Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»बांग्लादेश क्रिकेट में आंतरिक संकट, खिलाड़ियों ने BCB निदेशक को हटाने और हड़ताल की दी धमकी
    खेल

    बांग्लादेश क्रिकेट में आंतरिक संकट, खिलाड़ियों ने BCB निदेशक को हटाने और हड़ताल की दी धमकी

    AdminBy AdminJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश क्रिकेट में आंतरिक संकट, खिलाड़ियों ने BCB निदेशक को हटाने और हड़ताल की दी धमकी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     ढाका

    बांग्लादेश क्रिकेट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. देश के शीर्ष और घरेलू खिलाड़ियों ने अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल खोल दिया है. खिलाड़ियों ने धमकी दी है कि अगर बीसीबी के डायरेक्टर और फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम तुरंत इस्तीफा नहीं देते, तो वो सभी क्रिकेट गतिविधियां बंद कर देंगे. इसमें BPL (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) से लेकर घरेलू टूर्नामेंट तक शामिल हैं.

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) की ओर से एक आपातकालीन ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई, जहां खिलाड़ियों के प्रतिनिधि और सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद मिथुन ने साफ कहा कि एम. नजमुल इस्लाम के बयान अब सहन सीमा से बाहर हो चुके हैं.

    मामला तब भड़क गया था, जब एम. नजमुल इस्लाम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 नहीं खेलता है, तो इससे बोर्ड को नहीं बल्कि सिर्फ खिलाड़ियों को वित्तीय नुकसान होगा और बोर्ड उन्हें होने वाले घाटे की कोई भरपाई नहीं करेगा. सीडब्ल्यूएबी ने इसे न सिर्फ अपमानजनक और खिलाड़ियों का मनोबल तोड़ने वाला बयान बताया.

    सीडब्ल्यूएबी अध्यक्ष मोहम्मद मिथुन ने कहा, 'बोर्ड डायरेक्टर के शब्द खिलाड़ियों के लिए बेहद अपमानजनक हैं. हम बार-बार चुप रहे, लेकिन अब सीमा पार हो गई है. यह गुस्सा सिर्फ एक बयान का परिणाम नहीं हैय खिलाड़ियों की नाराज़गी कई महीने से बनी हुई है. यदि नजमुल इस्लाम 15 जनवरी के बीपीएल मैच से पहले इस्तीफा नहीं देते, तो हम पूरे देश की क्रिकेट गतिविधियों का बहिष्कार करेंगे.

    खिलाड़ियों की धमकी के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड तुरंत हरकत में आया. बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा, 'नजमुल इस्लाम के बयान बोर्ड की आधिकारिक राय नहीं हैं. बोर्ड किसी भी अनुचित और अपमानजनक टिप्पणी पर खेद जताता है. खिलाड़ी बोर्ड की रीढ़ और सबसे अहम हिस्सा हैं.' ये एम. नजमुल इस्लाम ही हैं, जिन्होंने तमीम इकबाल को 'इंडियन एजेंट' बता दिया था. इसके बाद बांग्लादेंशी खिलाड़ियों ने उनकी जमकर आलोचना की थी.

    अब नजरें 15 जनवरी को होने वाली बीपीएल मैच पर हैं. क्या बांग्लादेश क्रिकेट ठप हो जाएगा? हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं।. अगर नजमुल इस्लाम इस्तीफा नहीं देते, तो बीपीएल रुक सकता है. घरेलू टूर्नामेंट स्थगित हो सकते हैं. राष्ट्रीय टीम का तैयारी कैम्प प्रभावित होगा. अब बांग्लादेशी फैन्स की निगाहें बीपीएल मैच पर टिकी हैं क्योंकि वही बांग्लादेश क्रिकेट की अगली दिशा तय करेगा.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Bangladesh cricket
    Admin

    Related Posts

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    ब्रेबोर्न स्टेडियम में सजेगा स्क्वैश का महासंग्राम, 18-22 मार्च तक इंडियन ओपन

    March 4, 2026

    FIH वर्ल्ड कप 2026 क्वालीफायर: इंग्लैंड महिला हॉकी टीम का हैदराबाद में भव्य स्वागत

    March 4, 2026

    आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी: 28 मार्च से शुरुआत, 31 मई को फाइनल

    March 4, 2026

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    05 मार्च 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, जानें किसके लिए होगा लाभकारी दिन

    March 4, 2026

    IND vs ENG: रोहित-विराट से लेकर बुमराह तक, ये 5 खिलाड़ी इंग्लैंड पर पड़ सकते हैं भारी

    March 4, 2026

    मध्य प्रदेश में 5वीं-8वीं की कॉपी जांच 5 मार्च से, परिणाम की तारीख भी तय

    March 4, 2026

    होली के बाद बड़ी सौगात: Modern Coach Factory (Raebareli) में तैयार 16 डिब्बों वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल तेज

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.