Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»500% टैरिफ की आहट से हिला शेयर बाजार, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूबे
    व्यापार

    500% टैरिफ की आहट से हिला शेयर बाजार, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूबे

    AdminBy AdminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    500% टैरिफ की आहट से हिला शेयर बाजार, निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूबे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई है. सेंसेक्‍स और निफ्टी50 में लगातार चौथे दिन भी गिरावट जारी रही. सिर्फ 4 दिन के दौरान ही शेयर बाजार से 1600 से ज्‍यादा अंक टूट गए हैं. वहीं निफ्टी में भी 2 फीसदी तक की गिरावट आई यानी करीब 400 अंक निफ्टी टूटा है. 

    2 जनवरी को सेंसेक्‍स 85,762.01 पर बंद हुआ था और आज यानी 8 जनवरी को सेंसेक्‍स 84,180 पर क्‍लोज हुआ यानी करीब 1600 अंकों की गिरावट आई है. इसी तरह, निफ्टी 4 करोबारी दिनों के दौरान 400 अंक गिरकर 25876 पर बंद हुआ है. 

     गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 780 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 84,181 पर आ गया, जबकि एनएसई सेंसेक्स 264 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 25,877 पर बंद हुआ. बाजार बंद होने के समय बिकवाली का भी दबाव रहा, जिससे बीएसई के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में लगभग 8.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई. 

    निवेशकों को तगड़ा नुकसान 
    BSE के मार्केट कैप के आधार पर निवेशकों की संपत्ति में पिछले सत्र के 479.94 लाख करोड़ रुपये से 8.11 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर 471.82 लाख करोड़ रुपये रह गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज, लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस, एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा जैसी दिग्गज कंपनियों के कारण बाजार सूचकांकों पर दबाव बना रहा.

    500 फीसदी टैरिफ की आहट
    रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिका में एक नया बिल 'Sanctioning Russia Act of 2025' पेश किया गया है, जिसके तहत रूसी तेल खरीदारों पर 500 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात कही जा रही है. इसे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी चाल बताई जा रही है. इस बिल का उद्देश्य रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है. इसके तहत, भारत, चीन, ब्राजील जैसे देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की बात कही जा रही है. इसी आहट से शेयर बाजार में भारी गिरावट आई है.

    बीएसई सेंसेक्‍स के टॉप 30 शेयरों में से 4 शेयरों को छोड़कर सभी शेयर लाल निशान पर बंद हुआ. सबसे ज्‍यादा गिरावट L&T 3.35%, Tech Maindra के शेयर 2.94 फीसदी और टीसीएस के शेयरों में 2.74 फीसदी तक की गिरावट आई. जोमैटो और आईसीआईसीआई बैंकों के शेयरों में मामूली तेजी रही. 

    189 शेयर 52 सप्‍ताह के लो पर 
    कुल 189 शेयरों ने अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर को छुआ.  BSE500 में शामिल Afcons Infrastructure, AWL Agri Business, BASF India, Bata India, Blue Jet Healthcare, Clean Science and Technology, Cohance Lifesciences और Colgate Palmolive (India) जैसे शेयरों में गिरावट आई और ये अपने-अपने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गए.  वहीं 113 शेयरों ने 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर को छुआ. 

    4,366 शेयरों में से 3,157 शेयरों में गिरावट देखी गई और 1,039 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ. विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले सत्र के दौरान नेट बेस पर 1,668.80 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,991.95 करोड़ रुपये की खरीदारी की. 

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured Stock Market
    Admin

    Related Posts

    अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती — पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

    February 11, 2026

    कांग्रेस को झटका! सहयोगी शिवसेना UBT ने बदला खेल, भाजपा का बना मेयर

    February 11, 2026

    रोहित पवार के सनसनीखेज दावे: अजित पवार की मौत और प्रफुल्ल पटेल का नाम क्यों आया चर्चा में?

    February 11, 2026

    71 हजार करोड़ का घाटा: मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों की देश में क्या रैंकिंग?

    February 11, 2026

    सिंधु नदी पर भारत का नियंत्रण, बांधों का जाल और पाकिस्तान के लिए बर्बादी का काउंटडाउन

    February 11, 2026

    6th जनरेशन फाइटर प्लेन की तकनीक: 5वीं पीढ़ी के विमानों से क्या होगी बड़ी खासियत?

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती — पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

    February 11, 2026

    कांग्रेस को झटका! सहयोगी शिवसेना UBT ने बदला खेल, भाजपा का बना मेयर

    February 11, 2026

    राजनीति और उद्योग जगत का मेल: रेवती पवार करेंगी बिजनेसमैन सारंग से शादी

    February 11, 2026

    गुटखा महंगाई की मार: राजश्री ब्रांड के दाम बढ़ाने से छोटे दुकानदार और ग्राहक परेशान

    February 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.