Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘मैदान नहीं छोड़ूंगी’, काराकाट हारने के बावजूद ज्योति सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के इरादे मजबूत
    मनोरंजन

    ‘मैदान नहीं छोड़ूंगी’, काराकाट हारने के बावजूद ज्योति सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के इरादे मजबूत

    AdminBy AdminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘मैदान नहीं छोड़ूंगी’, काराकाट हारने के बावजूद ज्योति सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के इरादे मजबूत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना 

    पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को हार का सामना करना पड़ा था. वो काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं. इस सीट से सीपीआई (माले) से जुड़े डॉक्टर अरुण सिंह कुशवाहा ने 2836 वोटों से जीत हासिल की थी. चुनावी नतीजों में ज्योति तीसरे नंबर पर रही थीं. इस इलेक्शन को जीतने के लिए ज्योति ने घर-घर जाकर वोट अपील की थी. लेकिन वो जीत नहीं सकीं.

    फिर से इलेक्शन में उतरेंगी ज्योति
    लेकिन ज्योति का हौसला नहीं टूटा है. चुनाव में मिली इस हार ने उन्हें तोड़ा नहीं है. एक इंटरव्यू में ज्योति ने बताया कि वो आगे फिर से चुनाव लड़ेंगी. चैनल A TO Z BIHAR संग बातचीत में ज्योति ने कहा- लाइफ है तो हार जीत लगी रहेगी. ये जीवन का खेल है. ऐसा नहीं है कि हार गए तो मैदान छोड़कर भाग जाएंगे. लोगों ने मुझे उम्मीद से 27 हजार वोट दिए थे. मैं पीछे हट जाऊंगी तो लोग क्या सोचेंगे कि मैं डरपोक थी. मैं कायर थी. नहीं, मैं मैदान नहीं छोड़ूंगी.

    मैं काराकाट नहीं छोड़ूंगी. मैं आज भी बोलती हूं वहां के लोगों ने जो 30 दिन में मुझे 27 हजार वोट दिए, वहां पर एक लहर चली उसमें मुझे इतने वोट मिले.. मैंने खुद उम्मीद नहीं की थी. मैं 27 हजार वोट मिलने से पूरी तरह संतुष्ट थी. ज्योति ने बताया कि काराकाट उनका परिवार है. वो फिर से वहां से चुनाव लड़ेंगी. काराकाट की जनता के हर सुख दुख में वो चुनाव लड़ेंगी.

    ज्योति ने कहा कि वो इस बार की तरह अलग बार भी पूरी कोशिश करेंगी कि पार्टी से ही चुनाव लड़ें. लेकिन अगर बात नहीं बनेगी तो रास्ता निकालेंगी. ज्योति सिंह ने बातचीत के दौरान बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हो सकता है विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद आगे वो लोकसभा इलेक्शन लड़ें.

    ज्योति ने किया था इमोशनल पोस्ट
    ज्योति ने चुनाव में हार मिलने के बाद अपनी एक फोटो के साथ नतीजों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए फोटो शेयर की थी. कैप्शन में लिखा था- हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की कविता द्वारा मैं अपनी मन:स्थिति को बताना चाहती हूं, ऐसा इसलिए संभव हो पा रहा है क्योंकि काराकाट की जनता ने अपने अपार समर्थन द्वारा मुझे भावनात्मक रूप से और भी दृढ़ और संकल्पित  बना दिया है, इसके लिए हृदय से मैं तमाम  कारकाट की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं.

    ''साथ ही मैं यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि यह लड़ाई मैंने महिलाओं के लिए लड़ी हूं ,यह लड़ाई मैंने शोषितों/वंचितों के लिए लड़ी है,ना कि किसी को जीतने या हारने के लिए. हमारे लोकतंत्र में सभी को लड़ने का अधिकार दिया है, साथ ही यह जीवन हमें सिखाता है कि हार/जीत जीवन का हिस्सा है, इससे आगे बढ़ाना है, मैं बढूंगी साथ ही इस क्षेत्र के लिए हमेशा तत्परता से यथा संभव योगदान देती रहूंगी.''

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Jyoti Singh.
    Admin

    Related Posts

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026

    एण्डटीवी के शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में ग्लैमरस देसी लुक्स से दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं प्रियंवदा कांत

    March 13, 2026

    ‘कप्तान’ में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आयेंगे साकिब सलीम

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    SSP का जंबो ट्रांसफर ऑर्डर: रायगढ़ में 219 पुलिसकर्मी इधर से उधर, कई ASI बदले गए

    March 15, 2026

    बलरामपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अफीम की अवैध खेती के बाद वर्षों से जमे 58 पटवारी हटाए गए

    March 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान: सिंधी समाज की एकजुटता प्रशंसनीय

    March 15, 2026

    उरी में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.