Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»उस्मान ख्वाजा जल्द कहेंगे क्रिकेट को अलविदा? पूर्व कप्तान के बयान ने बढ़ाईं अटकलें
    खेल

    उस्मान ख्वाजा जल्द कहेंगे क्रिकेट को अलविदा? पूर्व कप्तान के बयान ने बढ़ाईं अटकलें

    AdminBy AdminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उस्मान ख्वाजा जल्द कहेंगे क्रिकेट को अलविदा? पूर्व कप्तान के बयान ने बढ़ाईं अटकलें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली 
    ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने उस्मान को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। क्लार्क का मानना है कि उस्मान सिडनी टेस्ट के बाद रिटायरमेंट का ऐलान कर देंगे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट चार जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-1 से आगे है। बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ने चार में से तीन टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन नई ओपनिंग जोड़ी ट्रैविस हेड और जेक वेदराल्ड के अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें मिडिल ऑर्डर में उतरना पड़ा।
     
    साल 2025 उस्मान के लिए कुछ खास नहीं रहा। उन्हें नियमित छाप छोड़ने में दिक्कत हुई। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में कुल 614 रन बनाए। 39 साल के ख्वाजा मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे उम्रदराज प्लेयर हैं। उन्हें पर्थ में पहले एशेज टेस्ट के दौरान करियर में पहली बार पीठ में ऐंठन भी हुई थी। चोट के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उन्होंने तीसरे मैच में शानदार वापसी करते हुए एडिलेड ओवल में 87 और 40 रन बनाए। वह मेलबर्न में चौथे मैच में फ्लॉप रहे। उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरने के बाद पहली पारी में 29 रन बनाए जबकि दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में चार विकेट से हार मिली थी।

    क्लार्क का मानना ​​है कि उस्मान को सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन में जरूर चुना जाएगा। उन्होंने कोड स्पोर्ट्स से कहा, ''मुझे लगता है कि यह उस्मान का फेयरवेल टेस्ट होगा। मुझे नहीं लगता कि यह कोई नाम मात्र का सिलेक्शन है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मेलबर्न के लिए चुना गया था। इसलिए अगर उस दिशा गए हैं तो आप उन्हें सिडनी के लिए भी चुनें। लेकिन मुझे लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगा। उम्मीद है वह बड़ा स्कोर बनाएंगे। मैं चाहूंगा कि उस्मान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सेंचुरी बनाएं और खुशी से जाएं क्योंकि बहुत कम लोगों को यह मौका मिलता है।'' उस्मान ने अब तक 87 टेस्ट मैचों में 6206 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 28 फिफ्टी और 16 सेंचुरी हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Usman Khawaja
    Admin

    Related Posts

    इंडोरामा वेंचर्स ओपन: पहले राउंड में चमके राशिद खान, बनाई बढ़त

    March 13, 2026

    काव्या मारन के पाकिस्तान क्रिकेटर खरीदने पर बवाल, BCCI ने तोड़ी चुप्पी

    March 13, 2026

    भारतीय शटलर किरण जॉर्ज का सफर खत्म, मन्नेपल्ली स्विस ओपन के दूसरे राउंड में

    March 13, 2026

    BNP Paribas ओपन में सबालेंका-सिनर की धाक, शानदार जीत के साथ पहुंचे सेमीफाइनल

    March 13, 2026

    गोल्ड जीतकर भी संतुष्ट नहीं प्रीति पाल, प्रदर्शन पर खुद ही उठाए सवाल

    March 13, 2026

    69.25 मीटर की शानदार थ्रो, सुमित अंतिल ने देश के नाम किया गोल्ड

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    वास्तु चेतावनी: भूलकर भी इस दिशा में न रखें कामधेनु गाय, वरना घर में आ सकती हैं परेशानियाँ

    March 13, 2026

    होटल और रेस्तरां उद्योग को LPG संकट से राहत, सरकार का फैसला रसोई संचालन को सुरक्षित रखेगा

    March 13, 2026

    आज से शुरू हो रहा स्वदेशी मेला, सीएम विष्णु देव साय की मौजूदगी में होगा उद्घाटन

    March 13, 2026

    अफीम की खेती के खिलाफ कड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए सख्त निर्देश

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.