Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»2300 लोगों का क्रूज, जहां नहीं पहन सकते कपड़े! 1.5 लाख रुपये में 11 दिन की ट्रिप, जानिए बाकी अजीब शर्तें
    विदेश

    2300 लोगों का क्रूज, जहां नहीं पहन सकते कपड़े! 1.5 लाख रुपये में 11 दिन की ट्रिप, जानिए बाकी अजीब शर्तें

    AdminBy AdminJanuary 4, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2300 लोगों का क्रूज, जहां नहीं पहन सकते कपड़े! 1.5 लाख रुपये में 11 दिन की ट्रिप, जानिए बाकी अजीब शर्तें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मियामी

    ये दुनिया अजीब लोगों और रंगों से भरी पड़ी है. अब सोशल मीडिया पर जो मामला वायरल है उसे जानने के बाद मुमकिन है कि आप अपना सिर पीट लें. जी हां, इन दिनों एक नेक्ड शिप की चर्चा सोशल मीडिया पर जोरों से है जहां आपको एंट्री कपड़े पहनकर नहीं बल्कि कपड़े उतारकर मिलेगी. जी हां, इस क्रूज पर Gender Equality को इतनी जबरदस्त तरीके से तरजीह दी गई है कि आप भी हैरान रह जाएंगे. इतना ही नहीं, यहां आपको अपने कपड़ों के साथ साथ मोटा किराया भी देना होगा.

     मियामी से एक खास क्रूज लाइनर 11 दिनों की यात्रा पर रवाना होगा, लेकिन इसमें एक पेंच है. क्रूज जहाज पर सवार सभी 2300 मेहमान पूरी तरह से नग्न होंगे! जी हां, आपने ब‍िल्‍कुल सही पढ़ा है. इसके साथ ही इस ट्र‍िप को लेकर एक शर्त भी है. आइए इस विचित्र, मगर अनोखे क्रूज के बारे में आपको बताते हैं, जिसे ‘द बिग न्यूड बोट’ नाम दिया गया है.

    कपड़े उतार कर ही मिलेगी एंट्री…चाहे मर्द हो या औरत

    आपको बता दें कि न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिन लोगों को बगैर कपड़ों के पार्टी करना पसंद है वो इस क्रूज पर आकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं.बेअर नेसेसिटीज नाम की एक पर्यटन कंपनी है जो बगैर कपड़ों के यात्रा करने और क्वालिटी टाइम बिताने की व्यवस्था लोगों के लिए करती है.आपको बता दें कि इस जहाज का नाम "द बिग न्यूड बोट" है. ये 968 फुट लंबा है जिस पर लोग पार्टी, लंच और डिनर तक कर सकते हैं. कपल को यहां खास तरजीह दी जाती है. सोशल मीडिया पर इस क्रूज की कई तस्वीरें वायरल हैं जिन पर लोग क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि यहां कुछ नियम कायदे भी होते हैं. गेमिंग और स्विमिंग के वक्त आप कपड़े पहन सकते हैं. इसके अलावा लंच और डिनर के वक्त आपको प्राइवेट पार्ट कवर करने होंगे.

    क्या है ‘बिग न्यूड बोट’ ट्रिप?
    मियामी की एक न्यूडिस्ट ट्रैवल कंपनी, बेयर नेसेसिटीज द्वारा आयोजित ‘बिग न्यूड बोट’ ट्रिप नॉर्वेजियन पर्ल क्रूज शिप पर होती है, जिसमें लगभग 2300 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. इस क्रूज पर चढ़ने के लिए यात्रियों के पास वैध टिकट के अलावा एक अनिवार्य शर्त यह है कि उन्हें यात्रा के अधिकांश समय पूरी तरह न्‍यूड रहना होगा.

    बेयर नेसेसिटीज के अनुसार, इस क्रूज ट्रिप का उद्देश्य लोगों को सामाजिक नग्नता के डर से मुक्त करना और उन्हें धूप और समुद्र का आनंद लेते हुए एक आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव कराना है.

    यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

    सोशल मीडिया पर इस क्रूज की तस्वीरें वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इसका समर्थन किया तो कई ने इसे गलत ठहराया. एक यूजर ने लिखा…अरे बाप रे पैसों के साथ साथ ये लोग तो इज्जत भी मांग रहे हैं. एक और यूजर ने लिखा…ये क्या फूहड़पन है. कोई सैर करने के लिए कपड़े क्यों उतरवाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बाहरी लोगों के लिए अस तरह का रहन सहन आम है. किसी को अगर दिक्कत है तो ना जाए.

    क्रूज यात्रा कब शुरू होगी?
    जानकारी के अनुसार, ‘बिग न्यूड बोट’ क्रूज 3 फरवरी 2026 को मियामी से रवाना होगी और 11 दिनों की “बेयर-डाइस” यात्रा पर कैरिबियन के कई द्वीपों जैसे बहामास के ग्रेट स्टिरप के, सेंट लूसिया और सेंट मार्टेन की यात्रा करेगी.

