Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायपुर कोयला कारोबारी पर गैंगस्टर मयंक सिंह ने चलाई गोली, सोशल मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायपुर कोयला कारोबारी पर गैंगस्टर मयंक सिंह ने चलाई गोली, सोशल मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी

    By July 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायपुर कोयला कारोबारी पर गैंगस्टर मयंक सिंह ने चलाई गोली, सोशल मीडिया पर ली हमले की जिम्मेदारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े गोली कांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। हमले के पीछे लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के शूटर की नहीं, बल्कि झारखंड के एक गैंगस्टर का हाथ है। रायपुर में दिनदहाड़े फायरिंग होने के बाद सोशल मीडिया में एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक गैंगस्टर ने हमले की जिम्मेदारी लेने की बात कही है। इतना ही नहीं, उसका पोस्ट धमकी भारी है। उसने झारखंड के सभी कारोबारियों को धमकी भी दी है।

    रायपुर में गोली कांड हमले के बाद सोशल मीडिया में मयंक सिंह नाम के प्रोफाइल से एक पोस्ट वायरल हो रहा है। उसने खुद को मयंक सिंह बताते हुए कहा कि अमन साहू गिरोह से मेरा पूर्व में रिश्ता बहुत अच्छा रहा था। यह बात सत्य है। पर मैं अमन साहू एवं गिरोह के भरोसे बैठे रहने वाला में से नहीं हूं। रायपुर गोलीकांड हमले को लेकर उसने कहा कि यह जो घटना हुआ है, उसकी जिम्मेदारी में मयंक सिंह लेता हूं।

    झारखण्ड के इन कारोबारियों को दी धमकी
    उसने धमकी भारी पोस्ट करते हुए कहा कि आज के बाद झारखंड में काम करने वाले सभी रेलवे, रोड, सिविल कंस्ट्रक्शन, कांट्रैक्टर, कोयला कारोबारी, रैक लोडिंग व्यापारी, डू सेल ऑर्डर, रोड सेल लिफ्टर करबारी, स्टोन चिप्स क्रेशर, बालू मीनिंग, ट्रांसपोर्टेशन कारोबारी और अन्य जो कोई भी झारखंड में काम कर रहे हैं वह सभी लोग आज के बाद अपना कान आंख और घर के दरवाजा खोलकर रखना… उसने आगे लिखा कि क्योंकि मैं यह सब को इस आज के घटना के साथ-साथ ये भी सूचित करना चाहता हूं कि मैं अब से~@MAYANK

    बचाव में सुरक्षा कर्मियों ने की थी फायरिंग
    दरअसल, शनिवार को कोयला कारोबारी को टारगेट में रखकर फायरिंग की थी। एक फायरिंग हवा में, तो दूसरी फायरिंग कार को लगी थी। पुलिस ने मामले में अपडेट देते हुए बताया कि कोयला कारोबारी के सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग को सुनकर जवाबी फायरिंग की थी। सुरक्षा कर्मियों ने बचाव के लिए दो से तीन राउंड फायरिंग की थी। इसकी पुष्टि पुलिस ने की है।

    शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश जारी
    जवाबी फायरिंग के बाद अज्ञात शूटर मौके से भाग निकले। शनिवार को रायपुर के थाना तेलीबांधा अंतर्गत पचपेड़ीनाका से तेलीबांधा के बीच सर्विस रोड में एक कारोबारी के ऑफिस के सामने दो मोटरसाइकिल सवार शूटर ने दिनदहाड़े गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। घटना के बाद पूरे शहर में नाकेबंदी कर शूटरों की तलाश की जा रही है। इस दौरान शूटरों की बाइक पुलिस की हाथ लग गई है।

    अज्ञात शूटरों की बाइक बरामद
    दरअसल, शहर में नाकाबंदी की खबर मिलते ही दोनों शूटर अपने बाइक को छोड़कर फरार हो गए थे। बाइक को तेलबांधा क्षेत्र से बरामद किया गया है। गाड़ी की नंबर प्लेट से जानकरी मिली की बाइक झारखंड की है। पूरी घटना को लेकर पुलिस में आशंका जताई है कि अमन साहू गैंग ने फायरिंग की है। वारदात शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। गोली चलाने के बाद युवकों के भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। गाड़ी नंबर JH 01 DL 4692 पल्सर बाइक है।

    चार शूटरों की हो चुकी है गिरफ्तारी
    इस घटना से पहले रायपुर पुलिस ने राज्य के दो कारोबारियों की हत्या करने आए लारेंश बिश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया था। उस समय शूटर दो कोयला कारोबारी की हत्या करने रायपुर पहुंचे थे, लेकिन घटना को अंजाम देने से पहले रायपुर पुलिस ने चार शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)

    Related Posts

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026

    छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों की घेराबंदी से नक्सली फरार; रायफल और सामग्री बरामद

    March 15, 2026

    संस्कृति और परंपराओं का उल्लास आने वाली पीढ़ी को समझाएगा उनका महत्व : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    March 15, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: ग्वालियर अस्पताल की लिफ्ट 20 दिन से बंद, कराहते मरीजों को सीढ़ियों से चढ़ाया जा रहा

    March 15, 2026

    चुनाव का ऐलान और सामने आया असम का ओपिनियन पोल, किस पार्टी की बन रही सरकार?

    March 15, 2026

    डॉक्टर सेवाभाव से मरीज का करें इलाज : उप मुख्यमंत्री शुक्ल जी मीडिया समूह के कार्यक्रम में रीवा शहर के डॉक्टर्स का किया सम्मान

    March 15, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    16 मार्च 2026 का राशिफल: किस राशि का होगा दिन शुभ, और कौन रहे सतर्क, जानें पूरी जानकारी

    March 15, 2026

    देशभक्ति फिल्में करने पर क्यों कहा गया ‘कनैडियन’? Akshay Kumar का खुलासा

    March 15, 2026

    ईरान में हालात बिगड़े, हजारों लोग उजड़े; 32 हजार लोग अफगानिस्तान पहुंचे – UN की रिपोर्ट

    March 15, 2026

    निर्माणाधीन गौशेड व गेस्ट हाउस का कार्य 30 मार्च तक करें पूर्ण

    March 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.