Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»लाइफ स्टाइल»जायफल से ब्यूटी के कमाल: चेहरे से बालों तक दिखेगा असर
    लाइफ स्टाइल

    जायफल से ब्यूटी के कमाल: चेहरे से बालों तक दिखेगा असर

    AdminBy AdminJanuary 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जायफल से ब्यूटी के कमाल: चेहरे से बालों तक दिखेगा असर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बढ़ती उम्र में भी स्किन को यूथफुल बनाने के लिए जायफल का इस्तेमाल दही व शहद के साथ करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए जायफल के पाउडर में दही व शहद मिलाकर एक फाइन पेस्ट बनाएं। जायफल की खुशबू किसी भी व्यजंन को पूरी तरह बदलने का माद्दा रखती है। यूं तो लोग केवल सलेक्टेड डिशेज में ही जायफल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर इसका इस्तेमाल स्किन केयर में किया जाए तो इससे बहुत से पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसकी मदद से कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
     
    स्किन को करें एक्सफोलिएट
    स्किन में नेचुरली ग्लो लाने के लिए सबसे पहले डेड स्किन सेल्स को बाहर निकाल कर उसे एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इसमें जायफल आपकी मदद कर सकता है। जायफल की मदद से एक्सफोलिएटिंग फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा लेकर उसमें शहद व लौंग का तेल लेकर उसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें जायफल व नींबू का रस मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर दो मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें।
     
    रोके बढ़ती उम्र के निशान
    बढ़ती उम्र में भी स्किन को यूथफुल बनाने के लिए जायफल का इस्तेमाल दही व शहद के साथ करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए जायफल के पाउडर में दही व शहद मिलाकर एक फाइन पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर पांच से दस मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में साफ पानी की मदद से चेहरा साफ करें।
     
    निखारे रंगत
    अगर आप अपनी स्किन को लाइट करके रंगत में निखार लाना चाहते हैं तो इसमें जायफल आपकी मदद करेगा। स्किन लाइटिंग फेशियल मास्क बनाने के लिए एक चौथाई चम्मच जायफल पाउडर लेकर उसमें एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच दही डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें। अब पहले अपनी स्किन को साफ करें और फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीबन पांच मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश करें। अंत में स्किन की नमी को रिस्टोर करने के लिए मॉइश्चराइजर अप्लाई करें।
     
    बनेगा क्लींजर
    जायफल सिर्फ डल स्किन में नई जान ही नहीं फूंकता, बल्कि स्किन को भीतर से क्लीन करने का काम भी बेहतरीन तरीके से करता है। जायफल को क्लींजर की तरह इस्तेमाल करने के लिए नारियल के दूध या सामान्य दूध को जायफल के पाउडर के साथ मिक्स करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपको अपने चेहरे में एक बदलाव महसूस होगा।
     
    इसका रखें ध्यान
    अगर आप जायफल का इस्तेमाल कर रही हैं तो एक बात का विशेष ध्यान रखें कि इसे सीधे अप्लाई करने के स्थान पर पहले एक पैच टेस्ट अवश्य करें। जायफल भी लौंग व दालचीनी की तरह ही एक गर्म स्पाइस है, इसलिए इसका प्रयोग बहुत अधिक न करें। इसके इस्तेमाल से आपको हल्की जलन का आभास हो सकता है लेकिन अगर जलन का अहसास बहुत अधिक हो तो बेहतर होगा कि इसके प्रयोग से परहेज करें।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    nutmeg
    Admin

    Related Posts

    वजन घटाना चाहते हैं? घर पर ऐसे बनाएं हेल्दी जौ का सूप

    March 13, 2026

    डार्क सर्कल क्यों होते हैं और इन्हें दूर करने के घरेलू तरीके

    March 12, 2026

    किडनी फेल होने का खतरा! AIIMS के डॉक्टर ने बताया, कौन से टेस्ट और यूरिन का रंग जरूरी संकेत हैं

    March 12, 2026

    सिर्फ कुछ मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट चिली पनीर

    March 12, 2026

    डार्क होंठों से छुटकारा पाने के 7 आसान घरेलू उपाय, होंठ बनेंगे नैचुरली पिंक

    March 11, 2026

    आंखों की रोशनी छीन सकता है ‘ग्लूकोमा’, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    रायपुर में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से काम शुरू

    March 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: बस्तर में बारिश और तेज हवा की चेतावनी

    March 13, 2026

    भोपाल जल संकट: भू-जल घटने के कारण निजी नलकूपों पर रोक, जिला घोषित जल अभावग्रस्त

    March 13, 2026

    राजस्व विभाग को मिला 3502 करोड़ से ज्यादा का बजट, मंत्री टंक राम वर्मा की अनुदान मांगें पारित

    March 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.