Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»Kia Seltos लॉन्च: साइज में बढ़ोतरी और नए फीचर्स, अब सिएरा से होगी मुकाबला
    व्यापार

    Kia Seltos लॉन्च: साइज में बढ़ोतरी और नए फीचर्स, अब सिएरा से होगी मुकाबला

    AdminBy AdminJanuary 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Kia Seltos लॉन्च: साइज में बढ़ोतरी और नए फीचर्स, अब सिएरा से होगी मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    नए साल की शुरुआत के साथ ही कारों की लॉन्चिंग भी शुरू हो चुकी है. इस साल की सबसे पहली कार के तौर पर साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने आज अपनी नई Kia Seltos को पेश किया है. दमदार डिजाइन, नए फीचर्स और भरोसेमंद इंजन के साथ यह मिड साइज SUV अब आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

    नई किआ सेल्टॉस की शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इंट्रोडक्टरी प्राइस है. यानी भविष्य में कंपनी इस एसयूवी की कीमतों में इजाफा करेगी. पिछले मॉडल के मुकाबले इसकी शुरुआती कीमत तकरीबन 20,000 रुपये ज्यादा है. पिछला मॉडल 10.79 लाख रुपये की कीमत से शुरू होता था. 11 दिसंबर से इसकी बुकिंग 25,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है और मिड जनवरी से डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी.

    एक्सटीरियर और इंटीरियर में बदलाव

    नई Kia Seltos में कंपनी की ‘अपोजिट यूनाइटेड’ डिजाइन फिलॉसफी देखने को मिलती है. सामने की ओर चौड़ी ग्रिल दी गई है, जिसमें हेडलाइट्स को शामिल किया गया है. वर्टिकल LED DRL, ग्लॉस ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, रिट्रैक्टेबल डोर हैंडल, ब्लैक्ड आउट पिलर और पीछे की तरफ LED लाइट बार इसे बिल्कुल नया लुक देते हैं.

    साइज में पहले से ज्यादा बड़ी

    डायमेंशन की बात करें तो नई Seltos की लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है. इसका व्हीलबेस 2,690 मिमी का है. पुराने मॉडल के मुकाबले यह SUV लंबाई में 95 मिमी, चौड़ाई में 30 मिमी और व्हीलबेस में 80 मिमी बड़ी हो गई है, जिससे केबिन स्पेस और भी बेहतर हुआ है.

    कैसा है कार का केबिन

    नई किआ सेल्टॉस के इंटीरियर की बात करें तो, अंदर की ओर दो बड़े 12.3 इंच के डिस्प्ले मिलते हैं, जिनके बीच 5 इंच की HVAC स्क्रीन दी गई है. इसमें नया थ्री स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील है, जिस पर ऑफसेट Kia लोगो दिया गया है. सेंटर कंसोल पर फिजिकल बटन भी मिलते हैं, जिससे इस्तेमाल आसान हो जाता है.

    इंजन और परफार्मेंस

    इंजन के मामले में नई Seltos अपने पुराने मॉडल जैसी ही है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 115hp पावर के साथ, 1.5 लीटर डीजल इंजन 116hp पावर के साथ और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160hp पावर के साथ मिलता है. पेट्रोल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और CVT का विकल्प है. डीजल में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक मिलता है. टर्बो पेट्रोल के साथ 6 स्पीड iMT और 7 स्पीड DCT गियरबॉक्स दिए गए हैं. 

    फीचर्स और सेफ्टी में कोई कमी नहीं

    नई Kia Seltos में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले की सुविधा मिलती है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेवल-2 ADAS, 10 वे पावर ड्राइवर सीट, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 8 स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

    सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ESC, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स कैमरा स्टैंडर्ड दिए गए हैं. Kia का दावा है कि नए K3 प्लेटफॉर्म के चलते इसकी बॉडी ज्यादा मजबूत हुई है, जिससे इसे Bharat NCAP में 5 स्टार रेटिंग मिलने की उम्मीद है.

    Kia ने यह भी कन्फर्म किया है कि आने वाले समय में Seltos का पेट्रोल हाइब्रिड वर्जन भी आएगा, जो 2027 तक लॉन्च हो सकता है. हाइब्रिड वेरिएंट में ज्यादा बेहतर माइलेज की उम्मीद है, जो कि इस सेग्मेंट काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. हाल ही में Tata Sierra के नए हाइपेरियन पेट्रोल वेरिएंट ने इंदौर के NATRAX ट्रैक पर 29.9 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज रिकॉर्ड बनाया है. 

    Kia Seltos की प्राइसिंग और वेरिएंट

    नई Kia Seltos की कीमत 10.99 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है. इस एसयूवी को कंपनी ने कुल एचटीई, एचटीके, एचटीएक्स और जीटीएक्स सहित कई वेरिएंट में पेश किया है. यह SUV बाजार में क्रेटा, वोक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर और टाटा सिएरा जैसी गाड़ियों को सीधी टक्कर देती है. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Kia Seltos
    Admin

    Related Posts

    सोना-चांदी के दाम गिरे, अचानक सस्ती हुई धातुएँ, बाजार में दिखी उत्सुकता

    March 13, 2026

    बंगाल चुनाव 2026: BJP ने तय किए 140 उम्मीदवार, रणनीति में बदलाव की उम्मीद

    March 13, 2026

    निफ्टी 23,500 से नीचे फिसला, बाजार ने कमजोर शुरुआत की लगातार तीसरे दिन

    March 13, 2026

    X पर ‘Ask Grok’ का फ्री वर्शन खत्म, थ्रेड्स में AI से सवाल पूछने के लिए अब पेमेंट जरूरी

    March 13, 2026

    “TVS Orbiter V1 स्कूटर की लॉन्चिंग, 50 हजार से कम कीमत और शानदार फीचर्स”

    March 13, 2026

    थरूर ने अय्यर को दिया करारा जवाब, नेहरू पर टिप्पणी से लेकर तंज तक छिड़ी सियासी बहस

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अलविदा जुमे को लेकर संभल में कड़ी सुरक्षा: ड्रोन सर्विलांस, मस्जिदों में उमड़ी भीड़

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ के IPS अमित कुमार को बड़ी उपलब्धि, केंद्र में ADG के लिए इम्पैनलमेंट

    March 13, 2026

    सीएम के सख्त निर्देश: वल्लभ भवन में समय पालन न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी

    March 13, 2026

    BKTC का फैसला: बदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में केवल हिंदुओं को अनुमति

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.