Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 145 किमी दूर चल रहा था अवैध धंधा
    मध्यप्रदेश

    आगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 145 किमी दूर चल रहा था अवैध धंधा

    AdminBy AdminJanuary 15, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 145 किमी दूर चल रहा था अवैध धंधा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आगर मालवा 

    आगर-मालवा में शनिवार को एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई थी। नारकोटिक्स विभाग ने छापा मारकर 31 किलो 250 ग्राम एमडी ड्रग जब्त की थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 50 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 3 दिन की जांच में फैक्ट्री को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बाहर से यह जगह “तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी” के नाम से संचालित हो रही थी। फैक्ट्री का एमएसएमई रजिस्ट्रेशन इंदौर में पाया गया है।

    10 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स मिली

    अधिकारियों ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ यहां मिला है। कई कैमिकल और उपकरण भी जब्त किये गये हैं जो एमडी ड्रग बनाने में उपयोग किया जाते थे। छापामार कार्रवाई आगर जिले के ग्राम आमला स्थित तीर्थ हर्बल फार्म हाउस नर्सरी में की गई।
    मुखबिर से मिली थी सूचना

    अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त हर्बल फार्म हाउस नर्सरी में बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। सूचना मिली थी कि शनिवार को माल की सप्लाई होनी है, जिस पर टीम शनिवार सुबह करीब चार बजे से नर्सरी के आसपास घेराबंदी कर निगरानी करती रही। जब कोई वाहन या व्यक्ति माल लेने नहीं पहुंचा तो सुबह करीब 10 बजे टीम ने नर्सरी के अंदर प्रवेश कर छापामार कार्रवाई की।
    क्या-क्या मिला

    मध्यप्रदेश इकाई से अधीक्षक मुकेश खत्री ने बताया कि छापे के दौरान पौधों की नर्सरी के भीतर अवैध केमिकल लैब संचालित मिली। जहां नशीले पदार्थों का निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई में 31.5 किलोग्राम मैफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) 600 किलोग्राम विभिन्न प्रकार के केमिकल, नशीले पदार्थ निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें एवं लैब इक्विपमेंट बरामद कर जब्त किए गए। कार्रवाई अभी भी जारी है, फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नही की गई है।
    नर्सरी के अंदर मिले कर्मचारी

    टीम ने नर्सरी में कार्यरत कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि संगठित नेटवर्क के तहत संचालित किया जा रहा था और इसके तार अन्य जिलों एवं राज्यों से जुड़े होने की आशंका है। टीम जांच कर रही है कि फार्म हाउस का मालिक कौन है और उसकी भूमिका क्या रही।

    सीबीएन अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संलिप्त पाए जाने पर फार्म हाउस संचालक सहित सभी आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    उद्योग विभाग में 29 जून 2024 को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के रूप में दर्ज कराया गया था। दस्तावेजों में प्लांट की लोकेशन इंदौर के नासिया रोड की बताई गई थी, जबकि हकीकत में फैक्ट्री 145 किमी दूर आगर-मालवा में संचालित थी। रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर संदीप पोखरना और अभय पोखरना के नाम पर दर्ज हैं।

    2 किमी कच्ची सड़क से जाता है फैक्ट्री का रास्ता यह फैक्ट्री आगर-मालवा से करीब 25 किलोमीटर दूर झालावाड़-कोटा रोड पर स्थित है। हनुमान मंदिर और एक क्रेशर के पास से जंगल के अंदर जाने वाला रास्ता करीब दो किलोमीटर तक कच्ची सड़क से होकर जाता है। यहीं पर तीन एकड़ में फैली नर्सरी बनी हुई है। बाहर “तीर्थ हर्बल फार्म एंड नर्सरी” का बोर्ड लगा है और चारों ओर तारों की फेंसिंग की गई है। आसपास किसानों की खेती की जमीन है।

    फैक्ट्री के कर्ता-धर्ता इंदौर के बताए जा रहे हैं। कागजों में अनिल, अभय और संदीप पोखरना सहित उनके परिजनों के नाम जुड़े हैं। इसके अलावा कालूराम रातड़िया, उसकी पत्नी आरती रातड़िया और उनके करीबी लोगों के नाम भी सामने आए हैं। नर्सरी का बैंक खाता इंदौर के परदेशीपुरा स्थित एक बैंक में है। दस्तावेजों में इसे पौधों और फूलों के थोक व्यापार के रूप में दर्ज कराया गया था।

