Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»प्रभास के ‘राजा साब’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए, दर्शकों पर दिखा जादू
    मनोरंजन

    प्रभास के ‘राजा साब’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए, दर्शकों पर दिखा जादू

    AdminBy AdminJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रभास के ‘राजा साब’ ने पहले दिन 100 करोड़ कमाए, दर्शकों पर दिखा जादू
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई 
    पैन इंडिया स्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी स्टार पावर का कमाल दिखाया है. उनकी लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' ने मिक्स्ड से नेगेटिव रिव्यूज पाने के बावजूद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले दिन इस पिक्चर ने लगभग 54-100 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

    पहले दिन प्रभास की फिल्म ने किया कमाल?

    डायरेक्टर मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में अनुमानित 45-70 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. ये आंकड़ा ऑफलाइन शो और सभी भाषाओं को मिलाकर सामने आया है. डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई तेलुगू स्टेट्स से हुई है, जहां फिल्म ने 50+ करोड़ रुपये ग्रॉस बटोरे हैं. इसमें प्रीमियर शो के 8-9 करोड़ रुपये से ज्यादा शामिल हैं. 

    ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के 25-30 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन करने की उम्मीद है. इससे वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे 90+ करोड़  रुपये ग्रॉस तक पहुंच सकता है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पेड प्रीव्यू के 9.15 करोड़ रुपये समेत, 'राजा साब' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 54.15 करोड़ रुपये हो चुका है. जबकि फाइनल फिगर तेलुगू स्टेट्स से आने के बाद पता चलेगा कि ये 100 करोड़ के पार जाता है या नहीं.

    फिल्म 'द राजा साब' ने ओपनिंग डे के लिए वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स में 50 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया था. अगर भारत में बुकिंग्स थोड़ा पहले खुली होतीं, तो ये आंकड़े और भी ऊंचे हो सकते थे. फिर भी एडवांस सेल्स मजबूत रही. हालांकि ये प्रभास की हालिया फिल्मों जैसे 'कल्कि 2898 एडी' और 'सालार' से कम कम ही थीं. 

    जैसा कि हमने कहा, इस फिल्म की ओपनिंग पूरी तरह प्रभास के स्टारडम की वजह से संभव हुई है. खासकर तब जब क्रिटिक्स के नेगेटिव रिव्यूज के बाद शुरुआती वर्ड ऑफ माउथ अच्छा नहीं था. पिक्चर की एडवांस भी ठीक-ठाक हैं, जो रिसेप्शन को देखते हुए डीसेंट होल्ड दिखाती है. अब देखना यह है कि संक्रांति के फेस्टिव वीकेंड पर फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Raja Saab
    Admin

    Related Posts

    गैस सिलेंडर की कमी पर Akshay Kumar का रिएक्शन, घर में अब इंडक्शन का सहारा

    March 17, 2026

    ‘आयुष्मान खुराना एरा’ ट्रेंड में, एक्टर ने शेयर किया ‘साड़ी गली’ का फ्रेश अंदाज़

    March 17, 2026

    ‘मेस’ के साथ फिर जुड़ी ऋतिक रोशन और प्राइम वीडियो की जोड़ी

    March 17, 2026

    मुस्कान बामने बोलीं—करुणा पांडे के साथ काम करना हर बार खास

    March 17, 2026

    देसी अंदाज में छाएंगे रणदीप हुड्डा, निभाएंगे हरियाणवी जाट का रोल

    March 17, 2026

    वो Gal Gadot, आप दाल गडोत!—प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर इंटरनेट हुआ बेकाबू

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    पांच राज्यों के चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की ड्यूटी, आयोग ने किए ऑब्जर्वर तैनात

    March 18, 2026

    घर बैठे WhatsApp, ऐप और कॉल से LPG सिलेंडर कैसे बुक करें, लंबी लाइन से बचने का तरीका

    March 18, 2026

    गुड़ी पड़वा के मौके पर महाकाल मंदिर के शिखर पर ब्रह्म ध्वज फहरेगा, 2000 साल पुरानी परंपरा का फिर से शुरुआत

    March 18, 2026

    Shani Gochar 2026: 21 मार्च को शनि की चाल में होगा बदलाव, जानिए कौन सी 3 राशियों का होगा भाग्य उज्जवल

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.