Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश का सिग्नेचर स्वैग, आते ही मचा दिया तहलका
    मनोरंजन

    ‘टॉक्सिक’ के टीज़र में यश का सिग्नेचर स्वैग, आते ही मचा दिया तहलका

    AdminBy AdminJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई,

    साउथ एक्टर यश अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की घोषणा से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और पिछले कुछ दिनों में फिल्म के पोस्टर्स ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया था। इस बीच अभिनेता ने गुरुवार को 40वें जन्मदिन के मौके पर फैंस को एक बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया है।

    टीजर में यश अपने किरदार ‘राया’ के रूप में नजर आ रहे हैं। यह टीजर पूरी तरह से एक्शन और इंटेंस ड्रामा से भरा हुआ है। शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहां कई लोग मौजूद हैं। उसी बीच यश की धमाकेदार एंट्री होती है और वह पूरी जगह को तहस-नहस कर देते हैं। इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज, हाथ में बंदूक और मुंह में सिगार लिए हुए उनका दमदार लुक, दर्शकों को काफी पसंद आता है।

    टीजर को देखकर फिल्म को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कहानी यश के किरदार ‘राया’ के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें पांच प्रमुख महिला पात्र भी हैं। कियारा आडवाणी ने नादिया का किरदार निभाया है, हुमा कुरैशी एलिजाबेथ के रोल में हैं, नयनतारा गंगा के किरदार में दिखेंगी, तारा सुतारिया रेबेका की भूमिका में हैं और रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स ने सबसे पहले इन महिला किरदारों की झलक पेश की थी।

    ‘टॉक्सिक’ की टीम में कई दिग्गज हस्तियां शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान नेशनल अवार्ड विजेता गीतू मोहनदास ने संभाली है। वहीं हाई-ऑक्टेन एक्शन हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर जेजे पेरी, जिन्हें सीरीज ‘जॉन विक’ के लिए जाना जाता है, ने नेशनल अवार्ड विजेता जोड़ी अंबरिव और केचा खाम्फाकडी के साथ कोरियोग्राफ किया है। इस तरह फिल्म में एक्शन, स्टाइल और वर्ल्ड-क्लास विजुअल्स का भरपूर मिश्रण देखने को मिलेगा।

    फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है। हिंदी, तमिल, तेलुगु, और मलयालम जैसी भाषाओं में डबिंग भी की जाएगी।

    ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज भी निर्धारित है। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से दर्शकों को एक बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    'Toxic' Yash
    Admin

    Related Posts

    यश की टॉक्सिक पर विवाद: कर्नाटक फिल्म चैंबर अध्यक्ष बोलीं— पहले रिलीज होने दें फिल्म

    February 15, 2026

    हिना खान का प्रेरक संदेश: जिंदगी को हर दिन खुलकर जीना चाहिए

    February 15, 2026

    जब अंगद बना चुनौती: रामायण के उस मुस्लिम एक्टर की कहानी, जिसने रावण की लंका हिला दी

    February 14, 2026

    सुकेश चंद्रशेखर का नया खुलासा, वैलेंटाइन डे पर जैकलीन को दिया महंगा तोहफा

    February 14, 2026

    हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ हुए शाहरुख खान के फैन, बोले– उनसे बड़ा एक्टर कोई नहीं

    February 14, 2026

    जहाँ बच्चे खेलते हैं गिल्ली-डंडा, वहीं 13 साल के जयवर्धन ने Shark Tank में जीत ली ₹60 लाख की डील

    February 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 फरवरी 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, करियर-धन-प्रेम में क्या है खास

    February 15, 2026

    टीम इंडिया का जलवा बरकरार, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में एंट्री

    February 15, 2026

    शंकराचार्य मुद्दे पर सियासी घमासान, अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा

    February 15, 2026

    रक्षा व तकनीकी गठजोड़ से भारत-जापान संबंध हुए और मजबूत, रिपोर्ट में खुलासा

    February 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.