Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»शेफाली शाह ने बचपन की बुलिंग और अकेलेपन का किया खुलासा, कहा- ‘स्कूल में कोई नहीं करता था पसंद’
    मनोरंजन

    शेफाली शाह ने बचपन की बुलिंग और अकेलेपन का किया खुलासा, कहा- ‘स्कूल में कोई नहीं करता था पसंद’

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेफाली शाह ने बचपन की बुलिंग और अकेलेपन का किया खुलासा, कहा- ‘स्कूल में कोई नहीं करता था पसंद’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    शेफाली शाह बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्होंने ओटीटी पर भी दिल्ली क्राइम सीरीज से खूब धाक जमाई है. इसके तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को काफी पसंद किया गया है. इन सबके बीच शेफाली शाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के बारे में खुलकर बात की और बताया है कि स्कूल में उन्हें काफी बुली किया जाता था.

    स्कूल में शेफाली शाह को किया जाता था बुली
    बता दे कि टाइम्स नाउ न्यूज से बात करते हुए शेफाली ने बताया कि स्कूल में एक लड़की उन्हें घूंसे मारती थी. शेफाली ने बताया कि उनके रूप-रंग को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया जाता था. एक्ट्रेस ने कहा, "जब आप बड़े हो रहे होते हैं, मैं अपने माता-पिता की बात नहीं कर रही, बल्कि आम तौर पर, आपको बताया जाता है कि आप सुंदर नहीं हैं. स्कूल में मुझे बहुत तंग किया जाता था. कोई मुझे पसंद नहीं करता था. एक लड़की थी जो मुझे बहुत मारती थी. वह मुझे 'तेलू' कहकर बुलाती थी.पतली हो जाओ तो तुम बहुत अच्छी लगोगी. ऐसा बहुत कुछ होता था."

    शेफाली को तारीफें पसंद नहीं आतीं
    अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उन्हें तारीफें अच्छी नहीं लगतीं. उन्होंने कहा, "…मुझे अपना रूप पसंद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इतनी पतली हो पाऊंगी. मैं कभी नहीं हो पाऊंगी. बहुत कम ही ऐसा होता है जब मैं खुद को देखकर कहती हूं, 'ओह! मैं अच्छी लग रही हूं'. लेकिन मुझे ऐसा लगता ही नहीं. जब कोई मेरी तारीफ करते हुए कहता है कि 'आप खूबसूरत लग रही हैं', तो मैं कॉम्पलीमेंट नहीं ले पाती हूं."

    शेफाली संग बपचन में सड़क पर हुई थी छेड़छाड़
    साल 2023 में, न्यूज18 से बात करते हुए, शेफाली ने सड़क पर हुई छेड़छाड़ के बारे में भी बताया था. उन्होंने कहा था, "मुझे याद है जब मैं बहुत छोटी थी, और स्कूल से लौटते समय बाजार में थी, तब मुझे इसका सामना करना पड़ा था. और मैं कुछ नहीं कर पाई थी. मैं बहुत छोटी थी और डरी हुई थी, और किसी ने मेरी मदद नहीं की थी. मेरा मतलब है, वहां भीड़ थी, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि लगभग सभी महिलाओं ने कभी न कभी इसका सामना किया है."

    शेफाली प्रोफेशनल फ्रंट
    शेफाली हाल ही में दिल्ली क्राइम सीज़न 3 में डीआईजी वर्तिका चतुर्वेदी के रूप में नज़र आईं थीं. नए सीज़न में रसिका दुगल, राजेश तैलंग, हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता, मीता वशिष्ठ, अंशुमन पुष्कर और केली दोरजी भी हैं. दिल्ली क्राइम सीज़न 3 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

    शेफाली शाह पर्सनल फ्रंट
    दिसंबर 2000 में, अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता और निर्देशक विपुल शाह से शादी की थी. उनके दो बेटे हैं – आर्यमन और मौर्य. इससे पहले उनकी शादी अभिनेता हर्ष छाया से हुई थी. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Shefali Shah
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    चैत्र नवरात्रि की शुरुआत: घटस्थापना का मुहूर्त कल सुबह, समय नोट कर लें

    March 18, 2026

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का लिया जायजा

    March 18, 2026

    कांग्रेस को असम चुनाव से पहले मिला तगड़ा झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने छोड़ा पार्टी

    March 18, 2026

    Raipur Tragedy: जहरीली गैस से गई 3 सफाईकर्मियों की जान, घटना के बाद मचा बवाल

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.