember 30, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मलाइका अरोड़ा ने कहा- अरबाज खान से तलाक के बाद शादी को लेकर नहीं है पछतावा, अगर प्यार मिला तो करूंगी दूसरी शादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक समय पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल थे. दोनों की केमिस्ट्री चर्चा में रहती थी. मगर फिर शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई और दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. मलाइका और अरबाज के तलाक से फैंस समेत इंडस्ट्री के लोगों को भी झटका लगा था. अब मलाइका ने अपने डिवोर्स पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि तलाक के बाद उन्हें काफी गलत तरीके से जज किया गया था.  

    तलाक पर क्या बोलीं मलाइका?

    मलाइका ने कहा कि उन्होंने साल 2016 में अरबाज खान संग तलाक अनाउंस कर दिया था, जबकि उनका डिवोर्स साल 2017 में फाइनल हुआ. उस वक्त सिर्फ आम जनता ने ही नहीं, बल्कि उनके करीबी लोगों ने भी उन्हें लेकर काफी जजमेंट पास की थी. 

    बातचीत में मलाइका ने अपने दिल का दर्द बयां किया. एक्ट्रेस बोलीं- मैंने काफी जजमेंट और ट्रोलिंग का सामना किया. सिर्फ लोगों ने ही नहीं, बल्कि मेरे परिवार और दोस्तों ने भी मुझे खरी-खोटी सुनाई थी. उस वक्त मेरे फैसलों पर सवाल उठाए गए थे. लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अपने फैसले पर डटी रही. मुझे आज कोई पछतावा नहीं है. उस वक्त मुझे आइडिया भी नहीं था कि मेरे साथ आगे क्या होगा. मुझे नहीं पता था कि मेरे लिए आगे क्या लिखा है. लेकिन मुझे ये बात पता थी कि मुझे मेरी जिंदगी में उस रिश्ते से निकलने की जरूरत है. 

    'मुझे एहसास हो गया था कि खुश रहने के लिए मूव ऑन करना जरूरी है. मगर किसी ने ये नहीं समझा था. हर किसी ने मुझपर सवाल उठाए थे और कहा था- तुम अपनी खुशी को सबसे ऊपर कैसे रख सकती हो? लेकिन मैं ऐसा करके खुश थी. मुझे लगा था कि इससे मेरे साथ कितना बुरा हो जाएगा? कुछ समय के लिए मुझे काम नहीं मिलेगा. लोग मेरे बारे में बुरा-भला कहेंगे.'  

    हेटर्स को मलाइका का जवाब

    मलाइका ने उन लोगों को भी लताड़ लगाई, जो आदमियों के तलाक लेने पर ना ही सवाल उठाते हैं और ना ही उन्हें उनके फैसलों पर जज करते हैं. एक्ट्रेस बोलीं- दुर्भाग्य से आदमियों से ये सभी सवाल कभी नहीं पूछे जाते. कहीं न कहीं, यह बस मान लिया जाता है कि हम एक पुरुष-प्रधान समाज (patriarchal society) में रहते हैं और चीजें ऐसी ही होती हैं. जब पुरुषों की बात आती है, तो कभी कोई आलोचना नहीं की जाती. दुर्भाग्य से, महिलाओं को हर रोज इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है और अगर कोई महिला लोगों के सामान्य दायरे से बाहर निकलती है, तो वो 'आदर्श महिला' नहीं कहलाई जाती. महिलाओं पर तुरंत ही उंगलियां उठने लगती हैं. लेकिन अगर आप इन सब से आगे बढ़कर अपनी जिंदगी बनाते हैं, एक मिसाल कायम करते हैं, तो आप कुछ सही कर रहे हैं. 

    दूसरी शादी पर क्या बोलीं मलाइका?

    मलाइका ने ये भी कहा कि वो अभी भी शादी में यकीन रखती हैं. एक्ट्रेस बोलीं- मैं शादी में यकीन रखती हूं. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि ये मेरे लिए ही बनी है. अगर होती भी है तो अच्छी बात है, लेकिन मैं शादी के पीछे नहीं भाग रही. मैं खुद में बहुत संतुष्ट हूं. मेरी शादी हुई थी. फिर मैंने इससे मूव ऑन कर लिया. मैं रिश्तों में रह चुकी हूं. पर मैं हताश नहीं हूं. मैं आज भी अपनी जिंदगी से प्यार करती हूं. मैं प्यार के आइडिया से प्यार करती हूं. मुझे प्यार करना और प्यार बांटना पसंद है. मैं प्यार के लिए पूरी तरह से ओपन हूं, लेकिन मैं इसे तलाश नहीं रही हूं. अगर यह नेचुरली हो जाता है और अगर यह मेरी जिंदगी में दस्तक देता है, तो मैं इसे स्वीकार करूंगी. 

    मलाइका ने आगे बताया कि अरबाज खान संग शादी के वक्त वो सिर्फ 25 साल की थीं. एक्ट्रेस ने लोगों को सलाह दी कि छोटी उम्र में शादी न करें. एक्ट्रेस ने सलाह देते हुए कहा कि पहले जिंदगी को खुलकर जिएं, एक्सपीरियंस कर लें उसके बाद ही शादी करने का फैसला करें. शादी से पहले फाइनेंशियली और इमोशनली इंडीपेंड जरूर हो जाएं. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Malaika Arora
    Admin

    Related Posts

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026

    फिल्म के गाने से शुरू हुई प्रेम कहानी, ऐसे गीता बसरा बनीं हरभजन सिंह के दिल की रानी

    March 13, 2026

    अक्षय ओबेरॉय ने देहरादून में शुरू की रोमांटिक कोर्टरूम थ्रिलर ‘लव लॉटरी’ की शूटिंग

    March 13, 2026

    बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा निवेश, बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    IDFC First Bank घोटाले में जांच तेज: 19 लोकेशन पर रेड, 90+ बैंक खाते सीज

    March 13, 2026

    जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि

    March 13, 2026

    साढ़ेसाती-ढैय्या का असर हुआ कम, शनिदेव के अस्त होने से इन राशियों की बल्ले-बल्ले

    March 13, 2026

    विधि एवं विधायी कार्य विभाग मंत्री गजेन्द्र यादव ने इस बजट केे लिए सदन के सदस्यों से सुझाव भी लिए

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.