Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुह्नमैन को मिली जगह
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुह्नमैन को मिली जगह

    AdminBy AdminJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम घोषित, एडम जाम्पा और मैथ्यू कुह्नमैन को मिली जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेलबर्न

    भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान 1 जनवरी (गुरुवार) को कर दिया गया. ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने एशियाई परिस्थितियों के मद्देनजर स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा जताया है. मिचेल मार्श की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम से हॉबर्ट हरिकेन्स के ऑलराउंडर मिचेल ओवेन को बाहर रखा गया है, जो सबसे चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है. ओवेन ने पिछले छह महीनों में 13 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, लेकिन कैमरन ग्रीन की वापसी और अनुभवी मार्कस स्टोइनिस की मौजूदगी के चलते उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी.

    ऑस्ट्रेलिया ने इस बार कोई भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज को टीम में शामिल नहीं किया है. मिचेल स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं, जबकि स्पेंसर जॉनसन पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं ने बेन ड्वारशुइस की जगह ब्रिस्बेन हीट के फास्ट बॉलर ज़ेवियर बार्टलेट को मौका दिया है.

    कूपर कोनोली की टीम में वापसी चौंकाने वाली रही है, क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पिछले 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले नहीं खेले थे. कोनोली एक उपयोगी स्पिन गेंदबाज हैं, शायद इसलिए उनकी एंट्री हुई है. इसके अलावा बैटिंग ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट, स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन और जेवियर बार्टलेट ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर सकते हैं.

    इन चोटिल खिलाड़ियों को भी जगह
    ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय है. टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस की पीठ का स्कैन जल्द होगा, जो पिछले वर्ल्ड कप के बाद टीम में लौटे हैं. तेज गेंदबाज  जोश हेजलवुड और बल्लेबाज टिम डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं. हालांकि पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद इन तीनों को स्क्वॉड में जगह मिली है.

    आईसीसी नियमों के मुताबिक 31 जनवरी तक टीम में बदलाव संभव हैं, ऐसे में मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, सीन एबॉट, एरॉन हार्डी, एलेक्स कैरी और जोश फिलिप जैसे खिलाड़ी फिर से दावेदारी पेश कर सकते हैं. टीम में जोश इंग्लिस अकेले विकेटकीपर हैं. एलेक्स कैरी और जोश फिलिप को बैकअप के तौर पर नहीं चुना गया है.

    ऑस्ट्रेलिया के सभी ग्रुप स्टेज मुकाबले श्रीलंका में होंगे, जहां टी20 इंटरनेशनल में 43.5% विकेट स्पिनर्स लेते हैं और उनकी इकॉनमी रेट तेज गेंदबाजों से औसतन 1.25 रन प्रति ओवर कम रहती है. यही वजह है कि टीम में ज्यादा स्पिन विकल्प रखे गए हैं.

    चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा, 'श्रीलंका और भारत की परिस्थितियों को देखते हुए टीम में सही संतुलन बनाया गया है. हमें भरोसा है कि कमिंस, हेजलवुड और टिम डेविड वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे.'

    टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू कुह्नमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा.

    टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज मुकाबले
    11 फरवरी: बनाम आयरलैंड, कोलंबो
    13 फरवरी: बनाम जिम्बाब्वे, कोलंबो 
    16 फरवरी: बनाम श्रीलंका, पल्लेकेल
    20 फरवरी: बनाम ओमान, पल्लेकेल

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Australia T20
    Admin

    Related Posts

    “BCCI का बड़ा कदम: T20 टीम से बाहर हुए क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”

    March 13, 2026

    बुमराह के मुरीद हुए माइक वॉन, कहा – मेसी और रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी, जहां खेलें वहीं जीत

    March 12, 2026

    जब ओपनिंग मैच में छाए युवराज सिंह, SRH बनाम RCB मुकाबला बना यादगार

    March 12, 2026

    भ्रष्टाचार के आरोपों पर ICC सख्त, जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों पर लगा निलंबन

    March 12, 2026

    संदीप पाटिल का दावा: उस घटना के बाद गौतम गंभीर ने देखना तक छोड़ दिया

    March 12, 2026

    इंडियन वेल्स ओपन में भारतीय चमक: युकी भांबरी और गोरान्सन की जोड़ी सेमीफाइनल में

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    “TVS Orbiter V1 स्कूटर की लॉन्चिंग, 50 हजार से कम कीमत और शानदार फीचर्स”

    March 13, 2026

    नवरात्रि 2026: घर में न रखें ये चीजें, नहीं तो नाराज हो सकती हैं मां दुर्गा

    March 13, 2026

    Air Taxi की टेस्टिंग शुरू, अब मिनटों में पहुंचे ऑफिस और एयरपोर्ट

    March 13, 2026

    प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में MP, ये अधिकारी होंगे नई जिम्मेदारी से नवाजे गए

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.