Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान, रूट, किराया और हरी झंडी मिलने की तारीख जानें
    देश

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान, रूट, किराया और हरी झंडी मिलने की तारीख जानें

    AdminBy AdminJanuary 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान, रूट, किराया और हरी झंडी मिलने की तारीख जानें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    नए साल के मौके पर मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. रेल मंत्रालय ने देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के रूट की घोषणा कर दी है. देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी से कोलकाता तक चलेगी. खुद पीएम मोदी इसका जल्द ऐलान करने वाले हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी. हाल ही में स्वदेशी तकनीक से बनी वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का भारतीय रेलवे ने अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया था. यह ट्रायल कोटा–नागदा सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की. यह ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में हुआ था.

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि अगले 6 महीने में 8 वंदेभारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती दिखेंगी. साल के आखिरी तक 12 ट्रेनें चलने लगेंगी. उन्होंने आगे बताया कि असम से निकलने वाली ट्रेन में असमी भोजन मिलेगा, जबकि कोलकाता से निकलने वाली ट्रेन में बंगाली भोजन मिलेगा. चलिए जानते हैं देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का रूट और किराया क्या होगा, क्या-क्या फैसिलिटी होंगी.

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया कितना होगा? 
    आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी से कोलकाता का थर्ड एसी का किराया 2300 रुपये जबकि सेकंड AC का किराया 3000 रुपये होगा. वहीं, फर्स्ट AC का किराया 3600 रुपये होगा.

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कितने कोच हैं और कितने यात्री सफर कर सकेंगे?

    वंदे भारत स्लीपर एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जो कुल 16 कोच की होगी. इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं. जिसमें थर्ड एसी में 611, सेकंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ हैं. ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे. इसकी स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है.

    स्लीपर ट्रेन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

    वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की क्या खासियत है?

    > आरामदायक बर्थ: विशेष डिजाइन वाली बर्थें, जिनमें बेहतर कुशन और मुलायम गद्दे लगे हैं. लंबा सफर करने में थकान नहीं होगी.

    > ऑटोमैटिक दरवाजे: कोचों के बीच आने-जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल (जुड़े हुए गलियारे) की सुविधा है. जिससे चलते समय भी आसानी से घूमा जा सकता है.

    > बेहतर सस्पेंशन और कम शोर: ट्रेन में उन्नत सस्पेंशन सिस्टम लगा है, जिससे सफर शांत और आरामदायक रहेगा. शोर भी बहुत कम होगा.

    > सुरक्षा सुविधाएं: कवच एंटी-कोलिजन सिस्टम और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम है, जिससे आपातकाल में यात्रियों की आसानी से मदद होगी.

    > साफ-सफाई: डिसइन्फेक्टेंट तकनीक से कोच हमेशा साफ और कीटाणुमुक्त रहेंगे.

    > ड्राइवर केबिन: लोको पायलट के लिए आधुनिक कंट्रोल पैनल और सुरक्षा सिस्टम वाला एडवांस केबिन.

    > बाहरी डिजाइन: एरोडायनामिक लुक, जो ट्रेन को तेज रफ्तार में भी स्थिर रखता है. साथ ही ऑटोमैटिक बाहरी यात्री दरवाजे भी हैं.

    वंदेभारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन के बारे में जानिए

        रूट: कोलकाता से गुवाहाटी. यह ट्रेन पूरे बंगाल और असम को कवर करेगी.

        कितने कोच होंगे– यह ट्रेन कुल 16 कोच की होगी.

        इसमें 11 थर्ड एसी, 4 सेकंड एसी और 1 फर्स्ट एसी कोच शामिल हैं.

        ट्रेन में कुल 823 यात्री सफर कर सकेंगे.

    वंदेभारत स्लीपर ट्रेन के फीचर जानिए

        यह एक सेमी हाई-स्पीड ट्रेन है, जिसकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक है.

        इसमें यात्रियों के लिए आरामदायक और मुलायम बर्थ लगाए गए हैं, जिससे लंबा सफर आसान होगा.

        कोचों के बीच आने-जाने के लिए ऑटोमैटिक दरवाजे और वेस्टीब्यूल की सुविधा है.

        बेहतर सस्पेंशन और कम शोर के कारण ट्रेन का सफर ज्यादा शांत और आरामदायक होगा.

        ट्रेन में कवच सुरक्षा प्रणाली और इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम मौजूद है, जिससे सुरक्षा और बढ़ जाती है.

        साफ-सफाई के लिए डिसइन्फेक्टेंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.

        लोको पायलट के लिए आधुनिक कंट्रोल और सेफ्टी सिस्टम वाला एडवांस ड्राइवर केबिन दिया गया है.

        ट्रेन का बाहरी डिजाइन आकर्षक और एरोडायनामिक है और इसमें ऑटोमैटिक बाहरी दरवाजे भी.

    कब से चलेगी यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?

        जनवरी में ही वंदेभारत स्लीपर का उद्घाटन
        15 से 20 दिन में उद्घाटन होगा.

        17 या 18 जनवरी को हो सकता है उद्घाटन
        पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी.

    वंदेभारत स्लीपर का किराया कितना होगा?

        थर्ड एसी का किराया 2300 रुपए गुवाहाटी से कोलकाता का.
        सेकंड AC का किराया 3000
        फर्स्ट एसी का किराया 3600 रुपए होगा.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Vande Bharat sleeper train
    Admin

    Related Posts

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026

    लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन करेगी TMC

    March 7, 2026

    बिहार और बंगाल को काटकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश?

    March 7, 2026

    अमृतसर में पुलिस कॉन्स्टेबल की पीट-पीटकर हत्या

    March 7, 2026

    केशव प्रसाद मौर्य के हेलिकॉप्टर चॉपर में धुआं भरने पर इमरजेंसी लैंडिंग

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरानी जहाज विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर की दो टूक, कहा— भारत का फैसला सही था

    March 7, 2026

    योगी सरकार की पहल से प्रतिभाशाली युवाओं को मिल रहा सफलता के लिए मजबूत आधार

    March 7, 2026

    वर्ल्ड कप में जिंक्स तोड़ने का प्लान! टीम इंडिया ने बदला 2023 वाला होटल-ड्रेसिंग रूम, अहमदाबाद में नया टोटका

    March 7, 2026

    मध्यप्रदेश में मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 5 डिब्बे पटरी से उतरे; बिलासपुर-कटनी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    March 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.