Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»भारत को तिलक वर्मा का बड़ा झटका – न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से 3 मैचों के लिए बाहर
    खेल

    भारत को तिलक वर्मा का बड़ा झटका – न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से 3 मैचों के लिए बाहर

    AdminBy AdminJanuary 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत को तिलक वर्मा का बड़ा झटका – न्यूजीलैंड टी20 सीरीज से 3 मैचों के लिए बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     नई दिल्ली

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. तिलक वर्मा को 5 मैचों की सीरीज के शुरुआती 3 मैचों से बाहर कर दिया गया है. बता दें कि तिलक को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी सेहत ठीक है. वे कल हैदराबाद लौटेंगे. उनके लक्षण ठीक होने और घाव भरने के बाद वे शारीरिक प्रशिक्षण और धीरे-धीरे अपने कौशल अभ्यास में वापसी करेंगे. लेकिन वे न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी20 मैचों से बाहर हैं. वहीं, आखिरी दो टी20 मैचों में उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे प्रशिक्षण और कौशल अभ्यास में कितनी प्रगति करते हैं.

    जानें तिलक वर्मा को क्या दिक्कत

    तिलक वर्मा का बाहर होना भारत के वर्ल्ड कप मिशन के लिए भी एक बड़ा झटका है. एशिया कप 2025 फाइनल के हीरो और मिडिल ऑर्डर के तेज तर्रार तिलक वर्मा ऐसे समय में चोटिल हुए हैं जब वर्ल्ड कप में एक महीने से भी कम का वक्त बचा हुआ है.

    पेट की दिक्कत के बाद पहुंचे अस्पताल

    23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में हैदराबाद की ओर से राजकोट में खेल रहे थे, तभी उन्हें अचानक तेज दर्द हुआ. उन्हें तुरंत गोकुल अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में टेस्टिकुलर टॉर्शन पाया गया. डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी की सलाह दी. हालांकि, तिलक की सर्जरी सफल रही है और वह अब ठीक हैं. 

    तिलक पिछले एक साल से भारत के टी20 सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 69 रन बनाकर टीम को खिताब दिलाया था.

    श्रेयस अय्यर पूरी तरह फ‍िट 

    भारत के वनडे उपकप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेसय अय्यर को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की मेडिकल टीम ने मैच फिट घोषित कर दिया है.  श्रेसय ने विजय हजारे ट्रॉफी के एक लीग मैच में मुंबई की ओर से हिमाचल प्रदेश के खिलाफ जयपुर में खेलते हुए 53 गेंदों पर 82 रन बनाए.  ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उन्हें कैच लेने के दौरान प्लीहा (spleen) में चोट लगी थी. 

    भारत vs न्यूजीलैंड शेड्यूल
    11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
    14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
    18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
    21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
    23 जनवरी: दूसरा टी20, रायपुर
    25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
    28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
    31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम

    न्यूजीलैंड के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर).

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tilak Varma
    Admin

    Related Posts

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    February 19, 2026

    करारी हार से बौखलाया पाकिस्तान, पूर्व दिग्गज का बयान—‘भारत कभी हमसे डरता था’

    February 19, 2026

    एथलेटिक गेम्स में चमकी जैस्मीन कौर, शॉट पुट में जीता गोल्ड

    February 19, 2026

    क्रिकेट में सनसनी: जिम्बाब्वे ने फिर मचाया धमाल, श्रीलंका को चटाई धूल

    February 19, 2026

    16वां लक्ष्य कप शुरू, भारत के शीर्ष एयर राइफल शूटरों का होगा महामुकाबला

    February 19, 2026

    तिलक वर्मा भी रह गए हैरान, वैन डेर ने ‘सुपरमैन’ बन लपका मैच पलटने वाला कैच

    February 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 20 फरवरी: किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन? पढ़ें पूरा भविष्यफल

    February 19, 2026

    मां कामाख्या के दरबार पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, असम दौरे की शुरुआत पूजा से

    February 19, 2026

    India AI Summit पर लूला हुए प्रभावित, बोले- टेक्नोलॉजी से बदल रही दुनिया की दिशा

    February 19, 2026

    भारत का AI भविष्य उज्ज्वल: सैम ऑल्टमैन बोले– प्रतिभा और टेक्नोलॉजी का मजबूत संगम

    February 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.