Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»भारत की शक्ति का प्रदर्शन: DRDO ने एक साथ लॉन्च की दो ‘प्रलय’ मिसाइलें
    देश

    भारत की शक्ति का प्रदर्शन: DRDO ने एक साथ लॉन्च की दो ‘प्रलय’ मिसाइलें

    AdminBy AdminDecember 31, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत की शक्ति का प्रदर्शन: DRDO ने एक साथ लॉन्च की दो ‘प्रलय’ मिसाइलें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बालासोर.

    साल के आखिरी दिन भारत ने डबल धमाका क‍िया है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए स्वदेशी रूप से विकसित ‘प्रलय’ (Pralay) मिसाइल का बेहद सफल परीक्षण किया है. यह कोई साधारण परीक्षण नहीं था, बल्कि यह एक ‘साल्वो लॉन्च’ (Salvo Launch) था, जिसने दुश्मन के खेमे में खलबली मचा दी है.  ओडिशा के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से करीब सुबह 10:30 बजे भारत ने यह कारनामा कर दिखाया. डीआरडीओ ने एक ही लॉन्चर से बहुत कम समय के अंतराल पर एक के बाद एक दो ‘प्रलय’ मिसाइलें दागीं. दोनों मिसाइलों ने अपने तय रास्ते का अनुसरण किया और मिशन के सभी उद्देश्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया.

    क्या होता है ‘साल्वो लॉन्च’ और यह क्यों खतरनाक है?

    रक्षा विशेषज्ञों की भाषा में ‘साल्वो लॉन्च’ का मतलब होता है. एक साथ या बहुत कम अंतर पर कई हथियारों का हमला. इस परीक्षण में डीआरडीओ ने एक ही मोबाइल लॉन्चर से दो मिसाइलों को बैक-टू-बैक फायर किया. युद्ध की स्थिति में यह तकनीक गेम चेंजर साबित होती है. जब दुश्मन की तरफ एक साथ दो या उससे ज्यादा मिसाइलें एक ही लक्ष्य या अलग-अलग लक्ष्यों की ओर बढ़ती हैं, तो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम (रक्षा प्रणाली) के लिए उन्हें एक साथ रोकना नामुमकिन हो जाता है. अगर दुश्मन एक मिसाइल को रोकने की कोशिश करता है, तो दूसरी मिसाइल अपना काम कर जाती है. प्रलय का यह ‘डबल अटैक’ दुश्मन के बंकरों, एयरबेस और रणनीतिक ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह करने की क्षमता रखता है.

    ‘प्रलय’ की खूबियां: सटीक, घातक और स्वदेशी

    ‘प्रलय’ मिसाइल भारत की आत्मनिर्भरता का एक बेहतरीन नमूना है. यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित है. इसकी प्रमुख खूबियां इसे दुनिया की बेहतरीन मिसाइलों की कतार में खड़ा करती हैं:

    क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल (Quasi-Ballistic Missile): प्रलय एक ‘क्वासी-बैलिस्टिक’ मिसाइल है. सरल शब्दों में कहें तो सामान्य बैलिस्टिक मिसाइलें एक तय रास्ते (परवलयाकार) पर चलती हैं, जिनका अनुमान लगाना दुश्मन के रडार के लिए आसान होता है. लेकिन ‘प्रलय’ जैसी क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल अपनी उड़ान के दौरान अपना रास्ता बदलने में सक्षम होती है. यह आखिरी समय में चकमा देकर दुश्मन को बर्बाद कर सकती है. इसे इंटरसेप्ट करना या हवा में मार गिराना बेहद मुश्किल है.

    सॉलिड प्रोपेलेंट (Solid Propellant): इस मिसाइल में सॉलिड प्रोपेलेंट (ठोस ईंधन) का इस्तेमाल किया गया है. युद्ध के मैदान में लिक्विड फ्यूल वाली मिसाइलों को भरने में समय लगता है, लेकिन सॉलिड फ्यूल वाली मिसाइलें ‘रेडी-टू-फायर’ मोड में होती हैं. इन्हें बहुत कम समय में लॉन्च किया जा सकता है, जो आक्रामक कार्यवाही के लिए बहुत जरूरी है.

    अचूक निशाना (High Precision): प्रलय मिसाइल अत्याधुनिक नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम से लैस है. इसमें लगे सेंसर्स और कंप्यूटर इसे बिल्कुल सटीक निशाने पर गिरने में मदद करते हैं. ओडिशा तट पर हुए परीक्षण में ट्रैकिंग सेंसर्स और इम्पैक्ट पॉइंट के पास तैनात जहाजों ने पुष्टि की है कि मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदा है.

    विभिन्न वारहेड ले जाने में सक्षम: यह मिसाइल अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग तरह के हथियार (Warheads) ले जा सकती है. चाहे दुश्मन का ठिकाना कंक्रीट का बंकर हो या खुले मैदान में तैनात सेना, ‘प्रलय’ हर तरह के लक्ष्य को तबाह कर सकती है.

    सेना में शामिल होने के लिए तैयार

        यह परीक्षण ‘यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल्स’ (User Evaluation Trials) का हिस्सा था. इसका मतलब यह है कि मिसाइल का विकास पूरा हो चुका है और अब सेना (यूजर) इसे अपनी कसौटी पर परख रही है ताकि इसे औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया जा सके.
        इस ऐतिहासिक परीक्षण के गवाह खुद भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के प्रतिनिधि बने. डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि यह सिस्टम अब यूजर्स (सेना) के पास इंडक्शन (शामिल होने) के लिए पूरी तरह तैयार है.

    किसने बनाया है इसे?

        ‘प्रलय’ को हैदराबाद स्थित ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI) ने विकसित किया है. इसमें डीआरडीओ की कई अन्य प्रयोगशालाओं जैसे डीआरडीएल, एएसएल, एआरडीई, एचईएमआरएल आदि का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

        इसके उत्पादन और सिस्टम इंटीग्रेशन की जिम्मेदारी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को दी गई है. यह सरकारी और निजी उद्योगों के तालमेल का एक शानदार उदाहरण है.

    रक्षा मंत्री ने दी बधाई
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी पर डीआरडीओ, भारतीय सेना, वायु सेना और उद्योगों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि एक के बाद एक (साल्वो) लॉन्च की सफलता ने ‘प्रलय’ मिसाइल की विश्वसनीयता को स्थापित कर दिया है.

    क्‍या हैं इसके मायने
    31 दिसंबर 2025 का यह परीक्षण भारत की रक्षा नीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है. अब भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए केवल रक्षात्मक नहीं, बल्कि आक्रामक और सटीक मारक क्षमता विकसित कर रहा है. ‘प्रलय’ का सफल साल्वो लॉन्च चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और तैयार है. जल्द ही यह मिसाइल भारतीय सेना और वायु सेना के शस्त्रागार की शान बनेगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    drdo Featured
    Admin

    Related Posts

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

    February 16, 2026

    प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    February 16, 2026

    आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    February 16, 2026

    UGC एक्ट को लेकर बढ़ा समर्थन, जिले में प्रदर्शन तेज, लोगों ने खोला मोर्चा

    February 16, 2026

    8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार की चेतावनी, कर्मचारियों के लिए अहम अपडेट

    February 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 17 फरवरी: इन राशियों के लिए शुभ संकेत, किस्मत देगी साथ

    February 16, 2026

    एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

    February 16, 2026

    AI Impact Summit 2026 से भारत की वैश्विक एंट्री, राघव चड्ढा ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

    February 16, 2026

    पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.