    लैब भी मिली, बाउंड्री पर करंट

    नारकोटिक्स विभाग की छापेमारी के दौरान परिसर के भीतर एमडी ड्रग बनाने की पूरी लैब मिली। बाउंड्री पर करंट प्रवाहित किया जाता था और सुरक्षा व्यवस्था किसी औद्योगिक इकाई जैसी थी। जांच में सामने आया है कि यह फैक्ट्री मंदसौर-राजस्थान के देवलजी नेटवर्क से जुड़ी हुई है।

    दूसरी बार मंदसौर से जुड़े तार

    यह दूसरा मामला है, जब ड्रग फैक्ट्री के तार मंदसौर से जुड़े मिले हैं। इससे पहले 6 अक्टूबर को भोपाल में पकड़ी गई 1814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग फैक्ट्री में मंदसौर निवासी हरीश आंजना का नाम सामने आया था। पूछताछ में उसने शोएब लाला को पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया था। आगर-मालवा मामले में पकड़े गए धारासिंह और प्रहलाद सिंह के तार भी मंदसौर के बड़े तस्कर गब्बू से जुड़े पाए गए हैं। गब्बू से अलग होने के बाद दोनों ने अपना अलग नेटवर्क खड़ा किया, हालांकि ग्राहक पुराने ही बने रहे। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। आरोपी कुशाल सिंह ने पूछताछ में कबूल किया है कि धारासिंह के जरिए एमडी ड्रग देवलजी के जमशेद उर्फ सेठ लाला पठान तक पहुंचाई जानी थी। इससे पहले 21 अक्टूबर को गरोठ में नेटवर्क का एक कनेक्शन पकड़ा गया था, जो 1.50 लाख रुपए की एमडी ड्रग से जुड़ा था।

    मादक पदार्थों की तस्करी का रिकॉर्ड

    नर्सरी के संचालक कालूराम रातड़िया के नाम पर मादक पदार्थों की तस्करी और आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। 2 मार्च 2010 को कालूराम पिता लक्ष्मीनारायण रातड़िया पर हरियाणा में कुरुक्षेत्र के थानेसर सदर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस की धारा 15 और 29 के तहत केस दर्ज किया था। कालूराम रातड़िया और उसकी पत्नी आरती रातड़िया के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।

    करोड़ों माल जब्त

    कार्रवाई करने वाली टीम में 25 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. जब्त की गई एमडी ड्रग और अन्य सामग्री की बाजार कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं कि इतनी बड़ी ड्रग फैक्ट्री लंबे समय तक कैसे संचालित होती रही और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी. फिलहाल केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है. आने वाले समय में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही हैं.

    मारपीट, जान से मारने की धमकी का भी केस

        फरवरी 2019ः घर में घुसकर हमला, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालूराम और उसके भाई सुरेश समेत 3 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
        अप्रैल 2019
    : आपराधिक षड्यंत्र, हत्या का प्रयास, संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने की धमकी देने के मामले में कालूराम समेत 5 आरोपी बनाए गए थे।
        जून 2023: दलित के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इसमें कालूराम, उसकी पत्नी आरती के साथ एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया था।
        जून 2023: चोरी, संपत्ति को नुकसान, अतिक्रमण के मामले में कालूराम पर प्रकरण दर्ज किया गया था।

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    Featured MD drug
    Admin

    Related Posts

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026

    राज्यसभा की तीसरी सीट कांग्रेस के हाथ से जाएगी? हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पार्टी में बढ़ी चिंता

    March 16, 2026

    भारत में IAS-IPS-IFS के 2834 पद खाली, SC-ST-OBC के कितने अधिकारी हैं?

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    भोजशाला के पत्थरों ने उजागर किया सदियों पुराना रहस्य, 16 मार्च की सुनवाई पर सबकी नजरें

    March 16, 2026

    इंदौर से जलगांव, हैदराबाद, गोवा और बेलगाम-कोल्हापुर के लिए नई फ्लाइट्स, फ्लाई 91 और स्टार एयर का संचालन

    March 16, 2026

    मध्य प्रदेश में आवारा पशुओं को 12 अंकों का कोड, केसरिया टैग से होगी पहचान

    March 16, 2026

    CM यादव की 16 मार्च को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार और प्रशासनिक फेरबदल पर लगेगी मुहर

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.