Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश में 1 महीने इंटरनेट फ्री
    देश

    एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश में 1 महीने इंटरनेट फ्री

    AdminBy AdminJanuary 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एलन मस्क से टकराव के बीच मादुरो का बड़ा दांव: गिरफ्तारी पर ट्रंप को सराहा, देश में 1 महीने इंटरनेट फ्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है। मस्क ने इस सैन्य सफलता को पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी जीत करार देते हुए कहा कि यह दुनिया भर के तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है। इससे पहले फरवरी 2025 में एलन मस्क ने तर्क दिया था कि अमेरिका को दूसरे देशों में शासन परिवर्तन की कोशिश करने के बजाय अपने आंतरिक मामलों पर ध्यान देना चाहिए।
     
    शनिवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर जानकारी दी थी कि अमेरिकी सेना ने एक गुप्त अभियान में निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को हिरासत में ले लिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने ट्वीट किया, "बधाई हो राष्ट्रपति ट्रंप! यह पूरी दुनिया के लिए एक जीत है और हर जगह मौजूद दुष्ट तानाशाहों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। वेनेजुएला अब उस समृद्धि और खुशहाली का हकदार है, जिसकी उसे प्रतीक्षा थी।"

    फ्री इंटरनेट
    इसके साथ ही मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने वेनेजुएला के नागरिकों के लिए एक महीने (3 फरवरी 2026 तक) के लिए मुफ्त इंटरनेट सेवा देने का भी ऐलान किया है, ताकि वहां के लोग दुनिया से जुड़े रह सकें। आपको बता दें कि एलन मस्क और निकोलस मादुरो के बीच पिछले काफी समय से कड़वाहट रही है। मादुरो ने मस्क को अपना 'कट्टर दुश्मन' बताया था और वेनेजुएला में 'X' पर प्रतिबंध भी लगाया था। मस्क लगातार मादुरो को तानाशाह कहते रहे हैं और वहां के विपक्ष का समर्थन करते आए हैं। मस्क का यह ताजा बयान उनके उसी पुराने रुख की पुष्टि करता है।

    निकोलस मादुरो की यह गिरफ्तारी अमेरिका द्वारा उन पर रखे गए इनाम को दोगुना करने के कुछ महीने बाद हुई है। अंतरराष्ट्रीय नशीली दवाओं की तस्करी में उनकी कथित भूमिका को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने उन पर 50 मिलियन डॉलर (लगभग 415 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित किया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो और उनकी पत्नी पर अब अमेरिका में 'नार्को-टेररिज्म' से जुड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मस्क के साथ-साथ कई अन्य वैश्विक नेताओं ने भी इस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जबकि वेनेजुएला के भीतर इसे लेकर तनाव बना हुआ है।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Elon Musk
    Admin

    Related Posts

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    बजट सत्र के बीच गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 18, 2026

    साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की नई अध्यक्ष

    March 18, 2026

    पसंदीदा सीट के लिए अब नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क, एयरलाइंस ने बदला नियम

    March 18, 2026

    चाय के रेट बढ़ाए गए, अब LPG संकट से दूध की कीमत भी बढ़ने की आशंका

    March 18, 2026

    महिला का लिफ्ट में प्राइवेट वीडियो वायरल, हिडन कैमरा पहचानने के उपाय जानें

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पूर्ण बहुमत से आगे बढ़ी भाजपा: राज्यसभा में NDA की ताकत 140 के पार

    March 18, 2026

    कचरा मुक्त होगा आदमपुर खंती! 55 करोड़ की योजना पर जल्द लगेगी मुहर

    March 18, 2026

    वायलेंस और गालियों पर चली कैंची: धुरंधर 2 को 21 कट्स के बाद मिली हरी झंडी

    March 18, 2026

    31 मार्च तक हर जिले को दिया गया सभी आईडी बनाने का लक्ष्य

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.