Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»वेदांता चेयरमैन के बेटे का निधन, 49 साल की उम्र में अग्निवेश की हो गई मौत, अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश
    व्यापार

    वेदांता चेयरमैन के बेटे का निधन, 49 साल की उम्र में अग्निवेश की हो गई मौत, अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश

    AdminBy AdminJanuary 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वेदांता चेयरमैन के बेटे का निधन, 49 साल की उम्र में अग्निवेश की हो गई मौत, अनिल अग्रवाल का भावुक संदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति अनिल अग्रवाल के बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन( Vedanta Chairman Anil Agarwal's Son Agnivesh Agarwal Passes Away) हो गया। वे 49 वर्ष के थे। इस दुखद खबर की जानकारी स्वयं अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और इसे अपने जीवन का 'सबसे काला दिन' बताया।

    अनिल अग्रवाल के अनुसार, अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और उनकी हालत में सुधार हो रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ हो जाएंगे, लेकिन अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने उनकी जान ले ली।

    अपने भावुक संदेश में अनिल अग्रवाल ने लिखा कि अग्निवेश स्वस्थ थे, जीवन और सपनों से भरपूर थे और इतनी जल्दी चले जाना परिवार के लिए असहनीय है। उन्होंने कहा कि परिवार को लग रहा था कि सबसे कठिन समय बीत चुका है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

    अग्निवेश अग्रवाल का ऐसा रहा करियर 
    Anil Agarwal के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन हो गया है. उनका जन्म 3 जून, 1976 को बिहार के पटना में हुआ था. उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और उसके बाद Vedanta Group में एंट्री लेकर इसकी कई कंपनियों में बड़ी भूमिका निभाई थी. जहां अग्निवेश अग्रवाल ने हिंदुस्तान जिंक के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम किया था, तो 2019 में अपना पद छोड़ने के बाद वे वेदांता से जुड़ी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हुए थे और कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम रोल निभाया था. 

    Agnivesh Agarwal ने ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड, स्टेरलाइट डिस्प्ले टेक समेत ग्रुप की अन्य सब्सिडियरीज में डायरेक्टर के पद संभाले थे. वहीं उन्होंने एक कंपनी Fujeirah Gold FZC की स्थापना भी की थी, जो UAE बेस्ड मेटल रिफाइनिंग कंपनी है. उनके निधन के बाद पिता अनिल अग्रवाल ने भी एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट (Anil Agarwal Post) में इसका जिक्र करते हुए कहा कि,'अग्निवेश बहुत कुछ थे, उन्होंने सबसे अच्छी कंपनियों में से एक फुजैरा गोल्ड शुरू की, हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन बने, और अपने साथ काम करने वालों और दोस्तों का सम्मान पाया.' वेदांता चेयरमैन ने लिखा कि मेरे लिए, वह सिर्फ मेरा बेटा नहीं था, वह मेरा दोस्त था, मेरा गर्व, मेरी दुनिया था.

    पत्नी का बंगाल की सबसे अमीर फैमिली से ताल्लुक 
    अग्निवेश अग्रवाल की शादी पूजा बांगुर साथ हुई थी, जो पश्चिम बंगाल के सबसे अमीर कारोबारी घराने से ताल्लुक रखती हैं. वह श्री सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हरि मोहन बांगुर की बेटी हैं. उनके दादा बेनु गोपाल बांगुर (Benu Gopal Bangur) देश के सबसे अमीर लोगों में शामिल हैं. उनकी नेटवर्थ की बात करें तो ये 6.7 अरब डॉलर (55000 करोड़ रुपये से ज्यादा) है. वे 1992 से 2002 तक Shree Cement के चेयरमैन रहे थे.

    पिता देश के सबसे अमीरों में शामिल
    बात करें, अरबपति कारोबारी अनिल अग्रवाल के दिवंगत बेटे अग्निवेश अग्रवाल की नेटवर्थ (Agnivesh Agarwal Networth) के बारे में, तो इसका कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, वहीं पिता Anil Agarwal Networth देखें, तो ये 3.3 अरब डॉलर है. उनकी कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.36 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

    अग्निवेश अग्रवाल का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। वे एक सफल उद्योगपति थे और फुजैराह गोल्ड कंपनी की स्थापना में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही वे हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे।

    अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को एक उत्कृष्ट खिलाड़ी, संगीतकार और प्रभावी नेतृत्वकर्ता बताया, जो अपनी सादगी, गर्मजोशी और दयालु स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि अग्निवेश आत्मनिर्भर भारत की सोच में गहरा विश्वास रखते थे और देश की क्षमताओं पर पूरा भरोसा करते थे।

    अपने पोस्ट में अनिल अग्रवाल ने समाज सेवा के उन सपनों का भी उल्लेख किया, जो उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर देखे थे। इनमें बच्चों की भूख मिटाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं का सशक्तिकरण शामिल था। उन्होंने दोहराया कि वे अपनी आय का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा समाज को लौटाने के संकल्प पर पहले की तरह दृढ़ रहेंगे और और भी सादा जीवन अपनाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Vedanta
    Admin

    Related Posts

    कांग्रेस की वजह से बसपा का गठन, कांशीराम के नाम पर आयोजन पर मायावती ने किया कटाक्ष

    March 14, 2026

    चांदी और सोने में भारी गिरावट, 12,000 रुपये तक का नुकसान, युद्ध के बीच गोल्ड क्यों गिर रहा है?

    March 14, 2026

    सरकार कर सकती है मोबाइल डेटा पर नया टैक्स, हर GB डेटा के लिए एक्स्ट्रा चार्ज का सुझाव

    March 14, 2026

    राज्य सरकार का महा फेरबदल, मंत्रियों के बदले जाने की खबरें और नए नाम सामने

    March 14, 2026

    इलेक्ट्रिक कारों की कीमत जल्द होगी पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर, दावा देश की प्रमुख कंपनी का

    March 14, 2026

    15 साल का सबसे बुरा वित्तीय साल, निवेशकों ने ढाई महीने में खोए 48 लाख करोड़

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    15 मार्च 2026 का राशिफल: किसे मिलेगा भाग्य का साथ, और किसे रहना होगा सावधान

    March 14, 2026

    शहर को मिलेगा नया सब्जी बाजार: 3.40 करोड़ रुपए की परियोजना का भूमिपूजन

    March 14, 2026

    “विजन 2030” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    March 14, 2026

    गैस आपूर्ति में लापरवाही नहीं चलेगी: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

    March 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.