Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»Simple One Gen 2 लॉन्च, 400KM रेंज और लाइफटाइम वारंटी के साथ मिले एडवांस फीचर्स
    व्यापार

    Simple One Gen 2 लॉन्च, 400KM रेंज और लाइफटाइम वारंटी के साथ मिले एडवांस फीचर्स

    AdminBy AdminJanuary 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Simple One Gen 2 लॉन्च, 400KM रेंज और लाइफटाइम वारंटी के साथ मिले एडवांस फीचर्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली
    Simple One Gen 2 Electric Scooter: देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी सिंपल एनर्जी ने आज अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को बड़ा अपडेट दिया है. नए साल के शुरुआत के साथ कंपनी ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One का Gen 2 वर्जन लॉन्च किया है. यह नया मॉडल Gen 1.5 पर बेस्ड एक ज्यादा बेहतर और परफॉर्मेंस फोकस्ड स्कूटर है. इसके अलावा कंपनी ने नया फ्लैगशिप मॉडल सिंपल अल्ट्रा को भी पेश किया है. 

    कंपनी ने Simple One Gen 2 के डिजाइन, राइड क्वालिटी, बैटरी, परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर में कई जरूरी सुधार किए हैं, ताकि यूजर्स को ज्यादा भरोसेमंद और एडवांस अनुभव मिल सके. इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.40 लाख रुपये में पेश किया है. जो इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, ऑफर खत्म होने के बाद इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो जाएगी.
    डिजाइन और हार्डवेयर में सुधार

    सिंपल एनर्जी का कहना है कि, Simple One Gen 2 का डिजाइन पहले से ज्यादा स्लीक और स्ट्रीमलाइन किया गया है. स्ट्रक्चरल जॉइंट्स को मजबूत बनाया गया है, जिससे स्कूटर की राइड ज्यादा शार्प और कंट्रोल्ड हो जाती है. बैटरी के चारों तरफ क्रैश जोन को मजबूत किया गया है, जिससे सेफ्टी बढ़ती है. नए टायर कंपाउंड से हाई स्पीड पर स्टेबिलिटी बेहतर होती है. सस्पेंशन को दोबारा ट्यून किया गया है और सीट की ऊंचाई 16 मिमी तक कम की गई है. सीट फोम अब ज्यादा स्पोर्टी और सख्त है, जिससे लंबी राइड में बेहतर सपोर्ट मिलता है.

    नई बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

    Simple One Gen 2 का टॉप वेरिएंट नई 5kWh बैटरी के साथ आता है, जो पहले से हल्की, ज्यादा एनर्जी डेंस और ज्यादा एफिशिएंट है. बैटरी का वजन 34 किग्रा से घटकर 30 किग्रा हो गया है. इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 8.8kW की पीक पावर और 72Nm का पीक टॉर्क देता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर सिंगल चार्ज में 265 किमी की IDC रेंज देता है. 

    इसके अलावा 4.5kWh बैटरी वाला वर्जन भी मिलेगा, जो सिंगल चार्ज में 236 किमी की रेंज देगा. दोनों वेरिएंट 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार सिर्फ 2.55 सेकंड में पकड़ लेते हैं और इस स्कूटर की टॉप स्पीड अब 115 किमी प्रतिघंटा हो गई है.

    Simple OneS का बेस वर्जन

    Simple OneS वेरिएंट में 3.7kWh की छोटी बैटरी दी गई है, जो 190 किमी की IDC रेंज देती है. इसमें कम पावरफुल मोटर है, जो 6.4kW की पावर और 52Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह वर्जन उन ग्राहकों के लिए है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं. 

    स्कूटर के वेरिएंट और कीमत

    वेरिएंट     कीमत (एक्स-शोरूम)
    Simple OneS     1.40 लाख रुपये
    Simple One 4.5kWh     1.70 लाख रुपये
    Simple One 5kWh     1.78 लाख रुपये 

     Simple One Ultra में क्या है ख़ास

    कंपनी ने Simple One Ultra वेरिएंट भी शोकेस किया है. इसमें 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 400 किमी की IDC रेंज देने का दावा करती है. यह वेरिएंट महज 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की स्पीड पकड़ता है. फिलहाल इसकी कीमत का ऐलान नहीं किया गया है. आने वाले समय में इसकी कीमत से पर्दा उठेगा.

    SimpleOS और नए स्मार्ट फीचर्स

    Gen 2 के साथ SimpleOS में कई नए सॉफ्टवेयर अपडेट दिए गए हैं. इसमें दो नए राइडिंग मोड जोड़े गए हैं, EcoX और SonicX. ये दोनों राइडिंग मोड्स स्कूटर की राइड को और भी बेहतर बनाने में मदद करेंगे. EcoX राइडर के थ्रॉटल इनपुट, स्पीड पैटर्न और आसपास के माहौल को समझकर रेंज बढ़ाने पर फोकस करता है. वहीं SonicX मोड स्कूटर की पूरी 115 किमी प्रतिघंटा के टॉप स्पीड को अनलॉक करता है. 

    स्कूटर में चार ट्रैक्शन मोड और 4 लेवल की रीजनरेटिव ब्रेकिंग दी गई है. इसके अलावा 2 लेवल का क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, व्हीकल फॉल कटऑफ और हार्ड ब्रेकिंग पर एक्टिव होने वाली इमरजेंसी ब्रेक लाइट्स भी मिलती हैं.

    5kWh बैटरी वाले वेरिएंट में 7 इंच की टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दी गई है. वहीं Simple OneS में 7 इंच की नॉन टच TFT स्क्रीन मिलती है. डिस्प्ले में डार्क मोड और लाइट मोड दोनों ऑप्शन दिए गए हैं. सभी वेरिएंट में 35 लीटर का बूट स्पेस, फ्रंट ग्लव बॉक्स और USB चार्जिंग पोर्ट मौजूद है.
    लाइफटाइम वारंटी

    यह स्कूटर सोनिक रेड, एरो एक्स और एस्फाल्ट एक्स सहित कुल 3 रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी. खास बात यह है कि कंपनी सभी Gen 2 स्कूटर के साथ लाइफटाइम वारंटी भी दे रही है, जिससे इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी लाइफ को लेकर ग्राहकों की एक बड़ी चिंता दूर होगी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Simple One Gen 2
    Admin

    Related Posts

    कांग्रेस की वजह से बसपा का गठन, कांशीराम के नाम पर आयोजन पर मायावती ने किया कटाक्ष

    March 14, 2026

    चांदी और सोने में भारी गिरावट, 12,000 रुपये तक का नुकसान, युद्ध के बीच गोल्ड क्यों गिर रहा है?

    March 14, 2026

    सरकार कर सकती है मोबाइल डेटा पर नया टैक्स, हर GB डेटा के लिए एक्स्ट्रा चार्ज का सुझाव

    March 14, 2026

    राज्य सरकार का महा फेरबदल, मंत्रियों के बदले जाने की खबरें और नए नाम सामने

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026

    15 साल का सबसे बुरा वित्तीय साल, निवेशकों ने ढाई महीने में खोए 48 लाख करोड़

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मजबूत हुआ प्रदेश का महिला-बाल सुरक्षा तंत्र

    March 14, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

    March 14, 2026

    कालाबाजारी में 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार, 19 लोगों पर अभियोजन

    March 14, 2026

    न्याय तक सबकी पहुंच: श्रवण बाधित पेशेवरों के लिए MP में शुरू हुआ देश का पहला भौतिक मध्यस्थता प्रशिक्षण कार्यक्रम

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.