Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास
    मनोरंजन

    गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास

    AdminBy AdminJanuary 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गोल्डन ग्लोब में भारतीयों ने मचाई धूम, जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली.
     Golden Globe Awards 2026: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन हुआ जिसमें कई शानदार सीरीज और फिल्मों ने प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीतकर इतिहास रचा. इस साल के अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाले एक्टर ओवन कूपर हैं. ‘एडोलेसेंस’ फेम एक्टर ओवन कूपर(Owen Cooper) ने महज 16 साल की उम्र में बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब जीता. इसके साथ ही इस साल के गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में वेब सीरीज ‘एडोलेसेंस’ का दबदबा रहा. इस सीरीज ने कई कैटेगरी में ये प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया.

    इस साल भले ही कोई भारतीय फिल्म, सीरीज या गाना गोल्डन ग्लोब में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाए हैं, लेकिन कई सारे भारतीयों ने ये सम्मान हासिल किया है. सबसे पहले साल 1959 में भारतीय फिल्म का गोल्डन ग्लोब में डंका बजा था. डायरेक्टर वी शांताराम की फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ सैमुएल गोल्डविन इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड कैटेगरी में नॉमिनेट हुई थी. इस फिल्म ने न सिर्फ नॉमिनेशन हासिल किया था, बल्कि बड़ी जीत भी दर्ज की थी.
    वी शांताराम की फिल्म को मिला था पहला गोल्डन ग्लोब

    फिल्म ‘दो आंखें बारह हाथ’ में वी शांताराम और संध्या ने लीड रोल अदा किया था. इस फिल्म की देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब तारीफ हुई थी. इसके बाद भारत को गोल्डन ग्लोब के मंच पर पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था. 1953 के बाद सीधे 1983 में किसी भारतीय फिल्म को ये सम्मान प्राप्त हुआ था. वो फिल्म ‘गांधी’ थी जिसे बेस्ट फॉरेन कैटेगरी में अवॉर्ड मिला था.

     जेनिफर ने पहनी सब्यसाची की ज्वेलरी और फिल्म ने रचा इतिहास

    जेनिफर लोपेज ने लॉस एंजिल्स में वैनिटी फेयर और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज द्वारा आयोजित सेलिब्रेट अवार्ड्स सीजन 2026 और गोल्डन ग्लोब में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह है कि इस इवेंट में जेनिफर ने भारतीय ज्वेलरी डिजाइनर सब्यसाची की ज्वेलरी पहनीं।  

    जेनिफर ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज मे लिया हिस्सा
    जेनिफर लोपेज ने लॉस एंजिल्स में वैनिटी फेयर और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की ओर से आयोजित अवार्ड्स सीजन 2026 की पार्टी में बहुत शानदार लुक में हिस्सा लिया। उन्होंने 'शीयर एंड स्पार्कल' थीम के साथ ज़ुहैर मुराद के काउचर गाउन और सब्यसाची की हाई ज्वैलरी पहनी। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन ग्लोब्स 2026 की शुरुआत भी सब्यसाची की ज्वेलरी पहनकर की।
           
    सब्यसाची की ज्वैलरी
    गोल्डन ग्लोब्स से पहले की पार्टी में जेनिफर ने सब्यसाची की खूबसूरत ज्वैलरी पहनी। इसमें 18 कैरेट सोने का एक शानदार नेकलेस है, जिसमें रुबेलाइट, एमेथिस्ट और चमकदार हीरे जड़े हुए हैं। उन्होंने इसके साथ सोने के झुमके और अंगूठी भी पहनी, जिनमें भी रुबेलाइट, पुराने स्टाइल के कट और ब्रिलियंट कट हीरे लगे हुए हैं। नेकलेस के क्लैस्प पर सब्यसाची का खास लोगो- रॉयल बंगाल टाइगर बना हुआ है।

    जेनिफर का इंस्टाग्राम पोस्ट
    गोल्डन ग्लोब के रेड कार्पेट पर जाने से पहले जेनिफर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने शीशे के सामने पोज देते हुए कैप्शन लिखा, 'ग्लोब्स वीकेंड'। इस तस्वीर में जेनिफर ने हाथ में सब्यसाची की डिजाइन की हुई अंगूठी पहनी है। 

    गोल्डन ग्लोब्स 2026
    83वें गोल्डन ग्लोब्स का आगाज हो गया है। जेनिफर लोपेज इस समारोह में प्रस्तुति देने वाली बड़ी हस्तियों में शामिल रहीं। जेनिफर ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा जोनस, अमांडा सेफ्राइड, जूलिया रॉबर्ट्स, पामेला एंडरसन, जेनिफर गार्नर और कई हॉलीवुड सितारे भी शामिल दिखे।  

    एआर रहमान के गाने ने रचा था इतिहास

    इन दो फिल्मों के बाद कई साल हो गए, लेकिन भारत की कोई फिल्म या सीरीज गोल्डन ग्लोब नहीं जीत पाई. हालांकि 2 म्यूजिक कंपोजर ने इस मंच पर भारत का झंडा लहराया. साल 2009 में फिल्म स्लमडॉग मिलिनियर के गानों के लिए एआऱ रहमान को अवॉर्ड मिला था. स्लमडॉग के गाने के लिए एआर रहमान को बेस्ट ओरिजिनल कैटेगरी में ये सम्मान मिला था.

    साल 2023 में एमएम कीरवानी और चंद्रबोस को फिल्म आरआरआर के गाने नाटु-नाटु के लिए अवॉर्ड मिला था. इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत दर्ज की थी. साल 2023 के बाद से कोई भारतीय फिल्म या गाना गोल्डन ग्लोब में जीत हासिल नहीं कर पाई है.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Golden Globe Awards 2026
    Admin

    Related Posts

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026

    नताशा स्टानकोविक ने बिकिनी में दिखाया अपना फिगर, वेकेशन पर बेटे के साथ इंजॉय कर रही हैं

    March 14, 2026

    ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट जारी, रक्षा बंधन पर दर्शकों को हंसाएंगे अनुपम खेर-बोमन ईरानी

    March 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.