Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»देश»अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने भी किया डांस, वायरल हो रहा…
    देश

    अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने भी किया डांस, वायरल हो रहा…

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने भी किया डांस, वायरल हो रहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नवविवाहित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें अनंत अंबानी के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है।

    दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि इस आशीर्वाद समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई संत भी पहुंचे थे।

    इनके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर और माधुरी दीक्षित समेत देश-विदेश की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की।

    सुपरस्टार सलमान खान, शाहरुख खान, अभिनेता युगल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी आशीर्वाद समारोह में सज-धजकर पहुंचे। इस समारोह में अमेरिकी रियलिटी टीवी कलाकार किम करदाशियां और उनकी बहन क्लो करदाशियां भी शामिल हुईं।

    एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शुक्रवार को मुंबई में एक भव्य समारोह में परिणय सूत्र में बंध गये थे। आशीर्वाद समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया।

    अमिताभ बच्चन रंग-बिरंगा कुर्ता-पायजामा और शॉल ओढ़कर समारोह में पहुंचे।

    इस दौरान, उनकी नातिन नव्या नंदा और दामाद निखिल नंदा भी उनके साथ थे। ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या बच्चन के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं। शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और सास सविता छिब्बर के साथ ‘ग्रीन कार्पेट’ पर नजर आए। सलमान खान नीले रंग के सूट में पहुंचे।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के अनुसार, करदाशियां बहनों ने शनिवार के कार्यक्रम के लिए तरूण तहिलियानी ​​द्वारा डिजाइन किए गए परिधान और आभूषणों को चुना। किम ने सुंदर कढ़ाईदार साड़ी पहन रखी थी जबकि क्लो गुलाबी लहंगा चोली में नजर आईं।

    अभिनेता अर्जुन कपूर बंदगला सूट पहनकर समारोह में पहुंचे। फिल्म निर्माता करण जौहर अपने दोस्त और ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ बैनर के सीईओ अपूर्व मेहता के साथ नजर आए। माधुरी दीक्षित नेने अपने पति श्रीराम नेने के साथ पहुंचीं और रजनीकांत भी अपनी पत्नी लता के साथ दिखाई दिये।

    वेंकटेश, जैकी श्रॉफ, हेमा मालिनी, काजल अग्रवाल, विधु विनोद चोपड़ा, सुनील शेट्टी, शाहिद कपूर, सारा अली खान, रश्मिका मंदाना, शनाया कपूर, दिशा पटानी, पुनीत मल्होत्रा, संजय दत्त पत्नी मान्यता दत्त के साथ आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए।

    इस कार्यक्रम में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, राम चरण और उपासना कोनिडेला, जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, खुशी कपूर, वेदांग रैना, ओरी और अनन्या पांडे शामिल हुए।

    रविवार को एक भव्य ‘रिसेप्शन’ के साथ समारोह जारी रहेगा।

    The post अनंत अंबानी की शादी में बाबा रामदेव ने भी किया डांस, वायरल हो रहा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    कोविड पीड़ितों के लिए मुआवजा: ‘नो-फॉल्ट’ कंपेंसेशन पॉलिसी से मिलेगा न्याय या बढ़ेगी चुनौती?

    March 14, 2026

    I love India, love Modi’, प्रेसिडेंट ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवाद का सबसे बड़ा निर्यातक बताया

    March 14, 2026

    देश में मौसम का यू-टर्न: कहीं लू का कहर, तो कहीं ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का खतरा

    March 14, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का बयान, सरकार वैश्विक संघर्षों के प्रभाव को कम करने के लिए कर रही है काम

    March 14, 2026

    मोजतबा खामेनेई की जानकारी देने पर 92.47 करोड़ रुपये का इनाम और US सिटीजनशिप का वादा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ईरान ने 14 दिन की जंग में US को भीख मंगवाया, दुबई बना घोस्ट टाउन! अमीरों ने छोड़ा ‘सबसे सुरक्षित’ शहर

    March 14, 2026

    स्वस्थ जीवन का मंत्र: खुद फिट रहें, परिवार को भी करें प्रेरित – मंत्री विश्वास सारंग

    March 14, 2026

    LPG संकट पर राहत: 92 हजार टन गैस लेकर भारत पहुंचेंगे दो विशाल जहाज

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन तथा नल कनेक्शनों की स्थिति पर हुई चर्चा

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.