Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»विदेश»पैक्स सिलिका को लेकर अमेरिका का संकेत: भारत को मिलेगी पूर्ण सदस्यता, व्यापार समझौते पर नई जानकारी
    विदेश

    पैक्स सिलिका को लेकर अमेरिका का संकेत: भारत को मिलेगी पूर्ण सदस्यता, व्यापार समझौते पर नई जानकारी

    AdminBy AdminJanuary 12, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पैक्स सिलिका को लेकर अमेरिका का संकेत: भारत को मिलेगी पूर्ण सदस्यता, व्यापार समझौते पर नई जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली
    टैरिफ बाधाओं के बावजूद अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी अब भविष्य की तकनीक की ओर बढ़ रही है। अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' गठबंधन में 'पूर्ण सदस्य' के रूप में शामिल किया जाएगा। यह कदम भारत के सेमीकंडक्टर मिशन और ग्लोबल सप्लाई चेन में चीन के विकल्प के तौर पर खुद को स्थापित करने की कोशिशों के लिए एक बड़ा 'बूस्टर डोज' साबित हो सकता है।
     
    सर्जियो गोर ने आज दिल्ली में अपने पहले संबोधन में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने न केवल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी दोस्ती का जिक्र किया, बल्कि भारत के लिए एक बड़ी रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' (Pax Silica) का भी ऐलान किया। सर्जियो गोर ने अपने संबोधन की शुरुआत – गुड मॉर्निंग मिशन इंडिया और नमस्ते के साथ की। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र (अमेरिका) और सबसे बड़े लोकतंत्र (भारत) के मिलन स्थल पर आना उनके लिए सम्मान की बात है।

    ये रहे उनके संबोधन के प्रमुख अंश-

    1. भारत 'पैक्स सिलिका' में होगा शामिल
    सर्जियो गोर ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत को अमेरिका के नेतृत्व वाली नई रणनीतिक पहल 'पैक्स सिलिका' में पूर्ण सदस्य के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। सर्जियो गोर ने कहा- 'मैं आज आपके साथ एक नई पहल भी शेयर करना चाहता हूं, जिसे यूनाइटेड स्टेट्स ने पिछले महीने ही शुरू किया है, जिसका नाम पैक्स सिलिका है। पैक्स सिलिका एक US के नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है, जिसका मकसद जरूरी मिनरल्स और एनर्जी इनपुट से लेकर एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI, डेवलपमेंट और लॉजिस्टिक्स तक एक सुरक्षित, समृद्ध और इनोवेशन वाली सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाना है। पिछले महीने जो देश इसमें शामिल हुए, उनमें जापान, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम और इजरायल शामिल हैं। आज, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अगले महीने भारत को इस देशों के समूह में पूरे सदस्य के तौर पर शामिल होने के लिए इनवाइट किया जाएगा। जैसे-जैसे दुनिया नई टेक्नोलॉजी अपना रही है, यह जरूरी है कि भारत और यूनाइटेड स्टेट्स इस पहल में शुरुआत से ही मिलकर काम करें।'

    क्या है पैक्स सिलिका?
    'पैक्स सिलिका' अमेरिका के नेतृत्व में शुरू की गई एक रणनीतिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर (सिलिकॉन चिप्स) की वैश्विक सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। यह शब्द ऐतिहासिक 'पैक्स रोमाना' (रोमन शांति) और 'पैक्स सिनिका' (चीनी शांति) की तर्ज पर गढ़ा गया है। यहां 'सिलिका' का अर्थ 'सिलिकॉन' से है, जो आधुनिक तकनीक और चिप्स का आधार है। यानी, इसका मतलब है- तकनीक और सिलिकॉन के नियंत्रण के जरिए शांति और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना। इसका मकसद चीन के तकनीकी प्रभुत्व (खासकर AI और चिप्स में) को कम करना और समान विचारधारा वाले देशों के बीच एक सुरक्षित सप्लाई चेन बनाना है।

    ट्रंप और मोदी की 'असली दोस्ती'
    सर्जियो गोर ने राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी के रिश्तों पर जोर देते हुए कहा- मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया भर की यात्रा की है और मैं गवाही दे सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती 'असली' है। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने नए साल के बाद डिनर पर पीएम मोदी के साथ अपनी पिछली यात्रा और महान दोस्ती को याद किया। गोर ने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति ट्रंप अगले एक या दो साल में भारत का दौरा कर सकते हैं।

    ट्रंप का 'इंडिया गेट' प्रेम और वाइट हाउस के किस्से
    राजदूत ने एक दिलचस्प किस्सा शेयर करते हुए बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप इन दिनों वाशिंगटन डी.सी. के सौंदर्यीकरण में व्यस्त हैं। जब गोर ने उन्हें बताया कि वे दिल्ली के इंडिया गेट के पास से गुजरे हैं, तो ट्रंप ने पेरिस के 'आर्क डी ट्रायम्फ' जैसा कुछ बनाने की इच्छा जताई, लेकिन गोर ने कहा कि दिल्ली का इंडिया गेट उससे भी बेहतर हो सकता है। गोर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि ट्रंप की आदत रात को 2 बजे फोन करने की है, जो भारत और अमेरिका के समय के अंतर के हिसाब से उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

    ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट
    ट्रेड डील पर अपडेट देते हुए गोर ने कहा कि दोनों पक्ष सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं और अगली वार्ता कल होनी है। भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभालने के बाद सर्जियो गोर ने कहा- आप में से कई लोगों ने मुझसे चल रही ट्रेड डील बातचीत के बारे में अपडेट पूछा है। दोनों पक्ष एक्टिव रूप से बातचीत कर रहे हैं। असल में, ट्रेड पर अगली बातचीत कल होगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है। इसलिए इसे फाइनल स्टेज तक पहुंचाना आसान काम नहीं है, लेकिन हम इसे पूरा करने के लिए पक्के इरादे से काम कर रहे हैं और ट्रेड हमारे रिश्तों के लिए बहुत जरूरी है। हम सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी, एनर्जी, टेक्नोलॉजी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे दूसरे बहुत जरूरी क्षेत्रों में भी मिलकर काम करते रहेंगे।
     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    What is Pax Silica?
    Admin

    Related Posts

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026

    होर्मुज तनाव के बीच ट्रंप ने मांगा सहयोग, साउथ कोरिया ने रखी अपनी शर्तें

    March 15, 2026

    खर्ग द्वीप हमले का बदला! ईरान के हमलों से दुबई-कुवैत एयरपोर्ट दहले, कई धमाकों से हड़कंप

    March 15, 2026

    ईरान का कड़ा संदेश: ‘नेतन्याहू को ढूंढकर मारेंगे’, IRGC ने ली बदले की कसम

    March 15, 2026

    ट्रंप का ईरान में सीजफायर से इनकार, कहा- जंग बंद करने की शर्तें अस्वीकार्य

    March 15, 2026

    ईरान जंग के बीच मोजतबा खामेनेई रूस पहुंचे, पुतिन ने उन्हें विमान से उड़ा लिया

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026

    Chaitra Navratri 2026: अमावस्या के असर में होगा चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

    March 16, 2026

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.