Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»तकनीकी»बेजल-लेस स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ Haier TV
    तकनीकी

    बेजल-लेस स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ Haier TV

    AdminBy AdminJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बेजल-लेस स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ Haier TV
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली

    जाने-माने होम अप्‍लायंसेज ब्रैंड हायर ने Flipkart पर अपने नए स्‍मार्ट टीवी लॉन्‍च किए हैं। इन्‍हें Haier H5E सीरीज 4K अल्‍ट्रा HD स्‍मार्ट Google TV के तहत लाया गया है। नए हायर टीवी बेजल-लेस स्‍क्रीन ऑफर करते हैं। इनमें डाउन-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स लगे हैं। कंपनी का कहना है कि बेजल-लेस स्‍क्रीन पर एकदम साफ 4K अल्‍ट्रा एचडी विजुअल्‍स नजर आएंगे। शानदार डॉल्‍बी ऑडियो साउंड दिया जाएगा। खास बात है कि कंपनी ने 25990 रुपये की शुरुआती कीमत में इन टीवी को उतारा है। यह 43 इंच टीवी के दाम है।

    Haier H5E Series 4K Ultra HD की कीमत
    Haier H5E Series 4K Ultra HD को 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच स्‍क्रीन साइज में लाया गया है।

        43 इंच मॉडल के दाम 25990 रुपये हैं।
        50 इंच वाला स्‍मार्ट टीवी 32990 रुपये में लाया गया है।
        55 इंच मॉडल की कीमत 38990 रुपये है।
        65 इंच मॉडल को 57990 रुपये में लिया जा सकेगा।

    Haier H5E Series 4K Ultra HD टीवी के फीचर्स, स्‍पेसिफ‍िकेशंस
    Haier H5E सीरीज के सभी मॉडलों में 4K रेजॉलूशन वाला बेजल लेस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। दावा है कि इसमें शार्प और डिटेल्‍ड विजुअल्‍स उभरते हैं। कंपनी ट्रू 4K रेजॉलूशन की बात कह रही है और HDR10 सपोर्ट दिया गया है। यह दर्शाता है कि सभी टीवी में ज्‍यादा क्‍लीयर इमेज मिलेगी। कॉन्‍ट्रास्‍ट भी बेहतर होगा। कलर्स में एकदम रियल नजर आएंगे।

    बच्‍चों के लिए किड्स मोड
    सभी नए हायर टीवी में किड्स मोड दिया गया है। इससे यह तय करना आसान हो जाएगा कि बच्‍चों को क्‍या कंटेंट दिखाना है। हायर टीवी में 178 डिग्री वाइड व्‍यूइंग एंगल है। इसका फायदा यह होगा कि किसी भी साइड से देखने पर एक जैसी पिक्‍चर क्‍वॉलिटी मिलेगी। ये MEMC टेक्‍नोलॉजी के साथ आते हैं जो ओरिजिनल फ्रेम्‍स के बीच एक्‍स्‍ट्रा फ्रेम को जोड़कर उन्‍हें स्‍मूथ बनाता है और मोशन ब्‍लर को कम करता है। इससे ऐक्‍शन सीन ज्‍यादा रियल नजर आते हैं।

    2 जीबी रैम, 32 जीबी स्‍टोरेज
    Haier H5E सीरीज में 7 मल्टी पिक्चर मोड्स दिए गए हैं। इससे यूजर्स को यह चुनने की सुविधा मिलती है कि वो क्या देख रहे हैं। इस फीचर से फिल्में ज्‍यादा सिनेमैटिक लगती हैं। रही बात साउंड की तो, नए हायर टीवी में 20W डाउन-फायरिंग स्‍टीरियो स्‍पीकर्स दिए गए हैं। इनमें डॉल्‍बी ऑड‍ियो का सपोर्ट है। सराउंड साउंड दिया गया है, जिससे डायलॉग्‍स एकदम क्‍लीयर सुनाई देंगे। नए हायर टीवी में 2 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। 2.4GHz और 5GHz डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट दिया गया है। इससे ब्लूटूथ 5.1 को सपोर्ट करने वाले हेडफोन, स्पीकर और अन्य एक्सेसरीज आसानी से कनेक्‍ट हो जाती हैं। इसमें 4 HDMI पोर्ट्स और 2 USB पोर्ट्स के साथ, गेमिंग कंसोल, साउंडबार, सेट-टॉप बॉक्स और स्टोरेज डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Haier launches
    Admin

    Related Posts

    POCO C85x 5G भारत में लॉन्च: बड़ी 6300mAh बैटरी और कम कीमत, खरीदने से पहले जानें फायदे-नुकसान

    March 10, 2026

    AI ने कर दिया वो काम जिससे वैज्ञानिकों के उड़ गए होश!

    March 9, 2026

    Samsung ला रहा है पावरफुल स्मार्टफोन: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, 17 मार्च को लॉन्च

    March 9, 2026

    UTS ऐप हुआ बंद तो क्या करें? महिला यात्री की परेशानी के बाद सामने आए ये विकल्प

    March 8, 2026

    बिना ATM कार्ड के भी मिल जाएगा कैश! UPI से पैसे निकालने का नया तरीका समझें

    March 8, 2026

    Android और iPhone के लिए 5 शानदार ऐप्स जो आपको ज़रूर इस्तेमाल करने चाहिए

    March 8, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    आज का राशिफल 11 मार्च 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी, पढ़ें अपना भविष्यफल

    March 10, 2026

    बिहान योजना के स्वयं सहायता समूह से मिला सहारा, महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास

    March 10, 2026

    राहत की खबर: बढ़ी LPG की सप्लाई, रिफाइनरियों ने उत्पादन में किया 10% इजाफा

    March 10, 2026

    सब्जी उत्पादन से आरती की सालाना आय पहुँची 1.13 लाख

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.