    इस अनोखे न्यूडिस्ट अनुभव के अलावा, यात्रियों को क्रूज पर कई मजेदार गतिविधियों का आनंद मिलेगा, जैसे एलईडी पार्टियां, टैलेंट शो और फ्रेंडली स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं. नॉर्वेजियन पर्ल में एक बॉलिंग एली, रॉक क्लाइम्बिंग वॉल, 16 प्रकार के डाइनिंग ऑप्‍शन 14 बार हैं, जिनमें एक व्हिस्की लाउंज भी शामिल है, जिनका यात्री आनंद ले सकते हैं.

    क्या अभद्र व्यवहार को रोकने के लिए कोई नियम हैं?
    क्रूज ने अपने यात्रियों के अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक अश्लीलता को रोकने के लिए कुछ नियम निर्धारित किए हैं. यात्री समुद्र में या बंदरगाह पर होने पर डेक या बुफे जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों में नग्न हो सकते हैं. हालांकि, जब क्रूज बंदरगाह पर रुका होता है, तो यात्रियों को कपड़े पहनना अनिवार्य है.

    जैसे ही जहाज बंदरगाह से रवाना होता है, यात्री फिर से कपड़े उतार सकते हैं. यात्रियों को भोजन कक्ष में भोजन करते समय भी कपड़े पहनना आवश्यक है. इसके अलावा, पूल और डांस क्षेत्र में फोटोग्राफी की अनुमति नहीं है, जबकि अनुचित स्पर्श और अश्लील काम सख्त वर्जित हैं और इसके परिणामस्वरूप जहाज से उतारा जा सकता है.

    किसी को अनुचित तरीके से टच करना मना है
    बेयर नेसेसिटिज़ ने स्पष्ट किया है कि उसके अनड्रेस्ड क्रूज का अनैतिक संबंध जैसी चीज से कोई लेना-देना नहीं है. यदि कोई स्विंगर अनुभव की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए उपयुक्त क्रूज नहीं हैं. यहां किसी अन्य व्यक्ति के शरीर को टच करना या अनुचित तरीके से छूने पर प्रतिबंध है.
      
    इस जहाज पर खुले तौर पर यौन गतिविधि में शामिल होना या किसी से ऐसी आग्रह करने पर पूर्णत: प्रतिबंध है. इसके अलावा जहाजों के पूल और डांस हॉल के आसपास कई "नो फोटो जोन" भी हैं. यहां बिना कपड़ों के समुद्री यात्रा का लुत्फ उठाने वाले लोगों को तस्वीरें लेने से प्रतिबंधित किया गया है.  

    जहाज पर इन मौकों पर कपड़ा पहनना है जरूरी
    जहाज के भोजनालयों के सामने साफ-साफ लिखा है. इन सभी जगहों पर कैज़ुअल कपड़े पहनना जरूरी है. डाइनिंग रूम में बाथरोब पहनने की अनुमति नहीं है. हालांकि, सेल्फ सर्विस बुफे के दौरान कपड़ा पहनना जरूरी नहीं है. 

    क्रूज लाइन इस बात पर भी जोर होता है कि जब जहाज किसी बंदरगाह पर खड़ा हो तब यात्री पूरे कपड़े पहनकर रखे. या फिर जब किसी तट पर जहाज रुका हो और स्थानीय लोग जहाज देखने के लिए आएं, तो यात्री अपने कपड़े पहने रखे. 

    ट्र‍िप की कीमत कितनी है?
    विवरण के अनुसार, 11-दिन की राउंड ट्रिप, जिसमें अरूबा, बोनेयर, कुराकाओ, जमैका और ग्रेट स्टिरप के द्वीपों की यात्रा शामिल है और इसकी कीमत $2,000 (लगभग ₹1.6 लाख) प्रति व्यक्ति से शुरू होती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    cruise
    Admin

    Related Posts

    मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आए ऑडियो ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी

    March 17, 2026

    फिल्मी अंदाज में वारदात: मिर्ची झोंककर 1 करोड़ कैश लूट ले गए बदमाश

    March 17, 2026

    इजरायल का बड़ा दावा: ईरान के टॉप कमांडर समेत सुरक्षा प्रमुख को मार गिराया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

    March 17, 2026

    अफगानिस्तान पर पाक हमले से गरमाया माहौल, भारत ने UN में खोली पोल—अहमदियों पर अत्याचार का भी जिक्र

    March 17, 2026

    ईरान पर बढ़ता तनाव: आखिर क्यों खामोश या खिलाफ हैं पड़ोसी मुस्लिम देश?

    March 17, 2026

    काबुल में आतंकी ठिकाने बताकर पाकिस्तान ने 400 लोगों की जान ली, जिनमें मरीज और आम लोग भी शामिल

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां: सीएम योगी

    March 18, 2026

    जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज

    March 18, 2026

    कालाबाजारी में संलिप्त 12 एलपीजी वितरकों एवं 74 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    March 18, 2026

    समरसता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली मिलन समारोह में भाग लिया

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.