Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘धुरंधर’ का धमाल, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को दी धूल, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड
    मनोरंजन

    ‘धुरंधर’ का धमाल, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को दी धूल, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड

    AdminBy AdminJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘धुरंधर’ का धमाल, 32वें दिन ‘पुष्पा 2’ और ‘सुल्तान’ को दी धूल, फिल्म ने तोड़ा रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का दुनियाभर में तूफान जारी है. हाल ही में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑलटाइम पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. वहीं इसके एक दिन बाद, इस स्पाई थ्रिलर ने विदेशी बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि भारतीय फिल्मों के सबसे बड़े बाजारों में से एक मिडिल ईस्ट में ये फिल्म रिलीज नहीं हुई है बावजूद इसके  'धुरंधर' अब विदेशों में टॉप 15 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है.

    'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस अपडेट
    32वें दिन, यानी पांचवें सोमवार को, 'धुरंधर'  के ग्लोबल कलेक्शन में पहली बार भारी गिरावट देखी गई. एक महीने तक अपनी रफ्तार बनाए रखने के बाद, फिल्म को घरेलू बाजार में 65% और विदेशों में भी 60% से ज्यादा की गिरावट का सामना करना पड़ा. इसके चलते फिल्म का एक दिन का वर्ल्डवाइज कलेक्शन रिलीज के बाद पहली बार 10 करोड़ रुपये से नीचे गिर गया.

    इसके बावजूद, ट्रेड सोर्स के मुताबिक, 'धुरंधर' ने भारत में 776.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 932 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है. वहीं फिल्म के निर्माता, जियो स्टूडियोज का दावा है कि रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने भारत में 800 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

    वहीं विदेशों में, फिल्म ने $31 मिलियन से ज्यादा की कमाई की है, जिससे इसकी वर्ल्डवाइड कुल कमाई 1215 करोड़ हो गई है, और यह एसएस राजामौली की आरआरआर के काफी करीब पहुंच गई है. 2022 की ब्लॉकबस्टर आरआरआर ने 1230 करोड़ की कमाई की थी, और धुरंधर को बुधवार तक इसे पार कर लेना चाहिए.

    'धुरंधर' ने ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ा
    सोमवार को 'धुरंधर' का विदेशी कलेक्शन चौंका देने वाला 31.3 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया. इसके डिस्ट्रिब्यूटर्स का दावा है कि अगर फिल्म मीडिल ईस्ट में भी रिलीज होती तो यह आंकड़ा 40 मिलियन डॉलर से ज्यादा होता. हालांकि, इसके बावजूद, इसने सुल्तान (29.8 मिलियन डॉलर) और पुष्पा 2: द रूल (31 मिलियन डॉलर) जैसी मेगा हिट फिल्मों के विदेशी लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

    'धुरंधर' के बारे में
    'धुरंधर' में रणवीर सिंह हमजा का किरदार निभा रहे हैं, जो कराची के आतंकी गिरोहों में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय जासूस है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई थ्रिलर में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं.इसका दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होगा. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhurandhar top-news
    Admin

    Related Posts

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, लागत से 4-6 गुना अधिक वसूली पर होंगे टोल निरस्त

    March 14, 2026

    पीएम मोदी ने असम से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

    March 14, 2026

    इंदौर-शारजाह फ्लाइट हफ्ते में चार दिन चलेगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, खाली दिनों में बैंकॉक की उड़ान संभव

    March 14, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे की बड़ी सौगात, 1,484 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू

    March 14, 2026

    जल जीवन मिशन के लिए केंद्र से बड़ी मदद, 4000 करोड़ फंड और कर्ज सीमा में बढ़ोतरी

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले बड़े बकायेदारों के परिसर किए सील

    March 14, 2026

    LPG संकट के बीच IRCTC की तैयारी: ट्रेनों में इंडक्शन व रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन

    March 14, 2026

    Meta का बड़ा फैसला, Instagram से हटेगा एंड टू एंड एन्क्रिप्शन, प्राइवेसी खत्म होने का खतरा

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.