Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»नए साल का पहला आईपीओ, ₹1071 करोड़ का इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीदें
    व्यापार

    नए साल का पहला आईपीओ, ₹1071 करोड़ का इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीदें

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नए साल का पहला आईपीओ, ₹1071 करोड़ का इश्यू, निवेशकों के लिए बड़ी उम्मीदें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    बीते साल 2025 में एक के बाद एक कई छोटी-बड़ी कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए. इनमें से कुछ ने निवेशकों को ताबड़तोड़ कमाई कराई, तो कुछ ने निराश किया. अब नए साल 2026 का पहला आईपीओ (First IPO Of 2026) दस्तक देने वाला है. तो अगर आप IPO Investment का प्लान बना रहे हैं, फिर निवेश के लिए पैसे तैयार रखें. भारत कोकिंग कोल लिमिटेड अपना आईपीओ (Bharat Coking Coal IPO) इसी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ओपन करेगी. 

    9 जनवरी को खुलेगा पहला IPO
    नए साल में नए निवेश का प्लान करने वालों, खासतौर पर आईपीओ में पैसे लगाने का प्लान बना रहे निवेशकों को लिए अच्छी खबर है. साल का पहला भारत कोकिंग कोल का आईपीओ खुलने वाला है. इसकी सारी डिटेल भी सामने आ गई है. BCCL IPO 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और निवेशक इसमें 13 जनवरी तक पैसे लगा सकेंगे. इसके बाद शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स BSE-NSE में इसके शेयरों की लिस्टिंग के लिए 16 जनवरी की संभावित तारीख तय की गई है. 

    1071 करोड़ साइज, प्राइस बैंड इतना
    इस साल के पहले आईपीओ के साइज की बात करें, तो भारत कोकिंग कोल का इश्यू मार्केट से 1,071 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में आ रहा है. BCCL IPO एक बुक-बिल्ट इश्यू है और पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है, जिसमें कोल इंडिया लिमिटेड 46.57 करोड़ तक इक्विटी शेयर बेचेगी. IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड और ICICI सिक्योरिटीज लिमिटेड इस इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं. प्राइस बैंड की अगर बात करें, तो कंपनी ने ये 21 रुपये से 23 रुपये निर्धारित किया है.  

    ₹14000 से कम में बनें प्रॉफिट पार्टनर
    सबसे पहले जान लें कि Bharat Coking Coal भारत के कोयला और इस्पात उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. CRISIL के अनुसार, FY2025 में कंपनी ने देश के घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन का लगभग 58.5% हिस्सा हासिल किया, जिससे यह भारत में इस्पात निर्माण के इस प्रमुख कच्चे माल का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया. इस बड़ी कंपनी के मुनाफे में हिस्सेदार बनने का मौका इसके आईपीओ के जरिए मिल रहा है. 

    कंपनी की ओर से IPO Lot Size 600 शेयरों का तय किया है, इसका मतलब है कि किसी भी निवेशक को कम से कम इतने शेयरों के लिए बोली लगानी होगी. अब अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें, तो इतने स्टॉक्स के लिए निवेशकों को महज 13800 रुपये का निवेश करना होगा. इसके बाद अगर आईपीओ निकलता है, तो फिर इसकी लिस्टिंग और उसके बाद होने वाली कमाई में निवेशकों की हिस्सेदारी पक्की हो जाएगी.    

    ग्रे-मार्केट में अभी से मचाने लगा धमाल
    साल 2026 का ये पहला आईपीओ अपनी ओपनिंग से पहले ही निवेशकों को तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है. जी हां, ग्रे-मार्केट में ये अभी से गदर मचा रहा है. कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी BCCL के शेयर ग्रे-मार्केट में 16.5 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जो इसके प्राइस बैंड की तुलना में 70% के आसपास की बढ़त है. जीएमपी के मुताबिक, लिस्टिंग होती है तो फिर निवेशकों की रकम एक झटके में बढ़कर 23,700 रुपये हो जाएगी यानी एक लॉट पर सीधे 9,900 रुपये की कमाई होगी. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    IPO Alert
    Admin

    Related Posts

    आज चांदी 8,000 रुपये तक गिरी, ₹1.84 लाख तक सस्ता हुआ, सोने की कीमतों में भी गिरावट

    February 16, 2026

    असम कांग्रेस में टूट: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने छोड़ी पार्टी

    February 16, 2026

    इस हफ्ते आ रहे 3 IPO, निवेशकों को रखें तैयार – देखें पूरी जानकारी और डिटेल्स

    February 16, 2026

    लाखों पेंशनर्स के लिए राहत! पुराने रिटायरमेंट वालों को भी मिलेगा नए नियमों का फायदा

    February 16, 2026

    फ्लाइट कैंसलेशन के बाद इंडिगो की भर्ती मुहिम, 1000 नए पायलट्स शामिल होंगे

    February 15, 2026

    नया Mahindra Udo थ्री-व्हीलर: 3 ड्राइव मोड के साथ बाजार में आया, जानें कीमत और रेंज

    February 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा, सीएचसी को एफआरयू में अपग्रेड करने के लिए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराया जाए

    February 16, 2026

    चौहान ने कहा, योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए

    February 16, 2026

    क्षेत्र को मिली विकास की सौगात: 18.38 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहीं उपस्थित

    February 16, 2026

    पाकिस्तान को नामीबिया से हारने का डर, T20 वर्ल्ड कप सुपर-8 की टक्कर हुई और भी रोमांचक

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.