Close Menu
New Agenda
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    NEW AGENDA
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • लाइफ स्टाइल
    NEW AGENDA
    Home»खेल»वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत, यूएसए को 6 विकेट से मात, हेनिल पटेल और गेंदबाज वैभव रहे स्टार
    खेल

    वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत, यूएसए को 6 विकेट से मात, हेनिल पटेल और गेंदबाज वैभव रहे स्टार

    AdminBy AdminJanuary 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की शानदार जीत, यूएसए को 6 विकेट से मात, हेनिल पटेल और गेंदबाज वैभव रहे स्टार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बुलावायो
     आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपना पहला मुकाबला गुरुवार (15 जनवरी) को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के खिलाफ खेला. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुए इस मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 37 ओवरों में 96 रनों का संशोधित टारगेट मिला था, जिसे उसने 17.2 ओवर्स में हासिल कर लिया. 

    चेज के दौरान सबकी निगाहें बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए. वैभव को 2 रनों के निजी स्कोर पर ऋत्विक अप्पीदी ने बोल्ड कर दिया. वेदांत त्रिवेदी (2 रन), विहान मल्होत्रा (18 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (19) भी बड़ी इनिंग्स नहीं खेल सके. अभिज्ञान कुंडू ने नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत को आसान बना दिया.

    हेनिल पटेल की कातिलाना गेंदबाजी
    संयुक्त राज्य अमेरिका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 35.2 ओवरों में 107 रन बनाए. अमेरिकी टीम की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में अमिरंदर गिल (1 रन) का विकेट खो दिया. गिल को तेज गेंदबाज हेलिन पटेल ने चलता किया. फिर दीपेश देवेंद्रन ने दूसरे ओपनर साहिल गर्ग (16 रन) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद हेनिल पटेल ने 12वें ओवर में कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव (0 रन) और अर्जुन महेश (16 रन) के विकेट झटक यूएसए की कमर तोड़ दी. फिर खिलान पटेल ने अपने पहले ही ओवर में अमोघ अरेपल्ली को आउट कर भारत को पांचवीं कामयाबी दिलाई.

    छठा विकेट अदनीत झांब (18) के रूप में ग‍िरा जो, 69 के टीम स्कोर पर आउट हुए, उनको आरएस अम्बरीश ने व‍िकेट के पीछे अभ‍िज्ञान कुंडू के हाथों लपकवाया. फिर अमेरिका का सातवां व‍िकेेट अदित कप्पा के रूप में ग‍िरा, जो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हेनिल पटेल ने पारी के 35वें ओवर में लगातार गेंदों पर सबरीश प्रसाद (7 रन) और ऋषभ शिम्पी (0 रन) को चलता अमेरिका का स्कोर 105/9 कर दिया. फिर अगले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने नीतीश सुदिनी को आउट कर यूएसए की इनिंग्स को समेट दिया. सुदिनी ने चार चौके की मदद से 52 गेंदों पर 36 रन बनाए. भारत की ओर से हेनिल पटेल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए.

    संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी.

    भारत की प्लेइंग इलेवन: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल

    इस बार अंडर-19 वर्ल्ड कप नामीबिया और जिम्बाब्वे की सहमेजबनी में हो रहा है. वर्ल्ड कप मुकाबले विंडहोक, हरारे और बुलावायो में खेले जाने हैं. टीम इंडिया छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने के इरादे से उतरी है. भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें न्यूजीलैंड, यूएसए और बांग्लादेश की टीम्स भी शामिल हैं. भारतीय टीम के तीनों ग्रुप मैच बुलावायो में निर्धारित हैं. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को हरारे में खेला जाना है.
    अंडर-19 क्रिकेट में भारत का पलड़ा अमेरिकी टीम के खिलाफ भारी रहा है. पिछली भिड़ंत में भारत ने यूएसए को 201 रनों से हराया था. यह मुकाबला U19 वर्ल्ड कप 2024 में हुआ था. इस बार भी भारत को फेवरेट माना जा रहा है.

    U19 वर्ल्ड कप में भारत के ग्रुप मैचों का शेड्यूल
    15 जनवरी: बनाम यूएसए, बुलावायो, भारत की 6 विकेट से जीत
    17 जनवरी: बनाम बांग्लादेश, बुलावायो 
    24 जनवरी: बनाम न्यूजीलैंड, बुलावायो 

    अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद एनान और हरवंश पंगालिया.

    अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी और ऋषभ शिम्पी.

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    IND U19 vs USA U19
    Admin

    Related Posts

    प्लेयर्स ऑक्शन का बिग डे: 12 मार्च को तय होगा 63 पाकिस्तानी खिलाड़ियों का भविष्य

    March 4, 2026

    SA Tour पर ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल तय, टेस्ट और वनडे सीरीज में होगी कड़ी टक्कर

    March 4, 2026

    एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: लवलीना-निकहत पर टिकी भारतीय दल की उम्मीदें

    March 4, 2026

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    March 4, 2026

    T20 वर्ल्ड कप में 5-0 से दबदबा, क्या सेमीफाइनल में बदलेगा इतिहास?

    March 4, 2026

    सेमीफाइनल से पहले Sam Curran का बयान वायरल, कहा- वानखेड़े में भारत को देंगे कड़ी टक्कर

    March 3, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    MP Info RSS Feed
    अन्य ख़बरें

    सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा, जबलपुर के 92 अस्पताल होंगे शामिल

    March 4, 2026

    मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता – रेबेका की सफलता ने लिखी नई कहानी

    March 4, 2026

    कबीरधाम में उज्ज्वला 3.0 का असर, 1339 घरों में जले स्वच्छ ईंधन के चूल्हे

    March 4, 2026

    टेक जगत में हलचल: एपल के खास इवेंट में हो सकते हैं बड़े लॉन्च

    March 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -दीपेन्द्र पाढ़ी
    मोबाइल -9329352235
    ईमेल -newagendaeditor@gmail.com
    मध्य प्रदेश कार्यालय -वार्ड क्रमांक 06, मोहगांव बिरसा, मोहगांव जिला-बालाघाट (म.प्र.)
    छत्तीसगढ़ कार्यालय-D 13, प्रियदर्शनी नगर के पास, पचपेड़ी नाका, रायपुर (छत्तीसगढ़)
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.