Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस हुआ दर्ज
    मनोरंजन

    विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस हुआ दर्ज

    AdminBy AdminJanuary 2, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विल स्मिथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप, वायलिन प्लेयर ने दर्ज करवाई शिकायत, केस हुआ दर्ज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लंदन 

    ‘बैड बॉयज’ और ‘मेन इन ब्लैक’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगे हैं। अभिनेता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगे हैं। उनके 'बेस्ड ऑन अ ट्रू स्टोरी 2025' टूर की एक वायलिन वादक ने हॉलीवुड स्टार और उनकी मैनेजमेंट कंपनी पर दुर्व्यवहार और गलत तरीके से बर्खास्तगी का आरोप लगाया है। ये आरोप वायलिन प्लेयर ब्रायन किंग जोसेफ नाम के व्यक्ति ने लगाए हैं।

    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। उन पर एक वायलिनिस्ट ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही केस भी ठोक दिया है। ये आरोप वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने लगाए हैं, जिन्होंने विल स्मिथ के 2025 के म्यूजिकल टूर में साथ काम किया था। ब्रायन किंग ने विल स्मिथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में घसीट लिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और गलत तरीके से नौकरी से निकाला। पूरा मामला क्या है, जानिए:

    'मैन इन ब्लैक' और 'बैड बॉयज' जैसी फिल्मों के स्टार विल स्मिथ ने साल 2025 में 'बेस्ड ऑन ए ट्रू स्टोरी' नाम का म्यूजिकल टूर किया था। इसमें उनके साथ वायलिनिस्ट ब्रायन किंग जोसेफ ने भी परफॉर्म किया था। वह एक मशहूर वायलिनिस्ट हैं और 'अमेरिकाज गॉट टैलेंट' में भी नजर आ चुके हैं। ब्रायन का आरोप है कि विल स्मिथ का बर्ताव डराने वाला था। वह सामान्य नहीं था, और उनके बर्ताव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।

    ब्रायन जोसेफ के कमरे से मिला नोट, HIV दवा, बीयर की बोतल
    ब्रायन ने विल स्मिथ के खिलाफ बुधवार, 31 दिसंबर 2025 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके अनुसार, कथित घटना मार्च में लास वेगास में हुई थी। ब्रायन जोसेफ का दावा है कि विल स्मिथ की कंपनी ने उनके लिए होटल का जो कमरा बुक किया था, उसमें उन्हें इस बात के सबूत मिले कि कोई उनकी सहमति के बिना कमरे में घुस आया था। उनका आरोप है कि कमरे में एक नोट मिला, जिस पर 'सिर्फ हम दोनों' लिखा था। साथ में वाइप्स, एक बीयर की बोतल, किसी और शख्स के नाम वाली एचआईवी दवा और किसी और के अस्पताल से डिस्चार्ज के पेपर मिले।

    नोट में लिखा था ये, ब्रायन जोसेफ को ही दोषी ठहराकर नौकरी से निकाला
    जोसेफ का कहना है कि कमरे में मिले नोट में लिखा था- ब्रायन, मैं 5:30 बजे तक वापस आ जाऊंगा, सिर्फ हम दोनों। और साथ में हार्ट इमोजी बना था। उस पर स्टोन एफ' के हस्ताक्षर थे। जोसेफ ब्रायन घबरा गए और उन्होंने तुरंत होटल सिक्योरिटी और टूर मैनेजमेंट को सूचना दी। हालांकि, मुकदमे के अनुसार, ब्रायन जोसेफ को इस घटना के बाद कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया गया और दोषी ठहराते हुए कुछ ही दिनों बाद टूर से निकाल दिया गया। विल स्मिथ की मैनेजमेंट कंपनी ने कथित तौर पर ब्रायन जोसेफ से कहा कि टूर एक अलग दिशा में आगे बढ़ रहा है। पर जोसेफ ने इस बात को गलत बताया। उनका कहना है कि इसके तुरंत बाद एक अन्य वायलिनिस्ट को अपॉइंट कर लिया गया, जिससे पता चलता है कि उन्हें परफॉर्मेंस रिलेटेड इशूज के कारण नहीं बल्कि बहानेबाजी करके टूर से निकाला गया।

    ब्रायन जोसेफ के विल स्मिथ पर आरोप
    मुकदमे में ब्रायन जोसेफ को गलत तरीके से टूर से निकाने जाने के अलावा, यौन उत्पीड़न और धमकी के गंभीर आरोप भी शामिल हैं। उनका दावा है कि नवंबर 2024 में मुलाकात के बाद से ही स्मिथ उन्हें आगे यौन शोषण के लिए तैयार कर रहे थे। दायर याचिका के अनुसार, दौरे से पहले के महीनों में दोनों कथित तौर पर अधिक समय अकेले बिताने लगे थे।

    इस घटना को ब्रायन जोसेफ ने बताया संदिग्ध
    जोसेफ का यह भी आरोप है कि स्मिथ ने एक बार उनसे कहा था कि तुम्हारे और मेरे बीच एक ऐसा खास रिश्ता है, जैसा मेरा किसी और के साथ नहीं है। उन्होंने एक पिछली घटना का भी जिक्र किया है, जिसमें कथित तौर पर टूर मैनेजमेंट ने उनका बैग खो दिया था, जिसमें उनके होटल के कमरे की चाबी थी, और उन्होंने इस घटना को संदिग्ध बताया है।
    संगीता तोमर

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Will Smith
    Admin

    Related Posts

    कियारा की बिकिनी तस्वीर पर राम गोपाल वर्मा के अश्लील कमेंट्स, अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

    March 6, 2026

    मंदाना करीमी ने कहा- खामेनेई की मौत के बाद ईरान लौटना चाहती हूं, इंडिया में धोखा हुआ

    March 6, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की बेडरूम हैबिट्स का खुलासा: निक जोनस बोले– उन्हें गर्म रहना पसंद

    March 5, 2026

    Shakira India Tour: दिल्ली और मुंबई में कॉन्सर्ट, आगे की सीट के लिए कितने लाख देने होंगे?

    March 5, 2026

    जब सिद्धू बने सुनील ग्रोवर ने मलाइका संग की मस्ती, रवि किशन ने ओरी को सिखाई भोजपुरी – ‘पगला जईबा लोग’

    March 5, 2026

    इब्राहिम के बर्थडे पर करीना का खास मैसेज, बुआ ने कहा– इस साल सारे सपने पूरे हों

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    07 मार्च 2026 का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा विशेष लाभ

    March 6, 2026

    CM ममता का दावा: SIR में जिंदा मतदाताओं को ‘मृत’ दिखाया गया, उठाए गंभीर सवाल

    March 6, 2026

    युवा किसान रत्ना की सफलता की कहानी: 21 की उम्र में आधुनिक खेती से लाखों की कमाई

    March 6, 2026

    बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

    March 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.