Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»एआई के प्रयोग से यूपी बनेगा हेल्थ व इनोवेश सेक्टर का पावरहाउस
    राज्य

    एआई के प्रयोग से यूपी बनेगा हेल्थ व इनोवेश सेक्टर का पावरहाउस

    AdminBy AdminJanuary 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एआई के प्रयोग से यूपी बनेगा हेल्थ व इनोवेश सेक्टर का पावरहाउस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश-विदेश के विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स और नीति निर्धारक होंगे यूपी एआई हेल्थ कॉन्फ्रेंस में शामिल

    एआई आधारित डायग्नोस्टिक्स, टेलीमेडिसिन और स्टार्टअप इनोवेशन बनेंगे सम्मेलन के मुख्य आकर्षण

    केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील कुमार शर्मा, अजीत सिंह पाल, मयंकेश्वर शरण सिंह भी रहेंगे उपस्थित

    लखनऊ,

    उत्तर प्रदेश को देश में आधुनिक, सुलभ और तकनीक-सक्षम स्वास्थ्य व्यवस्था का मॉडल राज्य बनाने की दिशा में योगी सरकार एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। सोमवार को लखनऊ में दो दिवसीय 'यूपी एआई एंड हेल्थ इनोवेशन कॉन्फ्रेंस' प्रारंभ होने जा रहा है, जो राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर आम नागरिक तक बेहतर इलाज पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहेंगे। कॉन्फ्रेंस में स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं, नीति आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), विश्व बैंक, गेट्स फाउंडेशन, गूगल सहित देश-विदेश के एआई और हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञ सम्मेलन के विभिन्न सेशंस में हिस्सा लेंगे।
     
    उत्तर प्रदेश की प्रगति पर फोकस
    उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में स्वास्थ्य ढांचे, मेडिकल एजुकेशन, डिजिटल गवर्नेंस और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। यह सम्मेलन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उन्हीं नीतियों का विस्तार है, जो “डिजिटल उत्तर प्रदेश” और “स्मार्ट हेल्थ सिस्टम” की परिकल्पना को साकार करती हैं। यह कॉन्फ्रेंस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को एआई आधारित, भविष्य-तैयार और जन-केंद्रित स्वास्थ्य प्रणाली को और प्रभावी बनाने में कारगर होगा। कॉन्फ्रेंस के अंतर्गत सोमवार को पहले दिन उद्घाटन सत्र में उत्तर प्रदेश में एआई आधारित स्वास्थ्य नवाचार की दिशा और विजन प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद होने वाले सत्रों में वैश्विक स्तर पर हेल्थकेयर में एआई के सफल प्रयोगों, आर्थिक विकास और सामाजिक कल्याण में एआई की भूमिका तथा भारतीय राज्यों में एआई की मौजूदा स्थिति पर गहन चर्चा होगी। इसके साथ ही, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, डेटा गवर्नेंस और सुरक्षित एआई अपनाने जैसे विषयों पर मंथन से यह स्पष्ट होगा कि उत्तर प्रदेश किस तरह नीति और तकनीक के संतुलन से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बना सकता है।

    दूसरे दिन के सत्र में इलाज, डायग्नोस्टिक्स और भविष्य की तैयारी पर जोर
    मंगलवार को सम्मेलन का दूसरा दिन पूरी तरह व्यावहारिक उपयोग पर केंद्रित रहेगा। एआई के माध्यम से डॉक्टरों, नर्सों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने, टेलीमेडिसिन और रिमोट केयर को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर विशेष सत्र होंगे। वहीं, रेडियोलॉजी, टीबी स्क्रीनिंग, पैथोलॉजी, कैंसर और स्मार्ट मेडिकल डिवाइसेज में एआई के उपयोग से तेज और सटीक जांच की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा। स्टार्टअप पिच सत्र और राज्यों के लिए एआई रोडमैप यह बताएंगे कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाएं कैसे अधिक किफायती और सुलभ होंगी। सम्मेलन के दौरान इनोवेशन एंड एक्सपीरियंस जोन में एआई आधारित हेल्थ सॉल्यूशंस, स्टार्टअप्स और उत्तर प्रदेश में लागू पायलट प्रोजेक्ट्स का लाइव प्रदर्शन किया जाएगा, जो नीति और तकनीक के बीच सेतु का काम करेगा।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Curtain Raiser Health Innovation Conference UP AI
    Admin

    Related Posts

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    प्रदेश की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 18, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    बिम्सटेक विविध संस्कृतियों को समझने स्थायी मित्रता का अवसर

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    ‘चोर’ बंदरों से बचाने के लिए राष्ट्रपति मुर्मू का चश्मा, वृंदावन में लगाए जाएंगे लंगूरों के कटआउट

    March 18, 2026

    इंदौर में एमपी का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनेगा, 320 ICU बेड्स और 34 ऑपरेशन थिएटर से होगी सेवा

    March 18, 2026

    अब यूपी में अंडों पर अनिवार्य होगी एक्सपायरी डेट, सरकार ने जारी किया आदेश

    March 18, 2026

    राज्यसभा में 13 नई सीटों से बीजेपी बहुमत के और करीब, अब लक्ष्य कितना दूर?

    March 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.