Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»मनोरंजन»‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक
    मनोरंजन

    ‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक

    AdminBy AdminJanuary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘सनम बेरहम’ रिलीज: ईशा मालवीय और बसीर अली की दमदार एक्टिंग ने फैंस को किया भावुक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई

    'बिग बॉस' फेम ईशा मालवीय और बसीर अली स्टारर इमोशनल हिंदी सॉन्ग 'सनम बेरहम' सुर म्यूजिक के आधिकारिक चैनल से रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने को अपनी दिल छू लेने वाली आवाज से सजाया है मशहूर सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने। गाने में प्यार, जुदाई और टूटे हुए दिल की कहानी को बेहद इमोशनल अंदाज में पेश किया गया है, जिसने दर्शकों को पहली ही झलक में इंप्रेस कर दिया है।

    गाने में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री खास तौर पर चर्चा में है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा को बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड में सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज इस कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही समय में यह टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

    'सनम बेरहम' गाना रिलीज
    गाने के बोल और संगीत अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो इस रोमांटिक–दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। 'सनम बेरहम' एक ऐसा गाना बनकर सामने आ रहा है, जो टूटे दिलों की आवाज बनेगा। इसके संगीत और लिरिक्स में इश्क की मासूमियत और बेवफाई का दर्द दोनों साफ झलकते हैं, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है।

    'सनम बेरहम' गाने पर फैंस के रिएक्शन
    टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि 'सनम बेरहम' जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्यार और दर्द की इस अनोखी दास्तान ने पहले ही दिलों पर दस्तक दे दी है, और आने वाले दिनों में यह गाना और भी बड़ा हिट साबित हो सकता है। कमेंट सेक्शन में फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया है।

    फैंस को पसंद आई ईशा-बसीर की जोड़ी
    एक फैन ने लिखा- बसीर और ईशा की केमेस्ट्री आग लगा रही है। एक ने कहा- ईशा की एक्टिंग देखकर रोंगटे खड़े हो गए। एक फैन बोला- सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा ये गाना। ज्यादातर लोगों ने दोनों की फ्रेश जोड़ी की खूब तारीफ की है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Baseer Ali Isha ​​Malviya Sanam Beraham
    Admin

    Related Posts

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026

    जरीन खान ने बताया इंडस्ट्री में कैसे हर सीन में उन्हें किस या ब्रा दिखाने का दबाव डाला गया

    March 16, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    जान्हवी कपूर ने ‘हैमनेट’ में जैकोबी जुप की परफॉर्मेंस को कहा साल की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

    March 15, 2026

    ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ से नया इतिहास बनेगा, पहले दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद

    March 14, 2026

    दुबई में धमाकों से परेशान लीजा रे बोलीं, ‘सांस थामकर कब तक करूं इंतजार, बहुत मुश्किल हो रहा है’

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    CM साय ने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार है पूरी तरह प्रतिबद्ध

    March 16, 2026

    होर्मुज संकट में ट्रंप को झटका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मना किया, साउथ कोरिया ने दिया असमंजसपूर्ण जवाब

    March 16, 2026

    Chaitra Navratri 2026: अमावस्या के असर में होगा चैत्र नवरात्र, जानें कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

    March 16, 2026

    Oscars 2026: ‘वन बैटल आफ्टर एनदर’ ने मारी बड़ी जीत,ईशा ने डायमंड नेकलेस में किया रॉयल स्टाइल

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.