Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट, नया इतिहास रचा
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट, नया इतिहास रचा

    AdminBy AdminJanuary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बनी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट, नया इतिहास रचा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
       रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने पिछले एक महीने में तमाम बड़े रिकॉर्ड्स राख कर दिए थे. हर दिन कमाई के रिकॉर्ड हों या हर वीकेंड में सॉलिड कलेक्शन, ‘धुरंधर’ जैसे किसी मिशन पर निकली थी. मगर इस मिशन का सबसे बड़ा टारगेट अभी भी बचा हुआ था— सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड. एक रिकॉर्ड जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, यानी बॉलीवुड के पास न होकर तेलुगू इंडस्ट्री की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के पास था. पर मंगलवार के कलेक्शन से ‘धुरंधर’ ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है और अब ये सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन चुकी है.

    टिकट पर मिला ऑफर, जनता ने लपका मौका
    मंगलवार को ‘धुरंधर’ के टिकट पर खास ऑफर रहा. फिल्म का टिकट 199 रुपये से शुरू था. इस खास ऑफर ने जादू दिखाया और ‘धुरंधर’ ने सोमवार के बराबर कलेक्शन किया. सोमवार को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 5.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. ये बीते शुक्रवार के 9.70 करोड़ के मुकाबले पूरे 50% की भी गिरावट नहीं थी. सोमवार के कलेक्शन से तय हो गया कि ‘धुरंधर’ अभी बॉक्स ऑफिस पर स्लो नहीं होने वाली.

    अब ट्रेड रिपोर्ट्स का शुरुआती अनुमान है कि मंगलवार को ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. सोमवार तक टोटल नेट कलेक्शन 825.70 करोड़ हो चुका था. मंगलवार के बाद 33 दिनों में ‘धुरंधर’ का नेट कलेक्शन करीब 831 करोड़ पहुंच गया है. ये किसी भी हिंदी फिल्म का सबसे बड़ा नेट इंडिया कलेक्शन है.

    ‘धुरंधर’ ने ‘पुष्पा 2’ से वापस छीना ताज
    जिसे बॉलीवुड कहा जाता है, वो असल में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री है और हिंदी फिल्में ही बनाती है. मगर दिलचस्प ये है कि 2017 के बाद से सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का टाइटल संभालने में बॉलीवुड को काफी स्ट्रगल करना पड़ा है. इसकी वजह साउथ से आई पैन इंडिया फिल्मों की बाढ़ रही है, जो अपनी ऑरिजिनल भाषा के साथ-साथ हिंदी डबिंग में भी रिलीज हुईं.

    एक लंबे समय तक सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्मों के नाम रहा. ‘3 इडियट्स’ (2009), ‘धूम 3’ (2013) और ‘पीके’ (2014) के साथ आमिर टॉप पोजीशन पर बने रहे. दिसंबर 2016 में आई ‘दंगल’ ने 387 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन के साथ फिर से ‘सबसे बड़ी हिंदी फिल्म’ का टाइटल संभाला. मगर किसी बॉलीवुड फिल्म से पहले तेलुगू इंडस्ट्री की पैन इंडिया रिलीज ‘बाहुबली 2’ ने 400 करोड़ और 500 करोड़ क्लब पार कर लिए.

    2017 से 2023 में शाहरुख खान के धमाकेदार कमबैक तक ‘बाहुबली 2’ ही सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी रही. 2023 में ‘पठान’ और फिर ‘जवान’ के जरिए शाहरुख ने ये रिकॉर्ड वापस लिया. ‘जवान’ जब 643 करोड़ के साथ सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनी तो लगा कि ये रिकॉर्ड लंबे समय तक टिका रहेगा. लेकिन करीब एक साल बाद ही अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ ने 830 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर बॉलीवुड को चौंका दिया.

    अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने करीब 831 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ ये ताज फिर से बॉलीवुड में लौटा दिया है. ‘धुरंधर’ ने सिर्फ सबसे बड़ा रिकॉर्ड ही नहीं बनाया, बल्कि एक नया इतिहास रच दिया है.

    बॉलीवुड की अगली बड़ी रिलीज ‘बॉर्डर 2’ को आने में अभी करीब 15 दिन हैं. ‘धुरंधर’ अभी भी जमकर भीड़ जुटा रही है और बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट बनी हुई है. दूर दिख रही एक संभावना ये भी है कि ये 900 करोड़ क्लब के दरवाजे भी खोल दे.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Dhurandhar
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    बहुगुणा जी ने उत्तर प्रदेश के विकास को प्रदान की नई ऊंचाइयां: सीएम योगी

    March 18, 2026

    जीवन की कठिनाइयाँ, रिश्तों की कसौटी और बदलता समाज

    March 18, 2026

    कालाबाजारी में संलिप्त 12 एलपीजी वितरकों एवं 74 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

    March 18, 2026

    समरसता का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली मिलन समारोह में भाग लिया

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.