Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»धर्म»लोग पहली नजर में क्या नोटिस करते हैं? एटिकेट कोच की 5 अहम टिप्स
    धर्म

    लोग पहली नजर में क्या नोटिस करते हैं? एटिकेट कोच की 5 अहम टिप्स

    AdminBy AdminJanuary 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लोग पहली नजर में क्या नोटिस करते हैं? एटिकेट कोच की 5 अहम टिप्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कभी ना कभी आपने ये तो जरूर सुना होगा कि 'फर्स्ट इंप्रेशन इज योर लास्ट इंप्रेशन'। कुछ हद तक ये बात सही भी है। अब कोई कितना भी कहे कि बाहरी लुक्स मैटर नहीं करते हैं, लेकिन प्रैक्टिकल लाइफ में लोग आपको इसी के बेसिस पर जज करते हैं। यहां लुक्स का मतलब आपके नैन-नक्श से नहीं है, बल्कि आपकी पर्सनेलिटी से है। आप कैसे खुद को कैरी करते हैं, कैसे ड्रेसअप करते हैं; ये छोटी-छोटी चीजें काफी मायने रखती हैं। एटिकेट कोच माणिक कौर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि जब भी आप किसी रूम में एंटर करते हैं, किसी से मिलते हैं, तो आपके मुंह खोलने से पहले ही लोग कुछ चीजें नोटिस करते हैं और अपने दिमाग में आपको ले कर एक इंप्रेशन बना लेते हैं। आइए जानते हैं वो क्या चीजें हैं।

    आपके पैर नोटिस करते हैं लोग

    एटिकेट कोच कहती हैं कि आमतौर पर लोग सबसे पहले आपके पैरों को नोटिस करते हैं। अगर आप गंदे-फटे जूते या फुटवियर पहनते हैं, पैरों का ध्यान नहीं रखते हैं; तो इसका सामने वाले पर खराब इंप्रेशन पड़ता है। ये छोटी-छोटी चीजें आपकी पर्सनेलिटी पर काफी असर डालती हैं।

    आपके चेहरे के एक्सप्रेशन

    आपको कुछ कहने की भी जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके फेशियल एक्सप्रेशन यानी चेहरे के भाव आपके बारे में काफी कुछ बयां कर देते हैं। अगर आप इरिटेट हैं या गुस्से में किसी से मिल रहे हैं, तो जाहिर है इसका अच्छा इंप्रेशन बिल्कुल नहीं पड़ेगा। आपको हर समय हंसने की जरूरत नहीं है, लेकिन चेहरे पर एक सॉफ्ट स्माइल रखें। इससे लोग आपके साथ जल्दी कनेक्ट कर पाते हैं और सेफ महसूस करते हैं।

    आपकी खुशबू

    माणिक कौर कहती हैं कि लोगों को आपका पहनावा बेशक याद ना रहे, लेकिन वो आपकी स्मेल को जरूर याद रखते हैं। अगर आप अच्छा स्मेल करते हैं, तो लोगों के माइंड पर एक अच्छा इंप्रेशन पड़ता है। ये छोटी सी ट्रिक आपको ज्यादा पॉलिश्ड और हाइजीनिक दिखाती है।

    आपका बॉडी पोस्चर

    आप खुद को किस तरह कैरी करते हैं, ये भी लोग पहली नजर में नोटिस करते हैं। किसी रूम में अगर आप कॉन्फिडेंस के साथ वॉक करते हैं, तो अपने आप एक स्ट्रांग और पॉजिटिव इंप्रेशन जाता है। वहीं खराब बॉडी पोस्चर आपके लुक्स और पर्सनेलिटी दोनों को नेगेटिव दिखा सकता है।

    आपका पहनावा

    कोच कहती हैं कि आपका पहनावा आपके बारे में बहुत कुछ बताता है। इसका मतलब ये नहीं है कि आपको हमेशा महंगे और डिजाइनर कपड़े ही पहनने चाहिए। बल्कि हमेशा साफ सुथरी, आयरन किए हुए कपड़े वियर करें। इससे सामने वाले पर ये इंप्रेशन जाता है कि आप खुद की रिस्पेक्ट करते हैं। आप खुद भी और ज्यादा कॉन्फिडेंट और बेहतर महसूस करते हैं।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    habits
    Admin

    Related Posts

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    मंगल दोष कर रहा है जीवन में बाधा? जानिए मंगलवार के आसान और असरदार उपाय

    March 17, 2026

    करी पत्ते का पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत! जानें लगाने की सही दिशा और वास्तु रहस्य

    March 17, 2026

    रात के सन्नाटे में गूंजती घंटियां—मैहर माता मंदिर की अनसुनी कहानी

    March 17, 2026

    किन लोगों पर भरोसा करना है खतरनाक? नित्यानंद चरण दास ने बताए 6 संकेत

    March 17, 2026

    रसोई में जूते-चप्पल पहनना सही या गलत? वास्तु शास्त्र की चेतावनी जानें

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    18 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का भाग्य चमकेगा, और किसे सतर्क रहने की जरूरत होगी

    March 17, 2026

    CBSE Class 10 Exam Update: LOC सबमिशन शुरू, छात्रों के लिए अहम गाइडलाइंस जारी

    March 17, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील मंत्रालय में कार्य निष्पादन में गृह विभाग अव्वल

    March 17, 2026

    Eknath Shinde-Narendra Modi बैठक: वैश्विक हालात और भारत के हितों पर मंथन

    March 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.