Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की सिडनी जीत से मजबूत हुई शीर्ष पर पकड़, इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी बदतर
    खेल

    WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की सिडनी जीत से मजबूत हुई शीर्ष पर पकड़, इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी बदतर

    AdminBy AdminJanuary 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया की सिडनी जीत से मजबूत हुई शीर्ष पर पकड़, इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी बदतर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर सिडनी में मिली जीत के बाद शीर्ष पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। दूसरी ओर इंग्लैंड की स्थिति भारत से भी खराब है, जबकि भारत फिलहाल छठे स्थान पर है।

     
    सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दमदार जीत
    सिडनी में खेले गए एशेज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड ने 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे मेजबान टीम ने पांचवें दिन मात्र 31.2 ओवर में हासिल कर लिया। इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहली पारी में जो रूट (160) की बदौलत 384 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड (163) और स्टीव स्मिथ (138) के शतकों से 567 रन ठोककर 183 रन की बढ़त ले ली। दूसरी पारी में जैकब बेथेल (154) के शतक के बावजूद इंग्लैंड 342 पर ढेर हो गया और ऑस्ट्रेलिया को 160 का लक्ष्य मिला था।
     
    ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में नंबर-एक
    सिडनी जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी के 2025-27 चक्र में आठ में से सात मैच जीतकर 87.50% अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर कब्जा मजबूत किया है। उनकी सीरीज फॉर्म भी बेहद प्रभावी रही है, जिसने डब्ल्यूटीसी फाइनल रेस में उन्हें आगे कर दिया है। टीम को एकमात्र हार इंग्लैंड से एशेज सीरीज के दौरान मेलबर्न में मिली थी।
     
    इंग्लैंड की हालत भारत से भी खराब
    इंग्लैंड इस समय मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में 10 मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ 31.67% अंक प्रतिशत पर है और सातवें स्थान पर है, यानी भारत से भी नीचे। इंग्लैंड की हालिया सीरीज फॉर्म में चार हार साफ दिखाती है कि टीम को टेस्ट प्रारूप में अभी बहुत सुधार की जरूरत है।

    भारतीय टीम की हालत नाजुक
    भारत भले ही टेस्ट रैंकिंग में मजबूत टीमों में गिना जाता हो, लेकिन डब्ल्यूटीसी 2025-27 में अभी तक उनका प्रदर्शन उतना प्रभावी नहीं रहा। भारत नौ मैचों में चार जीत, चार हार और 48.15% अंक प्रतिशत के साथ छठे स्थान पर है।

    अन्य टीमों की स्थिति

    • न्यूजीलैंड तीन में से दो जीत के साथ 77.78% अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है।
    • दक्षिण अफ्रीका की टीम चार में से तीन जीत और 75% अंक प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।
    • श्रीलंका और पाकिस्तान भी भारत से ऊपर हैं। श्रीलंका का अंक प्रतिशत 66.67% है, जबकि पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 50% है।
    • बांग्लादेश और वेस्टइंडीज निचले स्थानों पर संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश का अंक प्रतिशत 16.67 है, जबकि विंडीज का अंक प्रतिशत 4.17 है।

     

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 अंक तालिका

    क्रम टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक अंक
    प्रतिशत
    1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50
    2 न्यूजीलैंड 3 2 0 1 28 77.78
    3 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00
    4 श्रीलंका 2 1 0 1 16 66.67
    5 पाकिस्तान 2 1 1 0 12 50.00
    6 भारत 9 4 4 1 52 48.15
    7 इंग्लैंड 10 3 6 1 38 31.67
    8 बांग्लादेश 2 0 1 1 4 16.67
    9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 4 4.17

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    WTC Points table
    Admin

    Related Posts

    भारतीय बल्लेबाजों का सेमीफाइनल में धमाका, इंग्लैंड के सामने 253 रन का लक्ष्य

    March 5, 2026

    पिंक बॉल की जंग: हरमनप्रीत कौर की टीम लगातार 3 जीत के साथ मजबूत, क्या हीली बदलेंगी आखिरी मुकाबले की कहानी?

    March 5, 2026

    आर्थिक सुधारों से बदली तस्वीर, भारत में नए बिजनेस रजिस्ट्रेशन 27% उछले

    March 5, 2026

    टेनिस सितारे कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर लॉरियस 2026 के बड़े दावेदार

    March 5, 2026

    एकतरफा मुकाबला: श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को रौंदा, नौ विकेट से जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम

    March 5, 2026

    सेमीफाइनल का बड़ा मुकाबला: इंग्लैंड ने टॉस जीता, भारत को पहले बैटिंग

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    राशिफल 06 मार्च 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या है खास, किसे मिलेगा फायदा

    March 5, 2026

    यूएई में रह रहे भारतीयों के लिए अहम सूचना, दूतावास ने जारी किए सुरक्षा दिशा-निर्देश

    March 5, 2026

    UPI का खास फीचर हुआ बंद! अब मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट नहीं होगी – क्या है नया नियम?

    March 5, 2026

    मिडिल ईस्ट तनाव गहराया: कतर ने रोकी LNG सप्लाई, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सवाल

    March 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.