Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»IND vs NZ: 7 सीरीज, 37 साल की अदावत – भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में शानदार ODI रिकॉर्ड
    खेल

    IND vs NZ: 7 सीरीज, 37 साल की अदावत – भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में शानदार ODI रिकॉर्ड

    AdminBy AdminJanuary 9, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ: 7 सीरीज, 37 साल की अदावत – भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में शानदार ODI रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    साल 2026 में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत वनडे फॉर्मेट से करने जा रही है, जिसकी पहली सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी से वडोदरा में है. खास बात यह है कि मुकाबले के लिए जिस कोटाम्बी स्टेडियम को चुना गया है, वहां पहली बार कोई पुरुष इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा. इससे पहले वडोदरा में मेजबानी रिलायंस स्टेडियम करता रहा है, लेकिन अब शहर को नई इंटरनेशनल क्रिकेटिंग पहचान मिलने वाली है.

    दोनों देशों के बीच 50 ओवरों की द्विपक्षीय भिड़ंत का इतिहास दिसंबर 1988 से शुरू होता है. तब से लेकर अब तक कुल 7 बाइलेटरल ODI सीरीज खेली जा चुकी हैं और मजे की बात यह कि हर बार नतीजा एक ही रहा: भारत विजेता, न्यूजीलैंड पराजित. यानी 37 साल में कीवी टीम भारत के खिलाफ एक भी बाइलेटरल ODI सीरीज नहीं जीत पाई.

    न्यूजीलैंड की टीम पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे खेलने 1987 के वर्ल्ड कप के दौरान आई थी, लेकिन वह एक मल्टी-नेशन टूर्नामेंट था. असली द्विपक्षीय मुकाबला तो दिसंबर 1988 में शुरू हुआ, जब कीवी टीम पहली बार बाइलेटरल ODI सीरीज के लिए भारत पहुंची. भारत ने 4 मैचों की उस सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-0 से साफ बहा दिया और घरेलू दबदबे की शुरुआत वहीं से हुई.

    जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड आखिरी बार वनडे सीरीज खेलने भारत आया था, जहां टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर दिया. दिलचस्प यह है कि कहानी की शुरुआत और अंत दोनों एक जैसे हैं. भारत ने 1988 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बाइलेटरल ODI सीरीज खेली तो 4-0 से क्लीन स्वीप किया था, और 2023 में खेली गई आखिरी सीरीज में भी उसी अंदाज में क्लीन स्वीप (3-0), यानी शुरुआत भी सफाया… और अंत भी सफाया.

    हालाकि इतिहास का यह पक्ष भी याद रखना जरूरी है कि 2024 में टेस्ट फॉर्मेट में समीकरण बिल्कुल उलट थे. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को कीवी टीम के हाथों 0-3 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार था जब भारत को अपने घर में तीन या उससे अधिक मैचों की किसी टेस्ट सीरीज में सफाया झेलना पड़ा. ऐसे में भले ही मौजूदा मुकाबला वनडे फॉर्मेट का है, लेकिन उस टेस्ट सीरीज हार की चुभन टीम इंडिया को जरूर याद होगी.

    यानी वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का घरेलू रिकॉर्ड बेहद एकतरफा रहा है. अपनी सरजमीं पर टीम इंडिया ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 40 वनडे खेले हैं, जिनमें से 31 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा. न्यूजीलैंड सिर्फ 8 मैच जीत पाया है. यानी होम कंडीशंस में भी भारत का दबदबा लगभग चार दशकों से जस का तस बना हुआ है.

    ओवरऑल रिकॉर्ड में भी भारत आगे है. दोनों टीमों के बीच अब तक 120 वनडे खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 62 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा और 7 मैच बिना नतीजे के समाप्त हुए. यानी कुल तस्वीर यह बताती है कि खासकर भारतीय सरजमीं पर ज्यादातर वनडे मुकाबलों में भारत का दबदबा रहा है और न्यूजीलैंड को कई बार सीरीज हार का सामना करना पड़ा है.

    भारत vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड ODI (भारत में) 
    कुल मैच 40    
    भारत जीता 31    
    भारत हारा 8    
    बेनतीजा 1    

    भारत vs न्यूजीलैंड ओवरऑल हेड टू हेड ODI
    कुल मैच 120    
    भारत जीता 62    
    न्यूजीलैंड जीता 50    
    टाई 1    
    बेनतीजा 7    

    भारत vs न्यूजीलैंड ODI सीरीज के नतीजे (जब बाइलेटरल वनडे सीरीज भारत में हुई)
    1988/89: भारत ने न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया
    1995/96: भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
    1999/00: भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की
    2010/11: भारत ने न्यूजीलैंड को 5-0 से क्लीन स्वीप किया
    2016/17: भारत ने सीरीज 3-2 से जीती
    2017/18: भारत ने 2-1 से जीत हासिल की
    2023: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया

    न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और यशस्वी जायसवाल. 

    भारत vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल 
    11 जनवरी- पहला वनडे, वडोदरा 
    14 जनवरी- दूसरा वनडे, राजकोट 
    18 जनवरी- तीसरा वनडे, इंदौर 

    भारत vs न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल 
    21 जनवरी- पहला टी20, नागपुर 
    23 जनवरी- दूसरा टी20, रायपुर 
    25 जनवरी- तीसरा टी20, गुवाहाटी 
    28 जनवरी- चौथा टी20, विशाखापत्तनम 
    31 जनवरी- पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    IND vs NZ top-news
    Admin

    Related Posts

    West Asia Crisis: संसद में बोले जयशंकर—समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति, भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा?

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    संघर्ष से सुपरस्टार तक: Sanju Samson की स्वर्णिम कमबैक स्टोरी

    March 9, 2026

    आलोचकों को करारा जवाब: गौतम गंभीर बने दो ICC ट्रॉफी जिताने वाले पहले भारतीय कोच

    March 9, 2026

    टी20 वर्ल्ड कप जीतते ही शोएब अख्तर का अजीब रिएक्शन, ‘अमीर बच्चा-गरीब बच्चा’ बयान से मचा बवाल

    March 9, 2026

    मार्च में ही गर्मी का कहर: अलीगढ़ में पारा 35° पार, लू जैसा महसूस हुआ मौसम

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    West Asia Crisis: संसद में बोले जयशंकर—समाधान का रास्ता संवाद और कूटनीति, भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा?

    March 9, 2026

    ‘वेलकम’ गैंग फिर तैयार: मजनू भाई-उदय शेट्टी और डॉ. घूंघरू की वापसी से बनेगा कॉमेडी का तूफान

    March 9, 2026

    ‘हमारी टीम जिम्बाब्वे-यूगांडा तक सीमित’… भारत की जीत पर पाक खिलाड़ी ने अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक

    March 9, 2026

    करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से दोबारा पूछताछ करेगी CBI, मंगलवार को हाजिर होने का आदेश

    March 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.