Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»व्यापार»टाटा पंच फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च, 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल करेगी
    व्यापार

    टाटा पंच फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च, 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल करेगी

    AdminBy AdminJanuary 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टाटा पंच फेसलिफ्ट का हुआ लॉन्च, 11 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल करेगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्‍ली.

    टाटा मोटर्स ने आज 13 जनवरी को भारत में नई टाटा पंच फेसलिफ्ट को आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया है. नई टाटा पंच की कीमत ₹5.59 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. इसके साथ ही कंपनी ने भारत की पहली iCNG AMT SUV भी पेश की है. अपडेटेड टाटा पंच फेसलिफ्ट 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 11.1 सेकंड में पकड़ लेती है. नई पंच में इंटीरियर के लिहाज से भी बड़े बदलाव किए गए हैं. अब इसमें फ्री-स्टैंडिंग 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और इल्यूमिनेटेड एलिमेंट्स के साथ नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. टच-बेस्ड AC कंट्रोल्स को स्क्रीन के नीचे लगाया गया है, जिससे केबिन को पहले से ज्यादा आधुनिक और प्रीमियम लुक मिलता है.

    अपने नए लुक, टर्बो इंजन और एडवांस फीचर्स के साथ, 2026 टाटा पंच एक बार फिर से सेल्स चार्ट में टॉप पर रहने के लिए तैयार है. बाजार में इसका मुकाबला मुख्य रूप से Hyundai Exter से होगा. इसके अलावा यह निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर और मारुति सुजुकी इग्निस जैसी कारों को भी कड़ी टक्कर देगी.
    नया एक्सटीरियर: शार्प और मॉडर्न लुक

    2026 टाटा पंच फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं जो इसे सफारी और हैरियर जैसी बड़ी टाटा एसयूवी के करीब ले जाते हैं. इसके सिग्नेचर बॉक्सी शेप को बरकरार रखते हुए फ्रंट फेसिया को पूरी तरह से बदल दिया गया है. बाहर जो बदलाव हुए हैं उनमें शामिल हैं-

        फ्रंट लुक: अब इसमें बेहद पतले और स्लीक LED DRLs दिए गए हैं जो ऊपर की तरफ स्थित हैं. मुख्य हेडलाइट यूनिट अब नीचे बंपर में शिफ्ट कर दी गई है और इसमें नए LED लैंप्स का इस्तेमाल किया गया है.

        साइड और रियर: कार के साइड प्रोफाइल में नए डिजाइन वाले 16-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं. पीछे की तरफ सबसे बड़ा बदलाव इसकी टेललाइट्स में है, जहाँ अब कनेक्टेड LED टेललैंप्स का सेटअप देखने को मिलेगा, जो रात के समय इसे एक प्रीमियम अहसास देता है.

    रिफ्रेश्ड इंटीरियर

    टाटा ने नई पंच के केबिन को अधिक आधुनिक और आरामदायक बनाया है. डैशबोर्ड की बनावट को नया रूप दिया गया है और इसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल्स का यूज किया गया है. सबसे बड़ा बदलाव इसका दो-स्पोक वाला नया स्टीयरिंग व्हील है. टाटा की नई कारों की तरह, इस पर भी एक ग्लॉस ब्लैक फिनिश है जिसके बीच में टाटा का ‘इल्यूमिनेटेड’ लोगो दिया गया है.

    सीटों के लिए कंपनी ने ‘ग्रे और ब्लू’ का नया ड्यूल-टोन कॉम्बिनेशन चुना है, जो केबिन को अधिक हवादार और फ्रेश दिखाता है. साथ ही, अब AC कंट्रोल यूनिट को टच-बेस्ड इंटरफेस में बदल दिया गया है, जो कार के अंदर लग्जरी का अहसास कराता है.
    फीचर्स से फुली लोडेड है पंच 2026

    टाटा पंच हमेशा से एक सुरक्षित कार रही है, लेकिन अब यह फीचर्स के मामले में भी अपने सेगमेंट में सबसे आगे निकलने की कोशिश कर रही है. 2026 मॉडल में कई ‘फर्स्ट-इन-सेगमेंट’ फीचर्स जोड़े गए हैं:-

        इंफोटेनमेंट: इसमें नया 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है.
        ड्राइवर डिस्प्ले: ड्राइवर के लिए 7-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है.
        360-डिग्री कैमरा: तंग जगहों पर पार्किंग को आसान बनाने के लिए अब इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम भी शामिल है.
        अन्य सुविधाएं: इसमें वॉयस-असिस्टेड सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स टॉप वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे.

    टाटा पंच इंजन और परफॉर्मेंस

    2026 टाटा पंच की सबसे बड़ी खबर इसका नया इंजन विकल्प है. टाटा मोटर्स ने अब इसमें 1.2-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल करने का फैसला किया है. यह उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा जो माइक्रो SUV में अधिक पावर और बेहतर ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं. इसके अलावा, पुराना और भरोसेमंद 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन भी उपलब्ध रहेगा, जो मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्पों के साथ आएगा.
    सभी वैरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग

    टाटा पंच अपनी 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग के लिए जानी जाती है. 2026 फेसलिफ्ट में सुरक्षा को और पुख्ता करते हुए अब 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में) कर दिया गया है. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाए रखते हैं.

     

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Tata Punch
    Admin

    Related Posts

    मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को घेरा, ममता बनर्जी को INDIA गठबंधन का नेता बताया

    February 23, 2026

    Gold-Silver Update: सोना ₹3000 उछला, चांदी एक झटके में ₹15558 तक महंगी

    February 23, 2026

    Bitcoin Crash: बिटकॉइन की कीमत में 40% की गिरावट, खरीदार गायब, बिटकॉइन की हालत बदतर

    February 23, 2026

    iPhone 16 की कीमत में मिल रहा है iPhone 17, फ्लिपकार्ट पर बंपर डिस्काउंट ऑफर

    February 23, 2026

    टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट भारत में आई, 355 किमी की रेंज का दावा

    February 23, 2026

    टैरिफ पर ट्रंप को तगड़ा झटका, जबकि शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में बमबम रैली

    February 23, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    February 23, 2026

    संघर्ष से सफलता की ओर: श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप को मिला संस्कार सिटी स्कूल का सहारा

    February 23, 2026

    मैच के बाद David Miller ने खोला राज, भारत के सबसे बड़े हथियार को कैसे किया फेल

    February 23, 2026

    बिजली व्यवस्था की पड़ताल: जायका टीम ने MP Transco के प्रोजेक्ट्स का लिया जायजा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.